scorecardresearch

अपने दिन की शुरुआत करें जौ की चाय के साथ, इससे आपको मिलेंगे ये 14 स्वास्थ्य लाभ, जानिए आसान रेसिपी

जौ की चाय का एक ताज़ा कप अन्य सभी पेय पदार्थों की छुट्टी कर देगा, क्योंकि जौ की चाय कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ी हुई है।
Updated On: 12 Oct 2023, 08:07 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
स्वस्थ रहने के लिए जौ की चाय के साथ दोस्ती करें। चित्र-शटरस्टॉक।

चाय हमारे गृह पर मौजूद सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है और हर सुबह अपनी इंद्रियों को जगाने का एक शानदार तरीका है। यदि आप अपनी नियमित चाय का एक स्वस्थ विकल्प तलाश कर रही हैं, तो आपको खुशबूदार जौ की चाय को आज़माना चाहिए। यदि आपने अभी तक जौ की चाय को ट्राय नहीं किया है, तो इसके स्वास्थ्य लाभों के चलते इस पर ध्यान देने का समय आ गया है।

जौ की चाय, जिसे कोरियन बार्ले टी या रोस्टेड टी के रूप में भी जाना जाता है, कोरिया, चीन और जापान में बेहद लोकप्रिय है। क्योंकि इसमें भुना हुआ जौ होता है। इसका स्वाद थोड़ा कड़वा, हल्का और अखरोट जैसा होता है, और इसे एशिया में एक लोकप्रिय हॉट और कोल्ड ड्रिंक माना जाता है।

जौ की चाय कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है। यहां हम आपको इसके शीर्ष 14 लाभों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में आपको अवश्य जानना चाहिए:

  1. पाचन के लिए अच्छी है

जौ की चाय फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज को रोकने, एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को हल करने में मदद करती है। यह मतली से भी राहत प्रदान करता है।

  1. रक्त परिसंचरण में सुधार करती है

जौ की चाय पीना स्वस्थ रक्त परिसंचरण को नियंत्रित करने और उसे बनाए रखने में मदद करती है, जिससे स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

  1. वजन घटाने में सहायक है

कैलोरी में कम होने के साथ ही जौ की चाय विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद कर सकती है। यह वजन घटाने में भी सहायक होती है।

फ्लैैट टमी पाना है तो बंद गोभी का सूप ट्राई करें । चित्र: शटरस्‍टॉक
जौ की चाय वजन कम करने में भी मदद करती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
  1. नींद को बढ़ावा देती है

जौ की चाय में एमिनो एसिड, मेलाटोनिन और ट्रिप्टोफैन का संयोजन बेहतर नींद को प्रोत्साहित करता है। इसके अलावा, इसमें कैफीन नहीं होता, इसलिए यह नींद विकार से निपटने में मदद कर सकती है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

यह भी पढ़ें: कुल्‍थी की दाल हो सकती है आपके लिए पोषण की पावर डोज, यहां जानिए इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

  1. कैंसर को रोकता है

जौ की चाय फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है, जो कुछ प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद करती है। साथ ही, एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाली कोशिका क्षति को रोकने में मदद करती है।

  1. सूजन को कम करती है

जौ की चाय में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं जो सूजन, जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं का इलाज कर सकते हैं।

  1. सर्दी और फ्लू को ठीक करता है

एंटीऑक्सिडेंट और जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर होने के कारण, जौ की चाय ठंड और फ्लू के लक्षणों से निपटने के लिए बहुत बढ़िया है। इसके अलावा, यह आपके गले की खराश से राहत प्रदान करने के साथ ही अस्थमा से भी राहत प्रदान कर सकता है।

  1. बाउल मूवमेंट्स में सुधार कर सकती है

जौ की चाय फाइबर का एक पावरहाउस है, जो स्मूद और नियमित बाउल मूवमेंट्स को बढ़ावा देती है और आपके पेट के स्वास्थ्य में सुधार करती है।

  1. रक्त को शुद्ध करती है

जौ की चाय का सामान्य स्वास्थ्य लाभ यह है कि यह रक्त को शुद्ध करने में मदद करती है, जिससे रक्त शर्करा के स्तर को कम और विनियमित किया जाता है।

  1. मेनोपॉज के लक्षणों से राहत देती है

जौ की चाय के कार्मिनिटिव गुण रात के पसीने और हॉट फ्लैश (hot flashes) जैसे मेनोपॉज के लक्षणों से राहत देते हैं, और नसों को भी आराम देते हैं।

मेनोपॉज के साथ कई तरह की समस्‍याएं भी हो सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
मेनोपॉज के साथ कई तरह की समस्‍याएं भी हो सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
  1. दांतों में सड़न को रोकती है

ओरल स्ट्रेप्टोकोकस एक बैक्टीरिया है जो दांतों की सड़न के लिए जिम्मेदार होता है, और जौ की चाय में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बैक्टीरिया के उपनिवेशण को रोकने में मदद करते हैं।

  1. गर्भवती महिलाओं की मदद करती है

जौ की चाय पोटेशियम, नियासिन, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, और अन्य मिनरल और पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

  1. त्वचा की देखभाल में सहायक 

जौ की चाय में एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स उत्पादन और पिगमेंटेशन को कम करके त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है।

  1. आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है

जौ की चाय में पोषक तत्व और मिनरल होते हैं जो क्लींजिंग पावर होती है, जो आपके शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

यहां बताया गया है कि आप घर पर जौ की चाय कैसे बना सकते हैं:

आवश्यक सामग्री:

  • 2-3 बड़े चम्मच भुनी हुई जौ
  • 4 कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

कैसे बनाएं

  • एक टी पैन में पानी के साथ भुनी हुई जौ मिलाएं और इसे मध्यम आंच पर 10-15 मिनट के लिए उबलने दें।
  • अब, फ्लेम को बंद करें और इसे ठंडा होने दें।
  • 10 मिनट तक प्रतीक्षा करें, इसे एक गिलास में निकालें, और अपनी जौ की चाय का आनंद लें।
  • आप इसमें स्वादानुसार नींबू का रस या शहद भी मिला सकते हैं।

रोजाना एक कप जौ की चाय पिएं, और इसके स्वास्थ्य लाभों का आनंद लें!

यह भी पढ़ें: हर रोजी पीती हैं बीयर, तो जानिए इन 9 जोखिमों के बारे में जो बीयर की ओवरडोज आपको देती है 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख