scorecardresearch

6 खाद्य पदार्थ, जिन्हें खाने से पहले भिगोने से डबल हो जाता है उनका पोषण मूल्य 

क्या आपने नट्स को खाने से पहले पानी में भिगोने के बारे में सुना है? नहीं! तो जान लीजिए कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जिन्हें खाने से पहले भिगोना उनके पोषक तत्वों में इजाफा कर देता है। 
Updated On: 20 Oct 2023, 09:05 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
soaked grains ke faydeke liye zaroori
बादाम को रात भर पानी में भिगो कर रख दें। तो इसकी खूबियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। चित्र : शटरस्टॉक

कुछ खाद्य पदार्थ रात भर पानी में भिगोने (Soak Overnight) के बाद ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो पाते हैं। शरीर को उन खाद्य पदार्थों के सेवन से बहुत अधिक पोषण मिलता है, जिन्हें हम खाने से पहले भिगोते हैं। इससे उनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू (Nutritional Value) कई गुना बढ़ जाती है। ये खाद्य पदार्थ थकान दूर करते हैं, पेट को स्वस्थ रखते हैं और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।  

इन वस्तुओं को रात भर पानी में भिगोने के बाद वे अंकुरित होने लगते हैं, उनके पोषण मूल्य में वृद्धि हो जाती है। पानी में भिगोने के बाद ऑक्सलेट्स और फाइटेट्स जैसे पोषण अवरोधक बाहर निकल जाते हैं। इनके अलावा, कुछ खाद्य पदार्थों को भिगो कर खाने के बाद इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है। इससे कई वायरल इन्फेक्शन को रोका जा सकता है।

खाद्य पदार्थों को पानी में भिगोने के लाभ के बारे में जानने के लिए हेल्थ शॉट्स ने हेल्थसेक की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट प्रीतिका बेदी से बात की। उन्होंने इसके बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। उनके अनुसार, खाने से पहले भिगोने वाले खाद्य पदार्थ हैं:

1 खसखस। (Poppy seeds)

डॉ. बेदी के अनुसार, फोलेट, थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक मानी जाती है खसखस। खसखस में विटामिन बी होता है, जो मेटाबॉलिज्म और वेट लॉस मैनेजमेंट में मदद करता है। इसे फैट कटर के रूप में जाना जाता है। यह वजन कम करने वाले व्यक्तियों के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसे भिगोकर सेवन करने से शरीर में जमा चर्बी को कम किया जा सकता है।

2 मेथी दाना (Fenugreek seeds)

मेथी या मेथी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। यह आंत को साफ करने में मदद करते हैं। इससे कब्ज से छुटकारा भी पाया जा सकता है। एक गिलास पानी में मेथी के बीज का एक स्कूप मिलाएं और सुबह सबसे पहले खाली पेट पिएं। 

डायजेस्टिव हेल्थ को ठीक रखने के लिए इस घरेलू उपचार का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। मेथी के बीज मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि मेथी दाना ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं।

3 अलसी के बीज(Flax seeds)

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। भीगे हुए अलसी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले रोगियों के शरीर में गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदद मिल सकती है। अलसी में डायटरी फाइबर भी होता है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने में मदद करता है। डायजेस्टिव सिस्टम को सही रखने के लिए सुबह सबसे पहले इसका सेवन करना चाहिए।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?
flax seed
पानी में रात भर भिगोकर अलसी के बीज खाने सेे दूना फायदा मिलता है। चित्र: शटरस्टॉक

4 बादाम (Almonds)

डॉ. बेदी के अनुसार, बादाम रात भर भिगोने से अधिक पौष्टिक हो जाते हैं। इससे हाई ब्लडप्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल से राहत मिलती है। भीगे हुए बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है। शरीर को ऊर्जा मिलती है।

  1. आम(Mangoes)

आम के सफेद तरल पदार्थ में फाइटिक एसिड नामक एक एंटी-पोषक तत्व होता है। खाने से पहले आम को भिगोने से इस अवरोधक तत्व को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। यह आम को अधिक पाचक, कम गर्मी पैदा करने वाला और पोषक तत्वों से भरपूर बनाता है। इसलिए आम खाने से पहले भिगोना चाहिए।

  1. किशमिश (Raisins)

किशमिश आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। जब आप किशमिश को रात भर भिगोकर अगली सुबह खाएंगी, तो आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार होगी। कई महिलाएं आयरन की कमी से पीड़ित होती हैं, जिन्हें दूर करने में किशमिश उनकी मदद कर सकती है।

यहां पढ़ें:-हीरे-जवाहरात से भी कीमती हैं पहाड़ों की ये 5 सब्जियां, आयुर्वेद विशेषज्ञ बता रहे हैं सेहत लाभ 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख