मलाइका अरोड़ा खाती हैं अम्बा हल्दी का अचार, क्या आप जानते हैं इसके सेहत लाभ?

मलाइका अरोड़ा सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसलिए वो जो भी चीज इस्तेमाल करती हैं, लोग उसे फॉलो करने लगते हैं। तो इन दिनों मलाइका अरोड़ा का पसंदीदा अंबा हल्दी का अचार लोग ढूंढ रहे हैं।
malaika arora khati hai amba haldi
अम्बा हल्दी, जिसे मैंगो जिंजर (Mango Ginger) के नाम से भी जाना जाता है। चित्र- इंस्टाग्राम
संध्या सिंह Published: 9 Dec 2023, 14:00 pm IST
  • 145

हल्दी के पोषक तत्वों को तो हम सभी जानते हैं। इसका पाउडर हम सभी के घरों में सब्जी बनाते समय इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी वाला दूध भी हम सभी के घरों में इस्तेमाल होने लगा है। आयुर्वेद के अनुसार हल्दी के कई औषधीय गुण हैं। हल्दी की एक ऐसी ही औषधीय किस्म है अम्बा हल्दी (Amba Haldi)। जिसका अचार मलाइका अरोड़ा खाना पसंद करती हैं। क्या आप भी जानना चाहेंगे कि आखिर अंबा हल्दी क्या है और क्या हैं इसके फायदे।

क्या है अंबा हल्दी (What is Amba Haldi)

अम्बा हल्दी, जिसे मैंगो जिंजर (Mango Ginger) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रकार का अदरक (Ginger) है जो दिखने में हल्दी जैसा होता है, लेकिन इसका स्वाद कच्चे आम जैसा होता है। यह हल्दी की तरह करकुमा की एक किस्म है, लेकिन एक अलग स्वाद और सुगंध के साथ। अम्बा हल्दी का रंग चमकीला पीला संतरी होता है और इसका उपयोग विभिन्न पवित्र और औषधीय कामों में किया जाता है।

पारंपरिक चिकित्सा में, अम्बा हल्दी के कई स्वास्थ्य लाभ माने जाते हैं। इसका उपयोग अक्सर आयुर्वेद और पारंपरिक भारतीय चिकित्सा में इसके सूजनरोधी, पाचन और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए किया जाता है।

Haldi aapke paacha ko prabhavit kar sakti hai
अंबा हल्दी, में हल्दी की तरह ही सूजनरोधी गुण होते है । चित्र-शटरस्टॉक।

क्या है अंबा हल्दी के फायदे (Benefits of Amba Haldi)

सूजन को कम करती है

अंबा हल्दी, में हल्दी की तरह ही सूजनरोधी गुण होते है जिसकी वजह से ये शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके एंटीइंफ्लामेंट्री गुण किसी भी पूरानी बिमारी से आपको बचाने में मदद कर सकते है, संभावित रूप से सूजन की स्थिति के प्रबंधन में सहायता कर सकता है।

पाचन में मददगार है

परंपरागत रूप से, अंबा हल्दी का उपयोग पाचन में सहायता के लिए किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि यह पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है और अपच, सूजन और गैस जैसी समस्याओं को कम करता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है अंबा हल्दी

अंबा हल्दी आपके स्किन और बालों के लि भी असरदार हो सकती है क्योंकि ये आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है। आंबा हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करती है, जिससे संभावित रूप से कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और क्षति से बचाया जा सकता है।

त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखती है

मलाइका अरोड़ा अपनी त्वचा को चमकदार और अच्छा बनाए रखने के लिए अंबा हल्दी का सेवन करती है। इसके एंटीबैक्टिरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण स्किन केयर में आंबा हल्दी का उपयोग करते हैं। यह त्वचा के लिए लाभकारी है, त्वचा की कुछ समस्याओं को दूर करने और स्वस्थ त्वचा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

amba haldi ke fayde
अंबा हल्दी का उपयोग पाचन में सहायता के लिए किया जाता रहा है।। चित्र: शटरस्‍टॉक

इम्युनिटी को बढ़ाती है

हमारे आयुर्वेद में हल्दी का बहुत महत्व है। इसके साथ अंबा हल्दी की भी उतनी ही जगब है। अंबा हल्दी अपने गुणों के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसमे अपके इम्यूनिटी को बनाए रखने वाले गुण होते है जिसके कारण ये आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

ये भी पढे़- आंवला देता है आपके बालों को अंदर से पोषण, हर दिन करें डाइट में शामिल और पाएं लंबे-घने बाल

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 145
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख