हेल्दी और पोषण से भरा क्रीमी ब्रोकोली सूप बनाना है, तो हम बता देते हैं ईजी रेसिपी 

क्रीमी ब्रोकली सूप जितनी हेल्दी होता है उतना ही स्वादिष्ट भी। आपके चंचल मन को संतुष्ट करने के लिए हम लाएं हैं आपके लिए एक आसान और अच्छी रेसिपी।
soup kii recipe
जानिये स्वादिष्ट सूप की रेसिपी। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 12:39 pm IST
  • 66

हम सभी जानते हैं कि ब्रोकोली एक हरी सब्जी है जो वास्तव में हमारे स्वास्थ्य को बूस्ट कर सकती है, लेकिन हम इसके टैंगी स्वाद के कारण इससे बचते हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि अच्छी तरह से पकी हुई ब्रोकोली का न केवल स्‍वाद बेहद शानदार होता है, बल्कि यह आपको कई शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है।

आप जानती हैं कि बस एक कप ब्रोकोली आपके दैनिक विटामिन सी सेवन का 135% कवर कर सकती है। अर्थात यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्‍ट कर आपको बीमारियों से लड़ने के लिए पर्याप्त मजबूती देती है। यह एंटीऑक्सिडेंट का एक पॉवरहाउस है। यानी यह आपके अंगों को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से लड़ने में भी मदद करेगी। यह, फाइबर सामग्री मधुमेह से ग्रस्‍त लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। 

ब्रोकोली न्यूट्रिशन मे है भरपूर। चित्र: शटरस्टॉक

पबमेड सेंट्रल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि मधुमेह के रोगी जो एक महीने तक नियमित रूप से ब्रोकोली खाते हैं, उनका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। साथ ही इसमें मौजूद उच्च विटामिन K की उपस्थिति सुनिश्चित करती है कि आपकी हड्डियां और जोड़ हमेशा स्वस्थ और दर्द से मुक्त रहें!

इन लाभों को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि हमें अपने आहार में ब्रोकोली को शामिल करने स्वादिष्ट तरीके की तलाश करने की आवश्यकता है। ऐसा ही एक अद्भुत नुस्खा है, क्रीमी ब्रोकोली सूप। यहां, हमने क्रीम और चीज़ का उपयोग नहीं किया है। इसके बजाय, हमने दूध का उपयोग किया है, जो कैलोरीज में बहुत कम है और सूप को एक क्रीमी  स्वाद देता है।

आपको जिन चीजों की आवश्यकता होगी:

1 ब्रोकोली 

1 प्याज, कटा हुआ

2 क्रश्ड लहसुन की कलियां

1 चम्मच ऑल-पर्पस आटा

2 बड़ा चम्मच मक्खन

⅕ कप दूध

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

⅕ कप सब्जी शोरबा

नमक स्वादानुसार

काली मिर्च स्वाद के लिए

अब जानिए इसे कैसे तैयार किया जाए:

1.ब्रोकोली को अच्छी तरह से धोकर अच्छी तरह से काट लें।

2.एक बर्तन में पानी डालें और इसे आंच पर रखें। पानी में ¼ चम्मच नमक मिलाएं। अब इसमें कटी हुई ब्रोकोली डालें। इसे मध्यम आंच पर उबालें। 

3.लगभग 6- 8 मिनट के बाद, आप देखेंगे कि ब्रोकोली थोड़ी नरम हो गई है। आप इसे स्टोव से उतार सकते हैं और इसे सुखा सकते हैं। यदि आपके पास सब्जी शोरबा नहीं है, तो आप इस पानी को भी कुकिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

हरी सब्जियां हाइपरथायराइडिज्‍म में नुकसानदायक हो सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
हरी सब्जियाँ फायदेमंद हो सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

4.इसके बाद, धीमी आंच पर सॉस पैन रखें। इसमें मक्खन मिलाएं और इसे पिघलने दें।

5.पिघले हुए मक्खन में, लहसुन डालें और इसे थोड़ा सिकने दें। हालांकि, इसे ज़्यादा न पकाएं वरना यह एक जली हुई सुगंध देने लग सकता है। अब इसमें, प्याज मिलाएं और इन दोनों सामग्रियों को धीमी आंच पर भूनें।

6.अब, ब्रोकोली और सब्जी शोरबा या पानी डालें। इसे हिलाएं और इसके ऊपर एक ढक्कन रख के इसे ढक दें।

7.ब्रोकोली के टेंडर होने तक इसे पकने दें। इसे 10 मिनट से कम समय लेना चाहिए। इसलिए समय-समय पर जांच कराते रहें। 

8.आप एक हैंड ब्लेंडर का उपयोग कर सकते हैं। या इसे जार में डालकर भी ब्‍लैंड कर सकती हैं। 

9.इस प्यूरी में अब दूध मिलाएं। धीमी आंच पर इसे उबलने दें और मिश्रण को हिलाते रहें। 

10.इसके बाद सूप को गार्निश करने के लिए अजवायन और काली मिर्च मिलाएं।

आनंद ले ब्रोकोली सूप का, चित्र: शटरस्टॉक

इस सूप को बनाने में लगभग 45 मिनट का समय लगेगा, लेकिन स्वाद के मामले में समझौता न करते हुए, आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए यह सेहत भरा सूप का कटोरा आपके लिए लाजवाब है। आप चाहें तो इसे रोटी के साथ भी परोस सकती हैं या जैसा है वैसा ही खाएं!

यह भी देखे:पोषक तत्‍वों से भरपूर ये आसान ग्रीन जूस रेसिपी आपको बना देगी पालक का दीवाना

  • 66
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख