scorecardresearch

वेट लॉस के लिए परफेक्ट चॉइस है दलिया, इसे आज ही करें अपने आहार में शामिल

कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर दलिया आपकी कमर का साइज कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है।
Updated On: 17 Oct 2023, 05:06 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
वज़न घटाने में मददगार है दलिया. चित्र : शटरस्टॉक
वज़न घटाने में मददगार है दलिया. चित्र : शटरस्टॉक

भारतीय घरों में दलिये को सुबह के नाश्ते के तौर पर खाया जाता है। इसके अलावा जब भी आप बीमार होते हैं, तो डॉक्टर आपको दलिया खाने का सुझाव देता है। तब आप मजबूरी में इसका सेवन करती हैं, परंतु अगर आप विशेषज्ञों की मानें तो इसे आपको रोज सुबह नाश्ते में खाना चाहिए, क्योंकि यह ऊर्जा, फाइबर और पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। सबसे अच्छी बात कि ये वेट लॉस में भी मददगार है।

सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप अपना वज़न कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो आपको अपने आहार में दलिया शामिल करना चाहिए। जानिए कैसे –

वेट लॉस और दलिया का कनैक्शन

दलिया नाश्ते के लिए एक स्वस्थ विकल्प है, खासकर यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं। दलिया साबुत कच्चे अनाज का उपयोग करके तैयार किया जाता है और काफी पौष्टिक होता है। इसमें आयरन, फोलेट, कॉपर, नियासिन, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व होते हैं।

ये फाइबर से भरपूर होता है और आपको ज्यादा खाने से रोक सकता है। यह अनाज आपके पेट के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है और वजन बढ़ने के पीछे एक कारक कब्ज को रोकता है।

दलिया प्रोटीन, फाइबर और B विटामिन से भरपूर होता है, जो वजन घटाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। एक कटोरी वेजिटेबल दलिया खाने से आपको अधिक समय तक तृप्त रखने में मदद मिल सकती है।

वेट लॉस के लिए खाएं दलिया. चित्र : शटरस्टॉक
वेट लॉस के लिए खाएं दलिया. चित्र : शटरस्टॉक

जानिये वज़न घटाने में दलिया आपकी किस तरह से मदद करता है

1. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है

दलिया में बहुत कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो इसे मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए एक आदर्श भोजन बनाता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स इस बात का माप है कि किसी विशेष भोजन में कार्ब्स खाने के बाद रक्त शर्करा को कैसे प्रभावित करते हैं।

जीआई 55 या उससे कम वाले कार्ब्स जल्दी अवशोषित नहीं होते हैं और चीनी को धीमी गति से छोड़ते हैं, जो वजन घटाने में सहायक होते हैं।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

2. प्रोटीन से भरपूर

दलिया प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। फाइबर की तरह ही प्रोटीन पचने में अधिक समय लेता है, चयापचय को बढ़ाता है और वजन को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को सक्रिय करता है। एक उच्च प्रोटीन आहार भूख हार्मोन ग्रेलिन के स्तर को कम करने में मदद करता है।

3. कैलोरी में बेहद कम

यकीन मानिए यह लो-कैलोरी सुपरफूड है। किसी भी अन्य नाश्ते की तुलना में दलिया की एक सर्विंग में वास्तव में कम कैलोरी होती है। आपको बता दें कि 100 ग्राम दलिया में सिर्फ 152 कैलोरीज होती है, जो वेट लॉस के लिए इसे सबसे सही बनाती हैं।

खाने में बनाएं दलिया और वज़न घटाएं। चित्र: शटरस्‍टॉक
खाने में बनाएं दलिया और वज़न घटाएं। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. फाइबर में उच्च

फाइबर हमें लंबे समय तक भरा रखता है और इस तरह हमें ओवरईटिंग करने से रोकता है। 100 ग्राम दलिया में 18 ग्राम फाइबर होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपका पाचन सही रहे। फाइबर मल त्याग में भी सहायता करता है।

5. शरीर में सूजन को रोकता है

दलिया एंटीइन्फ्लेमेटरी है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दलिया के साथ दूध का सेवन करने से भी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और इम्युनिटी भी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें : इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पीरियड्स रेगुलर करने तक, यहां हैं हलीम के बीज के 5 स्वास्थ्य लाभ

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख