एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) इन दिनों काफी चर्चा में है। खासतौर पर जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें सेब के सिरके के सेवन की सलाह दी जाती है। एप्पल साइडर विनेगर सिर्फ वेट लॉस में ही नहीं, आपके मेटाबॉलिज्म के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। वेट लॉस के साथ-साथ एप्पल साइडर विनेगर के और भी हेल्थ बेनिफिट हैं। लेकिन इसका सही असर और फायदे तभी दिखाई देगा जब आप इसको सही तरह से सेवन करेंगे। एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता हैमें कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ कई स्ट्रॉन्ग एसिड भी पाएं जाते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) के हेल्थ बेनेफिट्स और नुकसान के बारे में जानने के लिए हमने श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट दिल्ली मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरविंद अग्रवाल से संपर्क किया। डॉक्टर अरविंद अग्रवाल बताते हैं कि ‘एप्पल साइडर विनेगर को फिट रहने के लिए पीना आजकल एक ट्रेंड बन गया है, लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड होता है, जो वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल और पाचन में मददगार हो सकता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
इसी के साथ डॉक्टर अरविंद अग्रवाल ने इसके नुकसान और सेवन के सही तरीके के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- “इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसे सीधे पीने से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है और गले में जलन भी हो सकती है। इसलिए, इसे हमेशा पानी में मिलाकर ही पीएं। खाली पेट इसे पीने से बचें, क्योंकि इससे पेट में एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर आपको डायबिटीज है या कोई दवा चल रही है, तो भी इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। याद रखें, एप्पल साइडर विनेगर कोई जादूई की दवा नहीं है। बिना सोचे-समझे इसका इस्तेमाल करने से बचें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। अगर आपको इससे एलर्जी या कोई साइड इफेक्ट महसूस हो, तो तुरंत इसका सेवन बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें। सेहतमंद रहने के लिए सही जानकारी और सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी है।”
आज कल एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar ) के इस्तेमाल का चलन चल पड़ा है। खासतौर पर सोशल मीडिया पर इसके सेवन करने के बारे में कई वीडियो देखने को मिलते हैं। लेकिन, सवाल ये उठता है कि एप्पल साइडर विनेगर को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
अगर आप भी रोजाना एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर रहे हैं तो इसकी सही मात्रा का ध्यान जरूर रखें। आमतौर पर वयस्कों को 1 गिलास पानी में 1-2 चम्मच विनेगर मिक्स करना चाहिए। विनेगर के ज्यादा इलतेमाल से अपको पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे एक निर्धारित मात्रा में ही पीएं।
कभी भी एप्पल साइडर विनेगर को सीधे तौर पर इस्तेमाल ना करें। इसे पानी में मिलाकर ही सेवन करें। सुबह गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पी सकते हैं। इसका स्वाद अच्छा ना लगने पर एक चम्मच शहद भी मिलाया जा सकता है, इससे इसका स्वाद खट्टा और मिठास में बदल जाएगा।
हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है – एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड होता है, जो शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।
वजन कम करने में इसका उपयोग किया जाता है, खासतौर पर बेली फैट को कम करने में सहायता करता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी स्ट्रॉन्ग करता है। बेली फैट कम करने के लिए सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर इसका सेवन करें।
नियमित रूप से एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एसिडिक गुण ही हैं, जो कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय संबंधी बीमारियों का रिस्क कम करता है। इसमें मौजूद तत्व कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर ( apple cider vinegar) इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसमें एसिटिक एसिड के अलावा फ्लेवोनोइड और एंटी-माइक्रोबियल के गुण भी मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर ( apple cider vinegar) के नियमित इस्तेमाल से मुंहासों को दूर करने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद एसिड संक्रमण फैलने से रोकते हैं और त्वचा के pH लेवल को भी नियंत्रित रखता है।
एप्पल साइडर विनेगर ( apple cider vinegar) के ज्यादा सेवन से अपच की समस्या हो सकती है। लगातार 15 दिनों से ज्यादा समय तक, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को डिस्टर्ब कर सकता है। इससे पेट में सूजन, गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
डायबिटीज के मरीजों को एप्पल साइडर विनेगर के ज्यादा इस्तेमालसे बचना चाहिए। ये आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है, लेकिन जब खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो ये उल्टा प्रभाव छोड़ सकता है। इससे अचानक ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।
अगर आप मेडिकेशन पर हैं तो अपने डॉक्टर से पूछे बिना एप्पल साइडर विनेगर का सेवन ना करें। खासतौर पर अगर आप इंसुलिन, डिगोक्सिन और ड्यूरेटिक जैसी दवाएंले रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
अगर आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन पानी में मिलाए बिना ही कर रहे हैं तो ऐसा बिलकुल ना करें। ये आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, एप्पल साइडर विनेगर में हाई एसिटिक कंटेंट होते हैं, ऐसे में ये दांतों के इनेमल को बुरी तरह खराब कर सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर में एसिड की मात्रा ज्यादा होने के चलते इसोफेगस यानी ग्रासनली की परतों के डैमेज होने का खतरा होता है। अधिक मात्रा में सेब के सिरका का इस्तेमाल करने से ग्रासनली में सिकुड़न की समस्या भी आ सकती है। इसलिए, कम मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें : Rainbow Diet: बच्चों के हेल्दी ग्रोथ एवं डेवलेपमेंट के लिए उन्हें दें रंग बिरंगे फल एवं सब्जियों की गुणवत्ता
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।