वजन कम करना या स्वस्थ आहार अपनाना नए साल का सबसे आम रेसोल्यूशन है, जो हम हमेशा बनाते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और पौष्टिक आहार का पालन करने में आपकी मदद करने के लिए, इंटरनेट पर सुझावों की कमी नहीं है। ऐसा ही एक सुझाव जो आजकल खुद ट्रेंड कर रहा है वह है ‘मिलिट्री डाइट’ और हम शर्त लगा सकते हैं कि आप इसे ज़रूर पसंद करेंगी!
सप्ताह के पहले तीन दिनों में आपको कम कैलोरी वाले आहार का सेवन करना होता है, जिसमें पहले दिन में आपको 1400 कैलोरी का सेवन करना होगा। उसके बाद आने वाले दिनों में 1200 और 1100 कैलोरी का सेवन करना होगा। शेष चार दिनों में तुलनात्मक रूप से आराम किया जाता है। हालांकि, आराम करने के दौरान 1500 कैलोरी से अधिक कैलोरी का सेवन न करें।
सैन्य आहार अपने त्वरित और स्वस्थ परिणामों के कारण वजन घटाने के लिए सबसे लोकप्रिय आहार में से एक है। यदि आप इसका पालन करती हैं, तो यह केवल एक सप्ताह में 10 पाउंड (4.5 किलोग्राम) घटान का दावा करता है।
नाश्ता: आधा ग्रेपफ्रूट, 2 बड़े चम्मच पीनट बटर और 1 कप कॉफी के साथ 1 टोस्ट।
दोपहर का भोजन: 1 टोस्ट या पीनट बटर के साथ 1 रोटी, आधा कप टूना, और 1 कप कॉफी।
रात का खाना: 3 औंस मांस, 1 कप हरी बीन्स,, केला, 1 कप वेनिला आइसक्रीम, और 1 सेब।
नाश्ता: टोस्ट का 1 टुकड़ा, 1 अंडा, केला, और 1 कप कॉफी।
दोपहर का भोजन: 1 उबला हुआ अंडा, 1 कप कॉफी, और 1 कप पनीर, और 5 सॉल्ट क्रेसर्स ।
रात का खाना: 2 हॉट डॉग, आधा केला आधी गाजर, आधी ब्रोकोली, और आधा कप वेनिला आइसक्रीम।
नाश्ता: 5 क्रेसर्स, 1 सेब, 1 कप कॉफी और 1 स्लाइस चेडर चीज़।
दोपहर का भोजन: 1 उबला हुआ अंडा, टोस्ट का 1 टुकड़ा, 1 कप गाजर, और 1 कप कॉफी।
रात का खाना: 1 कप टूना, 1 कप ब्रोकोली, 1 कप वेनिला आइसक्रीम और आधा केला।
डाइट प्लान के अतिरिक्त, जितना हो सके उतना पानी पिएं। कम से कम 4 लीटर, चाहें तो अलार्म सेट करें और चीनी के सेवन से बचें, क्योंकि यह प्रति दिन कैलोरी का सेवन बढ़ा सकता है।
तो, यह आसान मिलिट्री डाइट, उन लोगों के लिए एक गेम-चेंजर हो सकती है, जो जल्दी और स्वस्थ तरीके से वजन कम करना चाहते हैं।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।