लॉग इन

दिन भर में बस एक कीवी खाना आपको दे सकता है ये 4 स्वास्थ्य लाभ, पर ज्यादा खाने के हो सकते हैं नुकसान

फाइबर, विटामिन ई, पॉलीफेनॉल्स, और कैरोटीनॉयड की उपस्थिति कीवी को आपकी सेहत के लिए बेमिसाल बना देती है।
विटामिन सी का स्रोत है कीवी। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 17 Oct 2023, 17:06 pm IST
ऐप खोलें

कीवी (Kiwi) एक बेमिसाल फल है, जिसे खाने से आपको अपने अंदर एक अद्भुत शक्ति महसूस होती है। साथ ही कीवी में मौजूद विटामिन और खनिज लवण भी हमारे स्वास्थ्य को पोषण देते हैं ।
कीवी मूलत: चीन में उगाया जाता है और ये वहां का राष्ट्रीय फल है। पर इसकी लोकप्रियता और पोषण मूल्य के चलते अब इन्हें न्यूजीलैंड, ब्राजील सहित कई और देशों में भी उगाया जाने लगा है। पर क्या आप जानती हैं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको दिन भर में कितनी कीवी खानी चाहिए? आइए पता करते हैं।

यहां है कीवी की पोषक डोज (Kiwi Nutritional value)

आकर्षक हरे रंग की कीवी में विटामिन सी, पोटेशियम और फोलिक एसिड मौजूद होता है। इसके अलावा यह फाइबर, विटामिन ई, पॉलीफेनॉल्स, और कैरोटीनॉयड का भी बेहतरीन स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व मिलकर कीवी को आपकी सेहत के लिए बेमिसाल बना देते हैं। दिन भर में बस एक कीवी आपको कई जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करती है।

जानिए दिन में बस एक कीवी खाने से आपको मिलते हैं कितने सारे स्वास्थ्य लाभ (Kiwi Health Benefits)

1 दिल को स्वस्थ रखती है कीवी

कीवी दिल के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल की समस्याओं को दूर करता है इससे हृदयाघात का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन धमनियों को मजबूत बनाता है, जिससे आपकी धमनियां अच्छे से काम कर सकें।

कीवी आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। चित्र : शटरस्टॉक

2 डेंगू से रिकवरी में मददगार

जी हां, इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटेशियम व अन्य तत्व डेंगू से रिकवरी में आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल डेंगू बुखार होने से ब्लड प्लेटलेट्स काउंट काफी तेजी से गिरने लगता है। कीवी इन प्लेटलेट्स को गिरने से रोकने में मददगार होती है। जिससे डेंगू से रिकवरी में मदद मिलती है।

3 गर्भावस्था में पोषण देती है

कीवी में मौजूद फोलेट बच्चे के दिमागी विकास के लिए काफी जरूरी होता है। इतना ही नहीं गर्भावस्था से पहले और गर्भावस्था के दौरान कीवी खाने से बच्चे में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से बचाव होता है। जब आप प्रसव के बाद अपने आहार में कीवी शामिल करती हैं, तो ये आपके घावों में को जल्दी हील करने में मदद करती है। ये प्रसवोत्तर कमजोरी को कम कर इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार है।

4 बेहतर नींद में मददगार

अगर आपको रात के समय हमेशा नींद न आने की शिकायत रहती है, तो आपको अपने आहार में कीवी को जरूर शामिल करना चाहिए। कीवी में सेरोटोनिन होता है जो हमारे अंदर के हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है। बेहतर नींद के लिए जरूरी है कि आप रात को सोने से कम से कम एक घंटा पहले कीवी का सेवन करें।

ज्यादा मात्रा में कीवी का सेवन पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

यह भी ध्यान रखें (Kiwi health hazards)

  1. कुछ लोगों को कीवी खाने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसे खाने से अगर आपको एलर्जी होती है, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
  2. कीवी फाइबर में समृद्ध है और इसके रेचक प्रभाव भी हैं। इसलिए कीवी का अधिक मात्रा में सेवन दस्त का कारण बन सकता है।
  3. कीवी ऑक्सालेट रैफहाइड क्रिस्टल का स्रोत है। कीवी का अत्यधिक सेवन कुछ व्यक्तियों में किडनी में स्टोन के विकास को ट्रिगर कर सकता है।
  4. गुर्दे की बीमारी वाले व्यक्तियों को पोटेशियम की सीमित मात्रा में आवश्यकता होती है। इसलिए उन्हें सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए या यदि संभव हो तो इसके सेवन से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें – Mango Day : डियर लेडीज इन 6 तरीकों से आम खाकर और भी टेस्टी बनाएं अपनी वेट लॉस यात्रा

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख