scorecardresearch

सावन के पहले सोमवार की करें मीठे से शुरुआत, एप्पल हलवा रेसिपी है परफेक्ट

आपने सूजी, बेसन और मूंग दाल के हलवे तो कई बार खाएं होंगे, लेकिन अब समय है हलवे की रेसिपी को हेल्दी ट्विस्ट देने का! इसलिए हम आपके लिए लाए हैं, सेब के हलवे की टेस्टी रेसिपी।
Published On: 18 Jul 2022, 12:13 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
apple halwa recipe
सावन व्रत में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी सेब का हलवा। चित्र : शटरस्टॉक

श्रावण (Sawan 2022), यानी हिंदू चंद्र कैलेंडर का पांचवा महीना, जो भगवान शिव को समर्पित है। सावन के महीने के दौरान बहुत सारे लोग सोमवार को एक दिन का उपवास (Sawan somvar fasting) रखते हैं। इस साल पहला श्रावण सोमवार व्रत (सावन का पहला सोमवार) आज 18 जुलाई को रखा जा रहा है। ऐसे में यदि आपने भी सावन का व्रत (Sawan Vrat 2022) रखा है और मीठा बनाना चाह रही हैं, तो सेब के हलवे की ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपी (Apple halwa recipe) आपके लिए है।

व्रत के दौरान खाने के काफी लिमिटेड हेल्दी ऑप्शन्स होते हैं। और मीठा खाने के शायद उससे भी कम क्योंकि हम सभी चीनी अवॉइड करना चाहते हैं। मगर शुगर क्रेविंग्स का क्या करें? इसलिए आज हम आपके लिए लाएं हैं एक ऐसे हलवे की रेसिपी जो रेगुलर हलवे से बहुत अलग है। ये हेल्दी है और लो कैलोरी भी…हम बात कर रहे हैं सेब के हलवे की (Apple Halwa Recipe)!

तले हुए सेब, मावा और दूध से बना सेब का हलवा आपके लिए बेस्ट स्वीट डिश है। ये लो कैलोरी है और मॉडरेशन में इसका सेवन आपको भारी नहीं पड़ेगा। घी, मावे और सेब की खुशबू ही इतनी अच्छी होती है कि आपकी शुगर क्रेविंग (Sugar Cravings) चुटकियों में दूर हो जाएगी। तो देर किस बात की चलिये जानते हैं सेब ले हलवे की टेस्टी और हेल्दी रेसिपी।

सेब का हलवा बनाने के लिए आपको चाहिए

सेब 5 बड़े आकार के
घी 2 बड़े चम्मच
खोया 3 बड़े चम्मच
दूध 3 बड़े चम्मच
ब्राउन शुगर (सेब की मिठास के आधार पर कम या ज्यादा)
दालचीनी पाउडर 1 छोटा चम्मच
बादाम, 10 कटे हुए
पिस्ता, 10 कटा हुआ

seb ka halwa
आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है सेब का हलवा। चित्र : शटरस्टॉक

सेब का हलवा बनाने की विधि

सबसे पहले सेब को कद्दूकस कर लें।

एक कड़ाही में मध्यम आंच पर घी गर्म करें। सेब डालें और नरम होने तक, लगभग 6-7 मिनट तक पकाएं।

सेब भूरे हो जाएंगे। फिर इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। इसे लगातार चलाती रहें।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

जब नमी सूख जाए तो इसमें खोया और ब्राउन शुगर डालकर 5 मिनट तक पकाएं।

फिर दालचीनी पाउडर डालें, 2 मिनट के लिए फिर से पकाएं।

अंत में सेब के हलवे में बादाम और पिस्ता डालें। आंच बंद कर दें।

आपका सेब का हलवा तैयार है इसे गरमा गरम परोसें।

apple ke fayade
मुख्या फल है सेब। चित्र: शटरस्‍टॉक

क्यों आपके लिए हेल्दी ऑप्शन है सेब का हलवा

कैलोरी – 191.5 किलो कैलोरी, कार्ब्स – 9.1 ग्राम, प्रोटीन – 3.2 ग्राम, वसा – 12.9 ग्राम

नोट कीजिए सेब के हलवे के फायदे

1. सेब फाइबर का अच्छा स्रोत हैं और इसमें कुछ ऐसे घटक होते हैं जो आपके पेट के लिए अच्छे होते हैं। इनमें विटामिन C भी होता है और इसलिए यह एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है।

2. नट्स ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा का एक उत्कृष्ट स्रोत होते हैं, जो कि आपको ऊर्जा देने और मांसपेशियों के लिए अच्छे हैं।

3. इसमें दूध, खोया और घी के पोषण मूल्य हैं, यानी हेल्दी फैट्स हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। इन्हें मॉडरेशन में खाने से आपको कोई नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : मानसून में हेल्दी और टेस्टी ट्रीट के लिए बनाएं एक पोहे की ये 4 क्विक रेसिपीज़

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख