लॉग इन

क्या आप भी चाय के साथ नमकीन या ड्राईफ्रूट लेते हैं , आपकी सेहत के लिए जहर हो सकता है ये गलत फूड कॉम्बिनेशन

आहार स्वास्थ्य (Health) के लिए अनिवार्य तत्व है। लेकिन जब गलत कॉम्बिनेशन (Bad food combination) में परोसा जाता है, तो सेहत को नुकसान करता है।
गलत फूड कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। चित्र: शटरस्टॉक
श्याम दांगी Updated: 28 Jan 2022, 16:33 pm IST
ऐप खोलें

कई लोग अपनी हेल्थ के लिए अवेयर होने के बावजूद कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकती हैं। नतीजतन, सेहतमंद बने रहने का सपना कब टूट जाता है, पता ही नहीं चलता। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घर आए मेहमान की मेजबानी में ठंडा पानी पिलाने के बाद गरमा गरम चाय ऑफर करते हैं। जबकि यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। वहीं, कुछ लोग घर आए मेहमानों को चाय के साथ नमकीन, बिस्कुट, रस्क आदि परोसते हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से गलत माना जाता है। 

मुंबई के वेदा हेल्थब्लिस आयुर्वेदा के फाउंडर और एमडी आयुर्वेद डॉ. राहुल मारवाह का कहना हैं कि इन छोटी-छोटी गलतियों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। जबकि, यह गलत फूड कॉम्बिनेशन हेल्थ के दृष्टिकोण से बहुत  नुकसानदायक है। हमें इनसे बचना चाहिए और एक हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन अपनाना चाहिए।  

आखिर क्या हैं गलत फूड कॉम्बिनेशन?

डॉ. मारवाह का कहना है कि ज्यादातर लोग लापरवाही एवं स्वाद के चक्कर में एक गलत फूड कॉम्बिनेशन अपनाते हैं, जिसे आयुर्वेद में हम विरुद्ध आहार कहते हैं। कई ऐसी चीजें होती हैं, जो अकेले खाने में अधिक पौष्टिक होती हैं। जिन्हें किसी दूसरी चीजों के साथ खाने से उनकी गुणवत्ता घट जाती है। 

अगर, आप नमक के साथ दूध का सेवन करते हैं तो संभल जाए। विरुद्ध आहार का यह सबसे बड़ा उदाहरण है। उनका कहना हैं कि आयुर्वेद में दूध से बनी चाय के साथ बिस्कुट, नमकीन, रस्क खाना एक तरह से विरुद्ध आहार माना जाता है। दरअसल, बिस्कुट, नमकीन और रस्क को ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए इनमें नमक मिलाया जाता है। ऐसे में दूध वाली चाय के साथ नमक युक्त आहार खाना हेल्थ के लिए खतरनाक है। 

नमक के साथ दूध का सेवन करते हैं तो संभल जाए। चित्र: शटरस्टॉक

गलत फूड कॉम्बिनेशन यानी बीमारियों को दावत  

आयुर्वेद के अनुसार, गलत फूड कॉम्बिनेशन या विरूद्ध आहार बेहद खतरनाक हैं। लंबे समय तक इसी को फॉलो करने से ये शरीर में जहर का काम करते हैं। जो आपकी सेहत को बुरी तरह बिगाड़ सकता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन के कारण कैंसर, पेट से सम्बंधित बीमारियां, त्वचा रोग जैसी बड़ी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। कैंसर एक जानलेवा रोग है और सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है।  

ये हैं सबसे ज्यादा प्रचलित अनहेल्दी फूड कॉम्बिनेशन 

  1. कई लोग आजकल बाजार में मिलने वाली सिट्रस आइसक्रीम के बेहद शौकीन हैं। जो कि ग्वावा, ऑरेंज, ग्वावा चिली या दूसरे फ्लेवर में मिलती है। आयुर्वेद के मुताबिक, यह विरूद्ध आहार हैं। दरअसल, दूध के साथ खट्टी चीजों और मिर्ची का सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. हममें से ज्यादातर लोग मिल्कशेक पीना पसंद करते हैं। हालांकि, आयुर्वेद में फलों के साथ दूध का सेवन वर्जित है।  
  3. आजकल बच्चों को वाइट सॉस पास्ता खाना बेहद पसंद हैं। जबकि यह सेहत के लिए हानिकारक है। दरअसल, इसमें दूध के साथ मिर्च और और नमक दोनों मिले होते हैं। इसलिए बच्चों को वाइट सॉस पास्ता के बजाय रेड सॉस पास्ता ही खिलाना चाहिए।  
  4. कई लोग फिश बनाते समय उसे अधिक टेस्टी बनाने के लिए उसमें क्रीम दही, दूध, चीज़ या दूसरे दूध उत्पाद मिला देते हैं। जो कि हेल्थ के लिए ठीक नहीं हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए।  
  5. जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है, वे अक्सर मोटापा कम करने के लिए गरम पानी में शहद और नींबू रस मिलाकर पीते हैं। जो कि बॉडी को नुकसान पहुंचाता है। 
  6. शहद और घी को एक साथ खाने से बचना चाहिए।  
  7. दूध वाली चाय के साथ ड्राईफ्रूट और नमकीन नहीं खाना चाहिए।   
  8. कुछ लोग गर्म जंक फूड के साथ कोल्डड्रिंक पीना पसंद करता है। जो कि सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।  

यह भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम में खाएं आसानी से पचने वाले ये 7 हेल्दी फूड्स, मोटापा रहेगा हमेशा कंट्रोल

श्याम दांगी

...और पढ़ें

अगला लेख