किशमिश शायद ही कभी ऐसा रहा हो जो ड्राईफ्रूट के तौर पर हमारे किचन का हिस्सा नहीं रही हो। आम तौर पर हम अपने घरों में किशमिश को ड्राई फ्रूट्स के रूप में ही खाते हैं और उसी तरह इसके फायदे भी जानते हैं लेकिन अगर आप इसे भिगोकर खाएं तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। भिगोई किशमिश (Soaked raisins) खाने से आपके पाचन से लेकर त्वचा और हड्डियों तक को बहुत फायदा हो सकता है। आज हम इन्हीं फ़ायदों (Soaked raisins health benefits) के बारे में बात करने जा रहे हैं एक्सपर्ट और रिसर्च की मदद से।
किशमिश में फाइबर होता है जो पेट को ठीक रखता है और पाचन की कोई भी परेशानी दूर करने में मदद करता है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने वाला खाद्य पदार्थ हैजिससे आप दिनभर तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
इसके अलावा, अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी की रिपोर्ट कहती है कि किशमिश में ऐंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अच्छा एक और बात इसमें आयरन भी होता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इसे रोज़ खाने से स्किन भी निखरती है और कई बार इसके फायदे में ये भी शामिल है कि हमारी याददाश्त तेज़ होती है।
मणिपाल हास्पिटल, गाज़ियाबाद में हेड ऑफ न्यूट्रीशन और डाइटेटिक्स डॉ अदिति शर्मा के अनुसार भिगोई हुई किशमिश में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पेट की समस्याओं, जैसे कब्ज और गैस को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा किशमिश (Soaked raisin) पेट को साफ रखती है और कब्ज से राहत दिलाती है। खासकर अगर आपकी डाइट में फाइबर की कमी है, तो यह आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करने में मददगार हो सकती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार किशमिश में आयरन (Iron) की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद करती है। जब किशमिश को पानी में भिगोकर (Soaked raisin) खाया जाता है, तो इसमें मौजूद आयरन शरीर द्वारा बेहतर तरीके से अवशोषित हो सकता है। आयरन खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखा जाता है।
अमेरिकी संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और E होते हैं, जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने में मदद करते हैं। भिगोई किशमिश खाने से यह आपको अंदर से ग्लो देने में मदद करती है।डॉक्टर अदिति कहती हैं कि इसके अलावा, यह त्वचा को हाइड्रेट भी करती है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है और झुर्रियां कम होती हैं। अगर आप त्वचा संबंधी समस्याओं, जैसे मुंहासे या झाइयां से परेशान हैं, तो भिगोई किशमिश (Soaked raisin) को डाइट में शामिल करने से फर्क पड़ सकता है।
अरिगा फूड्स नाम की एक संस्था की रिपोर्ट कहती है कि किशमिश में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो भिगोई हुई किशमिश (Soaked raisin) खाने से बहुत फायदा हो सकता है।
यह हड्डियों की डेन्सिटी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने या फ्रैक्चर होने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए भी किशमिश भिगोकर खाना जरूरी है।
डॉक्टर अदिति बताती हैं कि किशमिश में पोटेशियम (Potassium) की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। यह (Soaked raisin) दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है क्योंकि पोटेशियम खून के दबाव को सामान्य बनाए रखता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम करता है।
इसके अलावा, किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो दिल की नसों को स्वस्थ रखते हैं और खून को पतला रखते हैं जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
एक संस्था की रिपोर्ट कहती है कि भिगोई हुई किशमिश (Soaked raisin) शरीर के अंदर जमी हुई गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है। इसकी डाय्युरेटिक (मूत्रवर्धक) गुण के कारण, यह शरीर से अधिक पानी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे शरीर के अंदरूनी अंग स्वस्थ रहते हैं।
किशमिश में नेचुरल शुगर होती है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। खासकर अगर आप थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो किशमिश (Soaked raisin) एक शानदार ऊर्जा का स्रोत बन सकती है। यह शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करती है, जो किसी भी शारीरिक गतिविधि को करने के लिए आवश्यक होती है।
डॉक्टर अदिति के अनुसार किशमिश में फाइबर भरपूर होता है जो ज्यादा खाने से बचाती है। जब आप भिगोई किशमिश खाते हैं तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे कैलोरी की खपत कम हो जाती है और वजन घटाने में मदद (Soaked raisin) मिलती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाते हैं, जिससे फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
अब यह जानना भी जरूरी है कि भिगोई किशमिश (Soaked raisin) को सही तरीके से कैसे खाया जाए। क्योंकि बगैर इसके आप किशमिश के पूरे फायदे नहीं ले सकेंगे।
सबसे अच्छा तरीका है, रातभर किशमिश को पानी में भिगोकर रखना और सुबह इसे खाली पेट खाने से। इससे इसके पोषक तत्व शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाते हैं और फायदा अधिक होता है। इसके लिए –
ये भी पढ़ें – किशमिश वाला दूध दूर कर सकता है कब्ज की समस्या, जानिए इसके और भी फायदे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।