पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

इन 4 प्री वर्कआउट ड्रिंक्स के साथ एक्सरसाइज के बाद नहीं होगी डिहाइड्रेशन, जानिए इनकी हेल्दी रेसिपी

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन शरीर को फायदा पहुंचाता है। इससे पाचनतंत्र उचित बना रहता है और बार-बार प्यास लगने की समस्या भी हल हो जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन गर्मी में वर्कआउट सेशन को आसान बना देता है।
Published On: 25 Apr 2025, 08:30 am IST
एक्सरसाइज़ से पहले अगर आप शरीर में एनर्जी का रिस्टोर करना चाहते हैं, तो हेल्दी प्री वर्कआउट ड्रिंक का सेवन करें।। चित्र: शटरस्टॉक

अधिकतर लोग अपने फिटनेस रूटीन को बनाए रखने के लिए वर्कआउट से पहले कई तरह के प्रोटीन शेक्स और स्मूदी का सेवन करते हैं। मगर बढ़ती गर्मी के चलते अगर आप शरीर को हाइड्रेट रखना चाहती हैं, तो प्री वर्कआउट ड्रिंक ऊर्जा को बढ़ावा देने और फिटनेस गोल्स को पूरा करने में मदद करते है। साथ ही इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस मेंटेन रहता है जो हाइड्रेशन के स्तर को बनाए रखने और मांसपेशियों के कार्य को सुचारू रूप से बनाए रखने में मदद करता है। जानते हैं हेल्दी प्री वर्कआउट ड्रिंक, जिससे वर्कआउट सेशन को आसान बनाया जा सकता है (Pre workout drinks)।

प्री वर्कआउट ड्रिंक क्यों है ज़रूरी (Why pre workout drink is important)

डायटीशियन मनीषा गोयल बताती हैं कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन शरीर को फायदा पहुंचाता है। इससे पाचनतंत्र उचित बना रहता है और बार बार प्यास लगने की समस्या भी हल हो जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन गर्मी में वर्कआउट सेशन को आसान बना देता है। इसके लिए नींबू पानी, चिया सीड्स, गोंद कतीरा और नारियल का पानी लाभदायक साबित होता है।

जर्नल ऑफ हयूमन काइनेटिक के अनुसार शरीर को हाइड्रेट रखने से चोटिल होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही फिटनेस रूटीन स्मूद और हेल्दी बना रहता है। इससे शरीर में निर्जलीकरण के खतरे को कम करके एनर्जी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

एक्सरसाइज़ से पहले खाने को पूरी तरह से पचने के लिए समय देना बेहद ज़रूरी है। मॉडरेट मील के लिए 1 से 2 घंटे तक इंतज़ार करना चाहिए । चित्र शटर स्टॉक

प्री वर्कआउट ड्रिंक्स की रेसिपी (Pre workout drink recipes)

1. नारियल पानी में मिलाएं नींबू

नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा सोडियम और मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर शरीर में एनर्जी के लेवल को मेंटेन रखती हैं। साथ ही ये लो कैलोरी पेयपदार्थ पचाने में भी आसान है।

कैसे करें तैयार

इसके लिए नींबू का दो चम्मच रस लेकर एक गिलास नारियल पानी में मिलाएं। साथ ही 1 से 2 आइस क्यूब्स को एड कर लें। इसमें स्वादानुसार काला नमक और मिंट लीव्स एड कर दें और फिर सर्व करें। व्यायाम करने से 30 मिनट पहले इसका सेवन करें।

रोज़ाना नारियल पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

2. सेब और केले की स्मूदी

शरीर में बढ़ने वाली कमज़ोरी की समस्या को हल करने के लिए व्यायाम से पहले सेब और केले की स्मूदी का सेवन करें। इससे शरीर को विटामिन व मिनरल की प्राप्ति होती है, जिससे बॉडी फंक्शनिंग में सुधार होन लगता है और फ्री रेडिकल्स का प्रभाव कम हो जाता है।

कैसे करें तैयार

इसके लिए एक केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें और सेब को भी छिलका समेत काटें। सभी चीजों को एक साथ ब्लैंड करें। आप चाहें, तो इसमें पानी भी एड कर सकते है। अब तैयार स्मूदी को बादाम से गार्निश करके सर्व करें। इससे शरीर को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।

3. गोंद कतीरा ड्रिंक

पानी में भिगोकर रखने से गोंद कतीरा जेल फॉर्म में आ जाता है। इससे डिहाइड्रेशन से मुक्ति मिलती है और कूलिंग इंफेक्ट की प्राप्ति होती है। पाचनतंत्र को उचित बनाए रखने के लिए इस पेय पदार्थ के रूप में आहार में शामिल करने से शरीर को फायदा मिलता है।

जानें कैसे करें तैयार

इसे तैयार करने के लिए रात में 1 चम्मच गोंद कतीरा को आधा कप पानी में डालकर छोड़ दें। गोंद कतीरा तैयार होने के बाद उसमें ठंडा दूध एड करें। अब फ्लेवर बढ़ाने के लिए गुलाब या कोई भी शरबत एड कर सकते हैं। इससे स्वाद और पोषण दोनों की प्राप्ति होती है।

सोडियम, फाइबर, विटामिन डी से भरपूर सुपरफ़ूड गोंद कतीरा में कूलिंग इफेक्ट होता है। चित्र : एडोबी स्टॉक

4. अनार का जूस

अनार के जूस में प्यूनिकैलगिन्स की मात्रा पाई जाती है, जिससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ने लगती है। जर्नल ऑफ़ एग्रीकल्चरल एंड फ़ूड केमिस्ट्री के अनुसार इस जूस में ग्रीन टी की तुलना में तीन गुना ज़्यादा एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि पाई गई है। इससे मसल्स की रिकवरी में मदद मिलती है।

जानें कैसे करें तैयार

व्यायाम से पहले शरीर को एक्टिव बनाने के लिए अनार के दानों का जूस तैयार कर लें। अब उसे छानकर अलग कर लें और उसमें स्वादानुसार काला नमक मिलाएं। आप चाहें, तो इसमें बीटरूट भी एड कर सकते है। इसके सेवन से थकान से बचा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख