पौष्टिक आहार का सबसे महत्वपूर्ण घटक क्या है? हां, आपने सही अनुमान लगाया- फल और सब्जियां। आपने यह कई बार सुना होगा। इससे संबंधित विभिन्न अध्ययन भी आपने कई बार देखे होंगे।
मगर बड़ा सवाल यह है कि हर एक दिन में आपको कितनी मात्रा में फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए?
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा उनके जर्नल सर्कुलेशन में हाल ही में प्रकाशित एक नए शोध से इसका पता चला है। यह शोध बताता है कि आपको कितनी मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। अध्ययन के अनुसार दो फल और तीन सब्जियों के रूप में लोगों को रोजाना पांच सर्विंग फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ताकि आप इसके स्वास्थ्य लाभों का आनंद ले सकें।
शोध में यह भी पाया गया कि फल और सब्जियां खाना, विशेष रूप से, दिल और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इसे स्पष्ट करने के लिए, शोधकर्ताओं ने अमेरिका के दो प्रमुख डेटा सेटों सहित कुल 28 वैश्विक अध्ययनों के डेटा का उपयोग किया। इसमें प्रत्येक में 100,000 से अधिक वयस्क शामिल हैं और दोनों सेटों में प्रतिभागियों ने 30 साल तक इसका फॉलोअप किया।
यह भी पढें: वजन कम करने के लिए दुनिया का सबसे सरल आहार है स्कैंडिनेवियन डाइट, जानिए यह कैसे काम करती है
वास्तव में, इम्पीरियल कॉलेज ऑफ लंदन का एक अध्ययन फाइव-सर्विंग्स-ए-डे नियम (five-servings-a-day rule) का भी समर्थन करता है। यह पौष्टिक पोषण के लिए सेब, नाशपाती, खट्टे फल, पालक, ब्रोकोली, पत्ता गोभी और फूल गोभी जैसे कुछ विशिष्ट खाद्य पदार्थों का सुझाव देता है।
स्वस्थ फलों और सब्जियों के सेवन को कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को कम करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए दिखाया गया है।
यह भी पढें: किशमिश है आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, लेकिन कौन सी यह हम आपको बता रहे हैं
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।