कुट्टू का आटा और साबूदाना खिचड़ी से लेकर समा चावल और सिंघाड़े के आटे तक, उपवास करने वालों के लिए बहुत सारे अलग-अलग हेल्दी ऑप्शन हैं। ऐसा ही एक विकल्प है राजगीरा का आटा (Rajgira atta)।
राजगीरा का आटा अमरनाथ के पौधे के बीज से तैयार किया जाता है। अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो राजगीरा एक अद्भुत खाद्य पदार्थ है। आप अपने सामान्य आटे को न केवल राजगीरा के आटे से बदल सकती हैं बल्कि इससे स्वादिष्ट व्यंजन भी बना सकते हैं।
ऐसी सी ही एक रेसिपी है, राजगीरा का डोसा (Rajgira Dosa), जो न सिर्फ टेस्टी है बल्कि हेल्दी भी है। साथ ही, यह आपके नवरात्रि व्रत (Navratri Vrat) के लिए अच्छा ऑप्शन है।
तो चलिये जानते हैं, राजगीरा डोसा की रेसिपी
2 कप राजगीरा का आटा
1 कप छाछ/दही
2 कप पानी
एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादअनुसार
आवश्यकतानुसार घी
एक साफ बड़े प्याले में राजगीरा का आटा, छाछ और पानी डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक मिला लीजिए। यदि दही का उपयोग कर रही हैं, तो दही को सूखी सामग्री में डालने से पहले अच्छी तरह से फेंट लें।
इसे कम से कम 2 घंटे के लिए भीगने दें।
डोसा बनाने से ठीक पहले, इसमें कटा हरा धनिया डालें।
एक गर्म लोहे के तवे पर एक चम्मच घी डालें और उस पर समान रूप से फैला दें। मध्यम आंच पर तवे को तब तक गर्म करें जब तक आप अपने हाथ थोड़ा ऊपर रखने पर गर्मी महसूस न करें।
अब बैटर से भरी एक कलछी लें और इसे तवे पर फैलाकर डालें और फिर इसे गोलाकार में फैला लें।
अब डोसे को 2 मिनिट तक पकने दीजिये। इसे तवे से उतारकर प्लेट में रख लीजिए।
राजगीरा डोसा परोसने के लिए तैयार है!
आप चाहें तो अन्य डोसे की तरह इसमें आलू की स्टफिंग भी भर सकती हैं।
1. राजगीरा ग्लूटेन फ्री (Gluten Free) है, जो आपके चयापचय को बढ़ावा दे सकता है। जिन लोगों को गेहूं के आटे से एलर्जी है, वे इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।
2. इसमें अधिकांश अनाजों की तुलना में तीन गुना अधिक कैल्शियम होता है। इसे अपने आहार में शामिल करने से आपको मजबूत हड्डियां मिलेंगी और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होगा।
3. कैल्शियम से भरपूर होने के अलावा, राजगीरा आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फोलिक एसिड का बहुत अच्छा स्रोत है। आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह एनीमिया से बचाता है।
यह भी पढ़ें : जानिए 5 नवरात्रि फूड्स जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।