पिछले कुछ सालों में, स्वास्थ्य और फिटनेस सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। जो सही दिशा में एक कदम है, हम एवोकाडो और केल (Kale) जैसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं। हमें इस बात से इंकार नहीं है कि ये पोषण से भरपूर हैं, लेकिन केल स्मूदी और सलाद पर एक भारतीय आखिर कितने दिन तक निर्भर रह सकता है?
हमारी भारतीय रसोई स्वास्थ्य और पोषण का खजाना है, तो चलिए इस खजाने से हम 5 देसी सब्जियों का चुनाव करते हैं और उस पर बात करते हैं। यहां पांच देसी सब्जियों के बारे में लिखा जा रहा है, जो केल के समान ही पौष्टिक हैं। जानने के लिए उत्साहित हैं? तो चलिए चर्चा करते हैं!
ये हरी पत्तेदार सब्जी सबसे अधिक पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों में से एक है। ये न सिर्फ हेल्दी है, बल्कि सुपर टेस्टी भी है। ज़रा पालक पनीर या पालक के परांठे के बारे में सोचिए – ये खाने में टेस्टी और विटामिन के, सी और डी से समृद्ध होता है। इसमें आहार फाइबर, लोहा, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी शामिल हैं।
इस सब्जी को नियमित रूप से खाएं और अपने शरीर को एनीमिया, हृदय संबंधी बीमारियों से बचाएं। पालक आपकी आंखों की रोशनी, त्वचा और बालों की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद करता है।
सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी खाए बिना कोई सर्दी नहीं बीतती! ये उत्तर भारत में लोकप्रिय बात है और ठीक भी है। ये न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि ये विटामिन ए, सी, ई और के सहित कई पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, जस्ता, पोटेशियम और आहार फाइबर की उच्च मात्रा होती है। ये आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने में भी मदद करता है!
मेथी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। कुछ लोग बीज रखना पसंद करते हैं, जबकि अन्य पत्ते पसंद करते हैं। हम दोनों चीजें खाने का सुझाव देते हैं, क्योंकि ये पोषण से भरे होते हैं। दरअसल, मेथी के पत्तों में आयरन, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट के अलावा सभी तरह के विटामिन और मिनरल होते हैं।
ये सब्जी नई मांओं के लिए दूध के उत्पादन में मदद कर सकती है। ये आपकी भूख और शरीर में सूजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
इस हरी पत्तेदार सब्जी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं- जी हां हम बात कर रहे हैं बथुआ की। ये राजस्थान, बंगाल और बिहार राज्यों का एक मुख्य भोजन है। इसमें विटामिन ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स होते हैं और इसमें उच्च स्तर के अमीनो एसिड, लोहा, पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम भी होते हैं। ये कब्ज से निपटने में मदद करता है और आपके लीवर के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।
कोलोकेशिया या अरबी भारत के सभी भागों में एक आम भोजन है। इसकी जड़ को बहुत से लोग खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसके पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं। उनमें न केवल विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में होता है, बल्कि आयरन, फाइबर और फोलिक एसिड भी होता है।
तो, इस सब्जी का आनंद लें, क्योंकि ये आपकी दृष्टि में सुधार करने में मदद करती है, और आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर का ख्याल रखती है। और अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अरबी पर भरोसा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – क्या हल्दी की गोली खाना आपकी सेहत को ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है? जानिये क्या है सच्चाई
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।