लॉग इन

आलू को करें शकरकंद से रिप्लेस और बनाएं ये गट फ्रेंडली हेल्दी परांठा

इम्‍यून सिस्‍टम बेहतर बनाएं रखने से लेकर वेट लॉस के लिए शकरकंद को फायदेमंद माना गया है। अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो शकरकंद परांठा की इस रेसिपी को डाइट में जरूर शामिल करें।
प्याज का हेल्दी और टेस्टी पराठा रेसिपी। चित्र : अडोबी स्टॉक
ईशा गुप्ता Updated: 17 Mar 2023, 08:11 am IST
ऐप खोलें

फिट और एक्टिव बने रहने के लिए गट हेल्थ का बेहतर होना बेहद जरूरी है। अगर आपकी गट हेल्थ बेहतर है, तो आप लंबे समय तक बीमारियों के खतरे से दूर रहेंगे। जबकि अनहेल्दी लाइफस्टाइल आपकी गट हेल्थ को कमजोर बनाता है। इसलिए विशेषज्ञों द्वारा हमेशा होममेड फूड लेने की सलाह दी जाती है। इसे बेहतर बनाने का आसान तरीका है डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करना, जो आपकी गट हेल्थ को फिट रख सकें। इस लिस्ट में शकरकंद का नाम सबसे पहले लिया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फूड इम्युनिटी बनाए रखने के साथ गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना गया है। इसके स्वास्थ्य लाभों पर बात करते हुए आज हम लेकर आए हैं शकरकंद की हेल्दी परांठा रेसिपी। जो फूड क्रेविंग कंट्रोल करके के साथ आपकी गट हेल्थ भी बेहतर बनाएगी।

पोषक तत्वों का भंडार है शकरकंद

शकरकंद का स्वाद हल्का मीठा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम पाया गया है। इसमें फैट्स नहीं होता और सोडियम और प्रोटीन की मात्रा भी कम पाई जाती है। साथ ही यह बीटा कैरोटीन और पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत माना गया है। इसमें आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स होने के साथ कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पायी गई है।

चलिए अब बिना देरी किये शुरू करते हैं शकरकंद की परांठा रेसिपी

कुछ तीखा और मीठा स्वाद के कॉम्बिनेशन के लिए शकरकंद परांठा एक परफेक्ट डिश है। आइए जानते हैं तैयार करने का तरीका।

इसके लिए आपको चाहिए

शकरकंद – एक मध्यम आकर
मल्टी ग्रेन आटा – एक कप
धनिया – एक मुट्ठी
हरी मिर्च – 2
काली मिर्च – एक चुटकी
हल्दी – 2 चुटकी
जीरा पाउडर – आधा चम्मच
सेंधा नमक – एक चम्मच
गरम मसाला – 2 चुटकी

शकरकंद में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

इस तरह तैयार करें शकरकंद का हेल्दी परांठा

  • सबसे पहले दो से तीन सीटी लेकर शकरकंद को उबाल लें।
  • अगले स्टेप में एक बाउल लीजिए। इसमें मल्टीग्रेन आटा लीजिए। अब शकरकंद का छीलका उतारकर शकरकंद मिलाएं।
  • दोनों सामग्री को अच्छे से मिलाकर इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, गरम मसाला और जीरा पाउडर मिलाए।
  • इसके साथ ही इसमें बारीक कटा हुआ धनिया और मिर्च भी मिलाएं।
  • परांठे का मसाला तैयार करने के बाद इसमें दो चम्मच घी डालकर आटा तैयार कर लें।
  • इसके बाद इसे 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • अब एक नॉन स्टीक पैन गर्म करें। अब आटे से छोटी गोली तोड़कर परांठे की शेप दें।
  • अब इसे पैन पर रखें और दोनों ओर से सेके। जरूरत पड़ने पर हल्का सा घी लगाकर अच्छे से पकाएं।
  • अब गरमागर्म परांठा दही और चटनी के साथ एंजॉय करें।

जानिए शकरकंद आपके लिए कैसे फायदेमंद है

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेल्थ के मुताबिक इन विशेष फायदों के लिए शकरकंद को डाइट में जरूर शामिल करें –

आपकी आई हेल्थ का भी रखे ख्याल

शकरकंद में भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन पाया गया है। यह एक प्रकार का आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट है, जो कई सब्जियों में मौजूद होता है। नेशनल इंस्टिट्यूट की एक रिसर्च में आया कि बीटा कैरोटीन बॉडी में जाकर विटामिन ए बन जाता है, जो आई सेल्स को डैमेज होने से भी बचाता है।

यह भी पढ़े – कब्ज और बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो अपने आहार में शामिल करें काला जीरा, बेहद खास है यह मसाला

इम्यूनिटी बूस्ट करता है

स्वीट पोटैटो में मौजूद आवश्यक तत्व और बीटा कैरोटिन शरीर में जाकर विटामिन- ए बनाते हैं। वही विटामिन-ए इम्युनिटी बनाएं रखने के लिए आवश्यक माना गया है। इसका सेवन गट लाइनिंग को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

स्किन हेल्थ को बेहतर बनाएं

स्वीट पोटैटो में मौजूद आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स आपकी त्वचा को अंदर से साफ करके बाहर से ग्लो करने में मदद करते हैं। इसका सेवन फाइन लाइंस, झुर्रियों, स्किन प्रॉब्लम्स से राहत दे सकता है।

शकरकंद के एंटीऑक्सीडेंट मेमोरी इन्हेंस करने में फायदेमंद पाए गए हैं। चित्र : शटरकॉक

ब्रेन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व इन्फ्लेमेशन को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही फ्री रेडिकल से होने वाले डैमेज से ब्रेन को प्रोटेक्ट करने में मदद भी करते हैं। वहीं रिसर्च की मानें तो शकरकंद के एंटीऑक्सीडेंट मेमोरी इन्हेंस करने में फायदेमंद पाए गए हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़े – प्रोटीन है सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी, इन 2 हाई प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपीज के साथ करें दिन की शुरुआत

ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख