गर्मियों के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी इस गर्मी खुद को हेल्दी, फिट और हाइड्रेट रखना चाहती हैं और बीमार नहीं होना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करके इस गर्मी में बीमार होने से बच सकती हैं। गर्मियों के मौसम में जूस को बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसा ही एक जूस है जिसे गर्मियों के मौसम में खूब पिया जाता है, वो है गन्ने का जूस जो सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है।
गन्ने में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। सिक्के के दो पहेलू होते हैं। उसी तरह इस जूस के भी हैं। जरूरत से ज्यादा गन्ने के जूस का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो (Sugarcane juice) सकता है। तो आइए जानते हैं किन लोगों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहीए।
अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर की कंसलटेंट जनरल फिजिशियन डॉ. अंकित पटेल बताते हैं कि, गन्ने का जूस पोषक तत्वों से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए या सावधानी बरतनी चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को गन्ने के जूस में मौजूद प्राकृतिक शर्करा के कारण इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए, क्योंकि यह उनके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें भी अधिक मात्रा में गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए, क्योंकि यह रक्तचाप को और कम कर सकता है। किडनी रोगियों, विशेष रूप से जो क्रॉनिक किडनी डिजीज से ग्रस्त हैं, उन्हें भी गन्ने के जूस में मौजूद उच्च पोटैशियम स्तर के कारण इसे सीमित मात्रा में या पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इससे इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है।
पेट की समस्याओं, जैसे कि एसिडिटी, गैस, अपच या डायरिया से ग्रस्त लोगों को भी इसका सेवन सावधानीपूर्वक करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में यह पेट खराब कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से यदि उन्हें गेस्टेशनल डायबिटीज है, तो गन्ने के जूस (Sugarcane juice) से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह उनके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को लिवर की गंभीर बीमारियां, जैसे हेपेटाइटिस या फैटी लिवर की समस्या है, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
इसके अलावा, यदि किसी व्यक्ति को एलर्जी या संक्रमण जैसी कोई समस्या होती है, तो उन्हें भी गन्ने के जूस के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। उचित मात्रा में सेवन करने पर यह जूस फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यदि किसी को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसे डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

गन्ने के रस में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि शर्करा, (सुक्रोज, ग्लूकोज और फ़्रुक्टोज) विटामिन, (विटामिन ए, सी, बी कॉम्प्लेक्स बी1, बी2, बी3, बी5, बी6) खनिज, (पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, लोहा, और फॉस्फोरस) और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
डॉ. अंकित पटेल बताते हैं कि, गन्ने का जूस (Sugarcane juice) शुगर के मरीजों के लिए फायेदमंद नहीं होता है। 250 MLगन्ने के जूस में 50 ग्राम चीनी होती है, जो लगभग 12 चम्मच के बराबर होती है। लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जबकि ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होता है। इसी कारण ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित होता है। सही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।

डॉ. अंकित पटेल के मुताबिक, गन्ने के जूस में पोलीकोसैनॉल पाया जाता है, जो खून को पतला करता है, ये शरीर में खून का थक्का जमने नहीं देता। कई बार ये जूस आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि चोट लगने पर खून के ज्यादा बहने का खतरा ज्यादा हो जाता है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्राल का (Sugarcane juice) लेवल ज्यादा हैं तो गन्ने के सेवन से आपको बचना चाहिए। क्योंकि यह गुड कोलेस्ट्राल को बैड कोलेस्ट्राल को एकसाथ कर देता है। यही वजह है कि इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है।
गन्ने के रस में बात करते हुए डॉ. अंकित पटेल बताते हैं कि, इसमें पोलीकोसानॉल होता है। जिसके कारण अनिद्रा की समस्या होती है। अगर आपको नींद कम आती है या नहीं आती है तो आप गन्ने के जूस का ज्यादा सेवन न करें। ये आपकी समस्या को बढ़ा सकती है।
गन्ने का रस (Sugarcane juice) के फायदे के साथ इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। अगर आप गन्ने का रस पीते हैं तो सिरदर्द और जुकाम की समस्या हो सकती हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला पोलीकोसैनॉल आपको सिरदर्द दे सकता है।
यह भी पढ़ें-8 काॅमन कारण जो हेयर फॉल और बालों के सफेद होने के लिए हैं जिम्मेदार, ये घरेलू नुस्खे करेंगे मदद
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।