scorecardresearch

इस त्योहार घर के बने हेल्दी कलाकंद से कराएं सबका मुंह मीठा, नोट कीजिए रेसिपी

त्योहारों का मौसम दस्तक दे रहा है और साथ ही आ रहा है मिठाइयों का मौसम भी। अगर आप भी मीठे की शौक़ीन हैं तो कलाकंद की यह रेसिपी आपके लिए ही है।
Published On: 9 Aug 2022, 09:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Healthy-dessert-kalakand-recipe (1)
इन्हें घर पर तैयार करना अधिक सुरक्षित माना जाता है।, चित्र: शटरस्टॉक

त्योहारों के दौरान मिठाईयों में मिलावट की खबरें आम हो जाती हैं, जिसका सीधा संबंध बाज़ार में इसकी भारी मांग का होना है। अब बाज़ार की बनी अनहेल्दी मिठाई तो खाई नहीं जा सकती और  बिना मिठाई के त्योहार कैसा? घबराइए मत, आपके त्योहारों को फीका होने से बचाने के लिए हम लाए हैं आपके लिए कलाकंद की यह हेल्दी रेसिपी (Healthy kalakand recipe)। जो टेस्टी भी है और इसे खाने में स्वास्थ्य का कोई जोखिम भी नहीं है। इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही लाजवाब होते हैं और इसी कारण से कलाकंद मशहूर है।

आप घर पर ही कलाकंद (Kalakand) बनाकर खा सकते हैं। पूरे देश में लोकप्रिय इस मिठाई को सबसे ज्यादा राजस्थान और गुजरात राज्य में बनाया जाता है। तो देरी कैसी? स्टेप बाय स्टेप नोट कीजिए कलाकंद बनाने का यह तरीका (How to make kalakand at home)।

नोट कीजिए हेल्दी कलाकंद बनाने की पूरी रेसिपी

हेल्दी कलाकंद बनाने के लिए आपको चाहिए

  1. दूध- 2 लीटर फुल क्रीम दूध,
  2. मेपल सिरप- चार बड़े चम्मच,
  3. इलायची पाउडर एक छोटी चम्मच,
  4. देसी घी 1 बड़ा चम्मच,
  5. कटे हुए बादाम – 1 चम्मच,
  6. कटा हुआ पिस्ता 1 चम्मच
  7. छैना बनाने के लिए नींबू का रस-1 चम्मच।
doodh ke fayde
घर में बनाएं फुल क्रीम दूध से बिना किसी मिलावट वाले हेल्दी कलाकंद। चित्र: शटरस्टॉक

ऐसे बनाएं हेल्दी कलाकंद

स्टेप 1 : 

सबसे पहले दूध का छेना बनाकर तैयार करना है। छेना तैयार करने के लिए एक बर्तन में 1 लीटर दूध को मीडियम आंच पर उबालें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें और गुनगुने दूध में नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा करके मिलाते जाएं और लगातार चलाते रहें। कुछ ही देर में दूध फटकर छेना तैयार हो जाएगा।

स्टेप 2 : 

अब एक साफ़ सूती कपड़े में फटे हुए दूध को डालकर छेना अलग कर लें। अब साफ पानी से छेना को अच्छी तरह धो लें जिससे छेना में से नींबू की खटास निकल जाए।

स्टेप 3 : 

छेना को हथेलियों से चूर कर मैश कर लें। (यदि आप चाहे तो बाजार के तैयार छेने का प्रयोग कर सकती हैं या फिर इस तरह घर पर छेना बना सकती हैं)

स्टेप 4 : 

अब दूसरे बर्तन में 1 लीटर दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब दूध में उबाल आने लगे तब लगातार चम्मच से चलाते हुए दूध को आधा होने तक पकाएं।

स्टेप 5 : 

जब दूध आधा हो जाए तब छेना डालकर चम्मच से चलाते रहे, थोड़ी देर में दूध सूखकर गाढ़ा बेटर तैयार होने लगेगा।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

स्टेप 7 : 

दूध का गाढ़ा पेस्ट सा तैयार हो जाए, तब इसमें मेपल सिरप और इलायची पाउडर मिलाकर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए।

स्टेप 8 : 

कुछ देर बाद आप देखेंगे कि दानेदार दूध का मिश्रण बन चुका है। अब इसमें देसी घी मिलाकर 2 मिनट और पकाएं। बेटर परफेक्ट बन जाए तो गैस बंद कर दें।

doodh me chhain milakar use gadha hone tak pakayen
दूध में छेना मिलाकर उसे गाढ़ा होने तक पकाएं। चित्र: शटरस्टॉक

स्टेप 9 : 

एक चौकोर आकार के बर्तन (टिन का ट्रैक) में घी लगाकर ग्रीस करें और  मिश्रण को इसमें डालें।चम्मच की मदद से मिश्रण टिन में एकसार फैलाएं।

स्टेप 10 : 

इस पर बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता  डाल कर चम्मच से हल्का दबा दें। ताकि वे मिठाई पर चिपक जाएं। इसे 2 घंटे सेट होने फ्रिज में रख दें और फिर तय समय के बाद अपने मनचाहे आकार में काट लें। तैयार कलाकंद को फ्रीज में स्टोर कर सकती हैं।

तो डियर लेडीज़, है ना कितना आसान कलाकंद बनाने का यह तरीका? तो देर किस बात की, इस त्यौहार इसे आप भी बनाएं और सबके साथ मिलकर मज़े से खाएं।

यह भी पढ़ें: आपके मन-मस्तिष्क दोनों को दुरुस्त रखता है विटामिन के, जानिए इसे आहार में शामिल करने का तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
निशा कपूर
निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग।

अगला लेख