जल्दी बनाएं ये हेल्दी और स्वादिष्ट वेजिटेबल पॉट पाई। चित्र:शटरस्टॉक
मीठा बच्चों को ही नहीं, हम बड़ों को भी खूब पसंद आता है। अपनी स्वीट क्रेविंग को शांत करने के लिए हम चॉकलेट, पाई से लेकर डोनट तक काफी कुछ ट्राई करते हैं। पर ये सभी हमारी सेहत के लिए कुछ जोखिम भी लेकर आते हैं। इसकी वजह है इनमें मौजूद कैलोरी। तो अगर आप फिटनेस से समझाैता किए बिना कुछ मीठा खाना चाहती हैं तो पंपकिन पाई (Pumpkin pie recipe) आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। तो बस तैयार हो जाइए एक हेल्दी और स्वीट ट्रीट के लिए।
सबसे पहले जानिए हम क्यों कर रहे हैं पंपकिन पाई को हेल्दी
पंपकिन पाई की मुख्य सामग्री पंपकिन आपकी अच्छी सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है। विटामिन ए से भरपूर पंपकिन आपके बच्चों की आंखों को स्वस्थ रखता है। इतना ही नहीं इसके एंटीऑक्सिडेंट गुण बच्चों को मौसमी संक्रमण और गंभीर बीमारियों से बचने में मदद करते हैं। आमतौर पर कद्दू (pumpkin) की सब्जी या अन्य व्यंजन बच्चों को पसंद नहीं आते हैं।
कद्दू के पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। चित्र : शटरस्टॉक
आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत है कद्दू जो बच्चों में खून की कमी को पूरा करता है और उन्हे स्ट्रॉंग बनाता है। पंपकिन के इन फ़ायदों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य में उतारने के लिए जल्दी इस पंपकिन पाई को ट्राय करें।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।