हेल्‍दी स्‍नैक्‍स है लिट्टी-चोखा, हम बताते हैं इसका पोषण मूल्‍य और रेसिपी 

लिट्टी-चोखा पूर्वी उत्‍तर-प्रदेश, बिहार और झारखंड का फेमस फूड है। यह न सिर्फ स्‍वादिष्‍ट होता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्‍व और इसकी रेसिपी। 
सत्तू की लिट्टी मे मौजूद है हाई पौष्टिक तत्व और स्वाद। चित्र: शटरस्टॉक
सत्तू की लिट्टी मे मौजूद है हाई पौष्टिक तत्व और स्वाद। चित्र: शटरस्टॉक
प्रेरणा मिश्रा Updated: 10 Dec 2020, 12:43 pm IST
  • 90

लिट्टी चोखा वर्ल्ड फेमस फूड में से एक है, और बिहार का सबसे लोकप्रिय या कहे तो बिहार का साइन फूड लिट्टी चोखा है। जब भारतीय व्‍यंजनों की बात होती है, तो उसमें लिट्टी चोखा का भी नाम लिया जाता है। यह न सिर्फ स्‍वादिष्‍ट होता है, बल्कि सत्‍तू से बनने के कारण यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद व्‍यंजन है। 

असल में सत्तू पोषक तत्वों का खजाना है, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम आदि की प्रचुर मात्रा इमसें पाई जाती है।

करना है नाश्ता तो सत्तू की लिट्टी है एक अच्छा विकल्प

सत्तू में पोषक तत्वों की मात्रा भी मिलती है तथा यह आपकी हेल्थ और स्वाद दोनों का ध्यान रखता है। ऐसे में अगर आप अपना वजन घटाने के चक्कर में शाम को कुछ हैवी नाश्ता नहीं करना चाहती है, तो सत्तू की लिट्टी का सेवन आप बेझिझक कर सकती है। 

सत्तू के ये अचूक फायदे कर देगे आओको हैरान, मधुमेह से लेकर मोटापे तक मे लाभदायक। चित्र: शटरस्टॉक
सत्तू के ये अचूक फायदे कर देगे आपको हैरान, मधुमेह से लेकर मोटापे तक मे लाभदायक। चित्र: शटरस्टॉक

सत्तू की लिट्टी आपका पेट भरा- भरा रखती है और साथ ही ये लो कोलेस्ट्रॉल नाश्ता होता है। तो अगर आज के बाद शाम को लग रही हो भूख तो जरूर बनाए सत्तू की लिट्टी।

लिट्टी-चोखा में मौजूद पोषक तत्‍व 

पोषक तत्व 

कैलोरी -144Kcal

फैट -3.4 ग्राम

सोडियम – 132 मिलीग्राम

पोटेशियम – 298 मिलीग्राम

कार्बोहाईड्रेट – 25 ग्राम 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

प्रोटीन – 5.2 ग्राम

नैचुरल शुगर – 2.5 ग्राम

कोलेस्ट्रॉल – 2.7 मिलीग्राम

आइए जानते हैं लिट्टी चोखा की रेसिपी

लिट्टी बनाने की विधि

1.4-5 व्यक्ति के लिए लिट्टी बनाने के लिए पहले 500 ग्राम आटा, 1 चम्मच घी, 1/2 चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार तथा दो चम्मच तेल डाल कर आटे को गूंध लें। आटा ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए, इसे सॉफ्ट ही रखे।

2.आटे को गूंथने के बाद उसमें भरने वाले सत्तू की तैयारी कीजिए। 200 ग्राम सत्तू, 2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट,3-4 हरी मिर्च, 1/2 बारीक कटा हुआ प्याज तथा एक चम्मच नींबू का रस,एक चुटकी सरसों का तेल, 20 ग्राम धनिया पत्ता को साथ में अच्छे से मिला लें।

3.अब लिट्टी को सेंकने के लिए ओवन का उपयोग किया जा सकता है। यदि आपके पास चारकोल आधारित खुली ग्रिल है, तो आप लिट्टी को उसमें भी सेक सकती हैं।

4.आधे घंटे आटे को छोड़ने के बाद इसमें सत्तू भर कर छोटी-छोटी गोलियां बना लें।

5.अब लिट्टी की गोलियों को बेकिंग ट्रे में डाल कर, उसमे हल्के तेल की ब्रशिंग करें और ओवन में 200 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट तक पकने के लिए रख दें। 

6.जब 10 मिनट बीत जाएं तो लिट्टी को फिर से बाहर निकाल कर पलट कर अन्दर डाल दें। यही प्रक्रिया एक बार 10 मिनट के बाद पुनः दोहराएं।

7.लिट्टी को बार-बार 10-15 मिनट पर इसी प्रक्रिया से पलट-पलट कर सेकें और इसी तरह से 45-50 मिनट तक वो पूरी तरह अंदर से पक जाएगी। 

चोखा बनाने की विधि

सत्तू की लिट्टी के साथ बिहार का लोकप्रिय चोखा न हो तो लिट्टी अधूरी ही लगती है। इसीलिए आइए जानें कि आखिर यह चोखा बनता कैसे है :-

1.चोखा बनाने के लिए सबसे पहले 2 छोटे टमाटर को गैस पर पका लें अब यही एक बड़े बैगन के साथ भी करें। पतले चाकू की सहायता से उसमें जगह-जगह छेद कर दें और उसे भी गैस पर तेज आंच पर पकाएं। 

टमाटर और बेंगन का चोखा सत्तू के लिट्टी मे चार चाँद लगा देता है। चित्र- शटर स्टॉक।
टमाटर और बेंगन का चोखा सत्तू के लिट्टी मे चार चाँद लगा देता है। चित्र- शटर स्टॉक।

2.पकाने के बाद टमाटर और बैंगन के छिलके को उतार दें और उसमे बारीक कटे हुए 1/2 कच्चे प्याज, बारीक कटे हुए 3-4 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ 1/2 अदरक, 3-4 महीन जाती हुई लहसुन की कलिया, 10 ग्राम धनिया के पत्ते, चुटकी भर सरसों तेल तथा नमक स्वादानुसार मिला कर अच्छे से मैश कर ले। लीजिए चोखा तैयार हैं।

गर्मागर्म लिट्टी पर घी लगाकर, आलू-बैंगन के चोखे और हरी चटनी के साथ सर्व करें। 

 

  • 90
लेखक के बारे में

हेल्‍दी फूड, एक्‍सरसाइज और कविता - मेरे ये तीन दोस्‍त मुझे तनाव से बचाए रखते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख