लॉग इन

व्रत में खाया जाने वाला मखाना, वेट लॉस में भी कर सकता है आपकी मदद, यहां जानिए कैसे

अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को सफल बनाना चाहती हैं तो मखाना आपकी इसमें सहायता कर सकता है। हम बता रहे हैं कैसे। पढ़ती रहिए...
एक हेल्दी स्नैक ऑप्शन है मखाना। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

एक्सरसाइज करने से लेकर खाना त्यागने तक वजन कम करने के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ता। जल्दी अपने वजन पर काबू पाना कोई आसान काम नहीं है। हालांकि ये असंभव भी नहीं है। ऐसे कई तरीके हैं, जिनकी सहायता से आप आसानी से वजन कम कर सकती हैं। आपकी इस वेट लॉस जर्नी में मखाना भी आपकी मदद कर सकता है। हां वही ड्राई फ्रूट जो आप अक्सर व्रत में स्नेक्स के तौर पर खाती हैं। चलिए फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुड़गांव की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खाटूजा से जानते हैं कि क्यों स्पेशल है मखाना और यह आपकी वेट लॉस जर्नी में कैसे काम आ सकता है।

जानिए क्यों खास है मखाना? 

दीप्ति खाटूजा कहती हैं,”मखाना एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है। इसको इसके औषधीय गुणों के लिए भी सूचित किया जाता है, और यह व्यापक रूप से आयुर्वेद और चाइनीज प्रिपरेशन में विभिन्न प्रकार के रोगों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है, जैसे कि गुर्दे की विफलता,  दस्त, अत्यधिक ल्यूकोरिया और स्प्लीन का हाइपो फंक्शन।” यह पोषक तत्वों का खजाना है और भारत में इसका सेवन बड़े चाव से किया जाता है। कभी-कभी लोग इन्हें भूनकर खाना पसंद करते हैं, तो कभी नाश्ते के रूप में इसका आनंद लिया जाता है। भारत का एक काफी प्रसिद्ध व्यंजन खीर भी मखाने के बिना अधूरी है।

मखाना प्रेगनेंसी में पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

मखाने भले ही वजन में हल्के होते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से यह काफी फायदेमंद है। दीप्ति बताती हैं, इसमें कार्ब्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस सहित कई तत्व होते हैं। उनके अनुसार 100 ग्राम में 14.5 ग्राम फाइबर होते हैं यह वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने तक और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने तक के लिए बेहद फायदेमंद है।

कैसे वेट लाॅस में मददगार है मखाना

जल्दी वेट लॉस के लिए हमें जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है, उनमें सबसे खास पोषक तत्व हैं प्रोटीन और फाइबर। एनसीबीआई के डाटा के अनुसार प्रोटीन, विशेष रूप से भोजन की लालसा को कम करने और आपकी भूख को नियंत्रित करने सक्षम है। वहीं दूसरी तरफ फाइबर आपको दिन भर भरा हुआ महसूस कराता है। जिससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती। मखाना इन दोनों में ही उच्च है। यदि आप अपनी डाइट में मखाने को शामिल करती हैं, तो आपको इन दोनों तत्वों की भरपूर मात्रा बेहद आसानी से प्राप्त हो जाएगी।

इस बारे में क्या कहता है अध्ययन 

साल 2019 में एनसीबीआई पर डेरेक सी मिकेतिनासो (Derek C Miketinas) लिखते हैं कि कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन पेट की चर्बी में कमी के साथ-साथ बढ़े हुए वजन घटाने से जुड़ा हो सकता है। तो लेडीज अगर आप वेट लॉस जर्नी पर है, तो मखाना आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकता है।

यहां हैं मखाने के कुछ अन्य स्वास्थ्य लाभ 

  1. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है मखाना

मखाना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह कैसा योगिक है जो आपके शरीर से हानिकारक मुक्त कणों को बेअसर कर सकता है। इसके अलावा यह आपके ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने में भी काफी मददगार है। स्नेक्स के तौर पर मखाने का सेवन करना सबसे सरल उपाय में से एक है। 

हेल्दी स्नैक का काम करता है मखाना। चित्र:शटरस्टॉक

NCBI पर मौजुद से अनुसंधान से पता चलता है कि एंटीऑक्सिडेंट स्वास्थ्य के कई पहलुओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हृदय रोग, कैंसर और टाइप 2 मधुमेह जैसी पुरानी स्थितियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

  1. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकता है मखाना

यदि आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल नहीं रहता है तो मखाना इसमें आपकी सहायता कर सकता है। एनसीबीआई के अनुसार जानवरों पर हुए एक शोध से पता चला कि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में कर सकता है। इस अध्ययन में चूहों  पर किया गया और पाया गया कि यह रक्त शर्करा में सुधार कर सकते हैं और कई एंटी ऑक्सीडेंट एंजाइम्स में वृद्धि कर सकते हैं।

  1. डाइजेशन में सुधार करता है मखाना

मखाने का नियमित सेवन आपके पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। दरअसल मखाने में फाइबर उच्च मात्रा में होते हैं। फाइबर आपकी पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत है हैं। मखाने को अपनी रोजाना डाइट में शामिल करने से आप मल त्याग में सुधार का अनुभव कर सकती हैं। वास्तव में, नियमित खपत पाचन में सुधार करने और कब्ज को दूर रखने में मदद कर सकती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
अक्षांश कुलश्रेष्ठ

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में ...और पढ़ें

अगला लेख