scorecardresearch

आम के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, स्किन और पेट दोनों हो सकते हैं खराब

क्या आपने कभी आम के साथ दही खाया है? या कच्चे आम के साथ मिर्ची? यदि हां... तो ये कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक साबित हो सकते हैं।
Updated On: 29 Oct 2023, 08:16 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
aam ka bhi sala banaya ja sakta hai
आम का भी सालसा बनाया जा सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

आम दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले फलों में से एक है। मैंगो शेक, सालसा से लेकर डेजर्ट तक; जब स्वीट क्रेविंग्स (Sweet Cravings) को तृप्त करने की बात आती है तो आम सबकी पहली पसंद हैं। हम आजकल रेसिपीज को और हेल्दी बनाने के लिए उसमें नए – नए इनोवेशन करते हैं। ऐसे में हमने मैंगो लस्सी और फ्रूट कर्ड (Fruit Curd) जैसे स्वादिष्ट डेज़र्ट ईजाद किए हैं।

मगर क्या यह वाकई हेल्दी हैं? अब आप सोचेंगी कि हेल्दी तो होगा ही क्योंकि इनमें दही और आम है, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं। मगर ऐसा नहीं है। आयुर्वेद के अनुसार आम के साथ दही खाना आपकी सेहत पर दुष्प्रभाव डाल सकता है।

आखिर क्यों नहीं खाना चाहिए आम के साथ दही

आपने आजकल आम से बनी कई रेसिपीज़ के बारे में सुना होगा जैसे – मैंगो दही या मैंगो लस्सी। यह सब खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। मगर, आपको इससे बचना चाहिए क्योंकि आम और दही दोनों की तासीर अलग होती है। यह शरीर में गर्मी और सर्दी पैदा कर सकता है, जिससे त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं और शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं।

इतना ही नहीं और भी कई चीज़ें हैं, जिनका सेवन आम के साथ नहीं करना चाहिए, आइये जानते हैं उसके बारे में

1 करेला (Bitter Gourd)

आम खाने के तुरंत बाद करेले से दूर रहें। इससे मतली, उल्टी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। आम खाने के तुरंत बाद करेले का सेवन करने से जी मिचलाना, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी जैसे प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं।

2 पानी (Water)

आम खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट में दर्द और एसिडिटी होती है। आम खाने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए। आम खाने के बाद पानी पीने से बचना चाहिए। आम का सेवन करने के तुरंत बाद पानी पीने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे पेट दर्द, एसिडिटी और सूजन हो सकती है। आप आम खाने के आधे घंटे बाद पानी पी सकती हैं।

koi bhi fal khane ke baad paani n pien
कोई भी फल खाने के बाद पानी न पिएं। चित्र : शटरस्टॉक

इनक्रेडिबल आयुर्वेद की आयुर्वेदिक फिजिशियन डॉक्टर नाज़िया खान, का भी कहना है कि फलों के साथ पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे पेट में एसिड रिफ्लक्स हो सकता है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

3 मसालेदार खाना (Spicy Food)

आम खाने के बाद मसालेदार या ठंडा खाना खाने से पेट की समस्या हो सकती है और आपकी त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे मुंहासे भी हो सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन आपके शरीर को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

दोनों को मिलाने से त्वचा रोग, पेट खराब होना और बाउल मूवमेंट में बदलाव हो सकता है। भले ही आपको यह खाने में अच्छा लगे, लेकिन यह आपके पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकता है।

4 कोल्ड ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक (Cold Drink)

कोल्ड ड्रिंक के साथ आम खाना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आम में शुगर की मात्रा अधिक होती है और कोल्ड ड्रिंक में भी। यह मधुमेह रोगियों के लिए रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है।

आम और कोल्ड ड्रिंक साथ में मिलकर जहर का काम करते हैं। क्योंकि आम में सिट्रिक एसिड होता है और कोल्ड ड्रिंक में कार्बनिक एसिड। इसके अलावा, यह आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है। मधुमेह रोगियों को विशेष रूप से इन दोनों को लेने से दूर रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ईद की दावत में इस बार खिलाएं वेज और नॉनवेज कीटो मोमोज, हेल्दी और ईजी है रेसिपी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख