scorecardresearch facebook

अपनी रेगुलर चाय की जगह पीजिए संतरे के छिलके की चाय और ये 3 लाभ लेने के लिए हो जाइए तैयार

अगर आपके दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है, तो इस बार संतरे के छिलके की चाय ट्राय करके देखें।  
santare ke fayade
संतरा विटामिन सी का एक बहुत अच्छा स्रोत है।चित्र-शटरस्टॉक।
Written by: विनीत
Published On: 8 Mar 2021, 10:42 am IST

पानी के बाद, चाय दुनिया भर में दूसरा सबसे लोकप्रिय पेय है। सुबह की एक कप गर्म चाय आपकी ऊर्जा को बढ़ा सकती है और आपके मस्तिष्क को उत्तेजित कर सकती है। जबकि शाम का एक कप आपके दिन भर की थकान उतार सकता है। चाय में कुछ आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ हैं, जो इसकी लोकप्रियता के प्रमुख कारणों में से एक है। भारत में ज्यादातर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन चाय की कई किस्में हैं, जिनके साथ कई प्रयोग भी किए जा सकते हैं। 

यदि आप एक कप चाय से अधिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो एक कप ताजा संतरे के छिलके वाली चाय के साथ अपनी नियमित चाय को बदल दें।  संतरा इस मौसम का एक आम फल है और यह विटामिन-सी के लाभों से भरा होता है। पर जो छिलके हम उदारता से फेंक देते हैं, वे भी पोषक तत्वों से भरे होते हैं और बेहद स्वस्थ होते हैं।

क्‍यों खास हैं संतरे के छिलके 

विशेषज्ञों की मानें तो संतरे के छिलके की चाय पीना आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है। हम यहां आपको बता रहे हैं कि आप संतरे के छिलके की चाय कैसे बना सकती हैं, और यह आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में कैसे मददगार है।

यह भी पढ़ें: किशमिश है आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, लेकिन कौन सी यह हम आपको बता रहे हैं

सन्तरे के छिलकों से मिल सकती है आपकी बेदाग त्वचा। चित्र- शटरस्टॉक

यहां जानिए कैसे बनाएं संतरे के छिलके की चाय

इसके लिए आपको चाहिए….

  • आधा संतरे का छिलका
  • डेढ़ कप पानी
  • 1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा
  • 2-3 लौंग
  • 1-2 हरी इलायची
  • 1/2 बड़ा चम्मच गुड़

बनाने का तरीका

एक गहरे पैन में पानी डालें और मध्यम आंच पर गैस पर चढ़ा दें। अब इसमें कटे हुए संतरे के छिलके और अन्य मसाले डालें। इसे 2-3 मिनट के लिए उबलने दें, फिर गैस को बंद कर दें। एक कप में चाय को छान लें और इसे मीठा बनाने के लिए इसमें गुड़ मिलाएं और इसे अच्छी तरह हिलाएं। आपकी संतरे के छिलके की चाय तैयार है।

जानिए यह चाय क्‍यों है आपके लिए खास 

सिट्रिक फलों की बाहरी त्वचा में फ्लेवोनोइड्स की उपस्थिति के कारण इनका कड़वा स्वाद होता है, जो फलों को कीटों से बचाता है। इसमें फल के किसी अन्य भाग की तुलना में फ्लेवोनोइड्स की उच्चतम सांद्रता होती है।

पोषक तत्‍वों से भरपूर 

फलों की तरह ही, संतरे का छिलका भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें फाइबर, विटामिन सी और पॉलीफेनोल जैसे पौधों के यौगिक शामिल होते हैं। उनमें स्वास्थ्य के अनुकूल कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जैसे प्रोविटामिन-ए, फोलेट, राइबोफ्लेविन, थायमिन, विटामिन बी 6 और कैल्शियम। 

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

संतरे के छिलके वाली चाय के कुछ आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ हैं।

1. कैंसर से बचाव कर सकती है

सिट्रिक फलों की त्वचा में एक यौगिक होता है जिसे लिमोनीन कहा जाता है। यह विशेष रूप से संतरे के छिलकों पर होता है। जिसमें इस रिंड (rind’s) के आवश्यक तेलों का लगभग 97 प्रतिशत शामिल है।

प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले इस रसायन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीकैंसर गुण होते हैं। आहार में इसे शामिल करने से सूजन और त्वचा कैंसर के कारण होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों को रोका जा सकता है।

कैंसर एक बहुत ही गंभीर रोग है। चित्र-शटरस्टॉक।

2. बेहतर पाचन और प्रतिरक्षा को बढ़ावा दे सकता है

चाय का मजबूत स्वाद लार और पेट के एसिड के उत्पादन को बढ़ा सकता है। रोज सुबह इस चाय को पीने से पाचन तंत्र को उत्तेजित करने और भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, इसमें मौजूद विटामिन सी जैसे उच्च पोषक तत्व की सामग्री आपके चयापचय और प्रतिरक्षा को बढ़ावा दे सकती है।

3. पुरानी बीमारियों को रोकती है

पॉलीफेनोल्स नामक पौधे के यौगिक का एक समृद्ध स्रोत होने के नाते यह चाय कई पुरानी स्थितियों, जैसे कि टाइप 2 मधुमेह, मोटापा और अल्जाइमर को रोकने और प्रबंधित करने में मदद कर सकती है।

एक लैब टेस्ट में पता चला है कि संतरे के छिलकों में पॉलीफेनॉल सामग्री और गतिविधि का सेवन वास्तविक फल की तुलना में बहुत अधिक है। तो, स्वाभाविक रूप से इससे किसी को अधिक लाभ हो सकता है।

यह भी ध्यान रखें

संतरे के छिलके का उपयोग आमतौर पर कुकीज़ और केक तैयार करने के लिए किया जाता है। यह खाने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। फिर भी, कुछ लोगों को पेट की समस्याओं जैसे कुछ दुष्प्रभावों का अनुभव हो सकता है। इस मामले में, उन्हें इस चाय से बचना चाहिए। साथ ही चाय तैयार करते समय बहुत अधिक संतरे के छिलके का उपयोग न करें।

यह भी पढें: वजन कम करने के लिए दुनिया का सबसे सरल आहार है स्कैंडिनेवियन डाइट, जानिए यह कैसे काम करती है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विनीत
विनीत

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए।

अगला लेख