पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

जामुन आइसक्रीम है हेल्दी और लो कैलोरी रेसिपी, होममेड आइसक्रीम के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

अगर बरसात के मौसम में कुछ ठंडा और मीठा खाने के लिए मन ललचाने लगे, तो जामुन से तैयार आइसक्रीम स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है। जानते हैं जामुन से तैयार होने वाली आइसक्रीम की रेसिपी और इसके फायदे भी
Updated On: 11 Jul 2024, 03:55 pm IST
सभी चित्र देखे
जामुन का सेवन करने से शरीर को एंथोसायनिन कंपाउड की प्राप्ति होती है। इससे शरीर फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से मुक्त रहता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
Preparation Time 15 mins
Cook Time 15 mins
Total Time 30 mins
Serves 4

स्वाद से भरपूर जामुन का इंतज़ार हर किसी को बेसब्री से रहता है। दरअसल, बरसात के मौसम में जामुन की आमद बाज़ार में तेज़ी से बढने़ लगती है। ढ़ेरों गुणों से भरपूर जामुन का स्वाद सबसे अलग होता है और इसके सेवन से बरसात के मौसम में बढ़ने वाले संक्रमण से भी बचा जा सकता है। अगर ऐसे मौसम में कुछ ठंडा और मीठा खाने के लिए मन ललचाने लगे, तो जामुन से तैयार आइसक्रीम स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है। जानते हैं जामुन से तैयार होने वाली आइसक्रीम की रेसिपी (Jamun ice cream recipe) और इसके फायदे भी।

इस बारे में हेल्थ शॉट्स ने मणिपाल हास्पिटल गाज़ियाबाद में हेड ऑफ न्यूट्रीशन और डाइटेटिक्स डॉ अदिति शर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जामुन का सेवन करने से शरीर को एंथोसायनिन कंपाउड की प्राप्ति होती है। इससे शरीर फ्री रेडिकल्स (free radicles) के प्रभाव से मुक्त रहता है। इस लो कैलोरी फूड की मदद से वेट मैनेजमेंट (weight management) में मदद मिलती है। इसके अलावा ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखा जा सकता है। जामुन खाने से शरीर डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद मिलने लगती है।

जामुन का सेवन करने से शरीर को विटामिन सी की प्राप्ति होती है। इससे शरीर में आयरन की एब्जॉर्बशन को बढ़ाया जा सकता है। । चित्र पिक्साबे

जानते हैं जामुन किस प्रकार से है सेहत के लिए फायदेमंद (Benefits of Jamun)

1. लो कैलोरी फूड

विटामिन सी से भरपूर जामुन की गिनती लो कैलोरी फूड में की जाती है। इसमें पाई जाने वाली फाइबर की मात्रा डाइजेशन को इंप्रूव करने में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे शरीर में जमा होने वाली कैलोरीज़ की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती है। जामुन का सेवन करने से शरीर में वॉटर रेंटेशन की समस्या का भी हल किया जा सकता है।

2. डायबिटीज़ को करे रिवर्स

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम पाया जाता है। इसके सेवन से डायबिटीज़ के रोगियों के शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें पाई जाने वाली टैनिन, प्रोटीन और सैपोनिन्स जैसे फाइटोकैमिकल्स की मात्रा ब्लड में शुगर को कम कर देती है। जामुन के फल के अलावा उसके पत्ते और बीज भी डायबिटीज़ की समस्या को रेगुलेट करने में मदद करते हैं।

जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम पाया जाता है। इसके सेवन से डायबिटीज़ के रोगियों के शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। चित्र : अडोबीस्टॉक

3. इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

मानसून के दिनों में बढ़ने वाले बैक्टीरियल संक्रमण को जामुन के सेवन से दूर किया जा सकता है। इससे शरीर को एंटीऑक्सीडेंठस की प्राप्ति होती है। इसके अलावा शरीर में मौजूद विटामिन और मिनरल की मात्रा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर को संक्रमण के खतरे से बचाया जा सकता है।

4. ओरल हाइजीन को रखे मेंटेन

इस मौसमी फल का सेवन करने से शरीर को एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ की प्राप्ति होती है। इसके नियमित सेवन से ओरल हेल्थ की मज़बूती बरकरार रहती है। साथ ही गम ब्लीडिंग से भी राहत मिल जाती है। इसके अलावा सांसों की दुर्गंध की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

जानते हैं जामुन से तैयार होने वाली आइसक्रीम की रेसिपी। चित्र- अडोबी स्टॉक

जामुन आइसक्रीम रेसिपी (Jamun ice cream recipe) 

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

जामुन 1 कप
कंडेस्ड मिल्क 1/2 कप
मिंट लीव्स 4से 5
फ्रेश क्रीम 1 कप
दूध 1/2 कप
ब्राउन शुगर 2 चम्मच
किशमिश 2 चम्मच
गर्म दूध 2 चम्मच

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए (Jamun ice cream recipe in hindi) 

  1. सबसे पहले काले जामुन लें और उनको सीड्लेस करके उसका पेस्ट तैयार कर लें और उसे एक बाउल में डालकर रखें।
  2. अब एक बाउल में फ्रेश क्रीम, कंडेस्ड मिल्क और ब्राउन शुगर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  3. इस पेस्ट में जामुन की प्यूरी और किशमिश एड कर दें और उसे अच्छी तरह से मिक्स लें। लम्प्स को दूर करें और स्मूद पेस्ट तैयार करे।
  4. तैयार हो चुके मिश्रण को एयरटाईट जार या आइस क्रीम ट्रे में डालकर रखें और कुछ घंटे के लिए फ्रीज़ होने के लिए रख दें।
  5. आइसक्रीम तैयार होने के बाद उसे जामुन सिरप व मिंट लीव्स से गार्निश करके सर्व करें।

ये भी पढ़ें-  जामुन किस तरह से डायबिटीज़ के मरीजों के लिए साबित हो सकता है लाभकारी, जानें इसके फायदे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख