लॉग इन

नवरात्रि व्रत के लिए परफेक्ट ऑप्शन है राजगीरा का डोसा, जानिए इसकी रेसिपी

इस बार नवरात्रि के व्रत में खाएं राजगीरा का डोसा! ये ग्लूटेन फ्री है और वज़न घटाने में भी मदद कर सकता है।
राजगिरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

कुट्टू का आटा और साबूदाना खिचड़ी से लेकर समा चावल और सिंघाड़े के आटे तक, उपवास करने वालों के लिए बहुत सारे अलग-अलग हेल्दी ऑप्शन हैं। ऐसा ही एक विकल्प है राजगीरा का आटा (Rajgira atta)।

राजगीरा का आटा अमरनाथ के पौधे के बीज से तैयार किया जाता है। अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो राजगीरा एक अद्भुत खाद्य पदार्थ है। आप अपने सामान्य आटे को न केवल राजगीरा के आटे से बदल सकती हैं बल्कि इससे स्वादिष्ट व्यंजन भी बना सकते हैं।

ऐसी सी ही एक रेसिपी है, राजगीरा का डोसा (Rajgira Dosa), जो न सिर्फ टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है। साथ ही, यह आपके नवरात्रि व्रत (Navratri Vrat) के लिए अच्छा ऑप्शन है।

तो चलिये जानते हैं, राजगीरा डोसा की रेसिपी

राजगीरा का डोसा बनाने के लिए आपको चाहिए

2 कप राजगीरा का आटा
1 कप छाछ/दही
2 कप पानी
एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादअनुसार
आवश्यकतानुसार घी

नवरात्रि के व्रत में खाएं राजगीरा का डोसा! चित्र : शटरस्टॉक

राजगीरा का डोसा बनाने की विधि

एक साफ बड़े प्याले में राजगीरा का आटा, छाछ और पानी डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक मिला लीजिए। यदि दही का उपयोग कर रही हैं, तो दही को सूखी सामग्री में डालने से पहले अच्छी तरह से फेंट लें।

इसे कम से कम 2 घंटे के लिए भीगने दें।

डोसा बनाने से ठीक पहले, इसमें कटा हरा धनिया डालें।

एक गर्म लोहे के तवे पर एक चम्मच घी डालें और उस पर समान रूप से फैला दें। मध्यम आंच पर तवे को तब तक गर्म करें जब तक आप अपने हाथ थोड़ा ऊपर रखने पर गर्मी महसूस न करें।

अब बैटर से भरी एक कलछी लें और इसे तवे पर फैलाकर डालें और फिर इसे गोलाकार में फैला लें।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

अब डोसे को 2 मिनिट तक पकने दीजिये। इसे तवे से उतारकर प्लेट में रख लीजिए।

राजगीरा डोसा परोसने के लिए तैयार है!

आप चाहें तो अन्य डोसे की तरह इसमें आलू की स्टफिंग भी भर सकती हैं।

वेट लॉस के लिए खाएं राजगीरा. चित्र : शटरस्टॉक

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है राजगीरा का डोसा

1. राजगीरा ग्लूटेन फ्री (Gluten Free) है, जो आपके चयापचय को बढ़ावा दे सकता है। जिन लोगों को गेहूं के आटे से एलर्जी है, वे इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।

2. इसमें अधिकांश अनाजों की तुलना में तीन गुना अधिक कैल्शियम होता है। इसे अपने आहार में शामिल करने से आपको मजबूत हड्डियां मिलेंगी और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होगा।

3. कैल्शियम से भरपूर होने के अलावा, राजगीरा आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फोलिक एसिड का बहुत अच्छा स्रोत है। आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह एनीमिया से बचाता है।

यह भी पढ़ें : जानिए 5 नवरात्रि फूड्स जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख