scorecardresearch

जानिए क्‍यों बाजरा है सर्दियों में किसी भी फैंसी फाइबर डाइट से बेहतर, यहां हैं इसके 4 स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

हर मौसम का एक खास अनाज होता है, तो सर्दियों में खास अन्‍न है बाजरा। फाइबर और पोषण से भरपूर बाजरा आपके शरीर को बढ़ती ठंड का मुकाबला करने की ताकत देता है।
Updated On: 12 Oct 2023, 05:46 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
diabetes me bajra ke fayde
बाजरा वजन को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार होता है। चित्र-शटरस्टॉक

हम सभी ने बाजरे की रोटी बचपन में जरूर खाई होगी। दादी- नानी के घर गुड़ के साथ बाजरे की रोटी खाना, बचपन की प्यारी यादों में शुमार है। लेकिन बाजरे के फायदों को जानने के बाद आप इसे अपने आहार का मुख्य हिस्सा बना लेंगी।

भारत और अफ्रीका में मूलतः पाया जाने वाला अद्भुत अनाज है ‘बाजरा’। अंग्रेजी में इसे पर्ल मिलेट के नाम से जाना जाता है और इसके गुणों के कारण दुनिया भर में इसका सेवन किया जाता है। आपको बता दें कि 170 ग्राम बाजरे में 201 कैलोरी होती हैं। गेंहू के आटे में 170 ग्राम में 600 से अधिक कैलोरी होती हैं। अब आप समझ ही गयी होंगी कि क्यों हम बाजरे को सुपरफूड का दर्जा देते हैं।

बाजरा है पोषण का भंडार

एक कप (लगभग 150 ग्राम) बाजरे के आटे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है, 2 ग्राम फाइबर और 40 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।
इसमें फॉलेट, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, नियासिन, फॉस्फोरस, जिंक, रिबोफ्लेविन और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

साथ ही बाजरा ग्लूटेन मुक्त भी होता है, इसलिए अगर आप ग्लूटेन फ्री चुनते हैं, तो बाजरा आपके लिए बहुत फायदेमंद है। बाजरा एंटीऑक्सीडेंट, पोलीफेनॉल्स और फाइटोकेमिकल का भी उच्च स्रोत है। यानी बाजरा सिर्फ पोषक तत्व ही नहीं देता, बल्कि उनके अवशोषण को भी सुनिश्चित करता है। यही कारण है कि बाजरा इतना फायदेमंद माना जाता है।

ये बी पढ़ें- सर्दियों में ज्‍यादा लगती है भूख ? जानिए क्‍या है सर्दियों की इस भूख के पीछे का विज्ञान

ये हैं बाजरे के स्वास्थ्य लाभ-

1. वजन घटाने में सहायक है

अगर आप वजन घटाना चाहती हैं, तो गेंहू की जगह बाजरे का आटा इस्तेमाल करना शुरू कर दें। बाजरे में कैलोरी कम है और फाइबर ज्यादा। यह सुनिश्चित करता है कि आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहे और कैलोरी भी कम हो। यानी बाजरे का सेवन आपको बिना भूखे रहे कैलोरी डेफिसिट बनाने में मदद करता है।

2. ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण

हालांकि बाजरा कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है, लेकिन इसे डायबिटिक मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर पेट में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करता है जिससे ब्लड शुगर एकदम से घटती बढ़ती नहीं है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?
मधुमेह का जोखिम घटाएं और अपने मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दें। चित्र- शटरस्टॉक।

3. त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है

बाजरे में प्रोटीन भरपूर होता है और हमारी त्वचा और बाल प्रोटीन के ही होते हैं। बालों में केराटिन नामक प्रोटीन होता है, जो उन्हें मजबूत और लंबा बनाता है। त्वचा भी मुख्यतः केराटिन की बनी होती है। बाजरे में प्रोटीन होने के कारण ये त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है।

4. पेट सम्बंधी समस्याओं से निजात दिलाता है

पाचन सम्बंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए बाजरा बहुत फायदेमंद है। बाजरा पेट साफ करता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
तो लेडीज, इस सर्दी के मौसम में बाजरा की रोटी या बाजरे की खिचड़ी को अपने आहार में जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विदुषी शुक्‍ला
विदुषी शुक्‍ला

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते।

अगला लेख