पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Navratri Recipe : न टूटेंगे, न बिखरेंगे, इस तरह बनाएं साबूदाना वड़ा, सेहत के लिए भी है फायदेमंद

नवरात्रि में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में स्वाद के साथ पोषण को बनाए रखना भी आवश्यक है। अधिकतर लोग साबूदाना की खिचड़ी और खीर का सेवन करते है। मगर इससे तैयार वड़े भी बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। बिना किसी उलझन के सीखें साबूदाना वड़े बनाने का आसान तरीका
Updated On: 2 Apr 2025, 11:14 am IST
साबूदाना वड़ा बनाने की सबसे आसान और परफेक्ट रेसिपी । चित्र : अडोबीस्टॉक
Preparation Time 15 mins
Cook Time 30 mins
Total Time 45 mins
Serves 5

क्रिस्पी और क्रंची साबूदाना वड़े (Sabudana vada recipe) खाने में बेहद लाजवाब लगते है और इनका ज़ायका लंबे समय तक ज़बान पर टिका रहता है। मगर जब बात इन्हें तैयार करने की आती है, तो अधिकतर लोगों को इन्हें पकाने में कई तरह की उलझन का सामना करना पड़ता है। इसके मिश्रण को तैयार करने से लेकर वड़े का आकार देने तक लोग अलग अलग विधियों का इस्तेमाल करते है। अगर आप कम समय में आसान तरीके से इन बड़ों को बनाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए है, एक बेहतरीन रेसिपी, जो स्वाद के साथ इस रेसिपी में पोषण के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करती है। जानते हैं बिना किसी उलझन के साबूदाना वड़े (Sabudana vada recipe) तैयार करने की आसान और हेल्दी रेसिपी।

नवरात्रि में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में स्वाद के साथ पोषण को बनाए रखना भी आवश्यक है। अधिकतर लोग साबूदाना की खिचड़ी और खीर का सेवन करते है। मगर इससे तैयार वड़े भी बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। दरअसल, साबूदाना (Sabudana vada recipe) में कार्ब्स की उच्च मात्रा होने के साथ कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिससे भूख को नियंत्रित किया जा सकता है।

एक्सपर्ट बता रही हैं कितना हेल्दी है साबूदाना वड़ा 

इस बारे में डायटीशियन मनीषा गोयल बताती हैं कि साबूदाना में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। इस ग्लूटन फ्री आहार से शुरग स्पाइक के खतरे से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम की मात्रा हड्डियों की मज़बूती को बढ़ाकर ओस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचा जा सकता है। इस लो फैट डाइट से वेट गेन के खतरे को कम किया जा सकता है।

देसी घी में तैयार साबूदाना वड़ा तेल में फ्राई किए जाने से बेहतर हैं। चित्र : अडोबीस्टॉक

साबूदाना के फायदे (Sabudana vada recipe benefits)

1. ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

इसमें पोटैशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है जो शरीर को स्वस्थ रखने के अलावा रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। ब्लड का सर्कुलेशन उचित रहने से हृदय रोगों से बचा जा सकता है। अमेरिकल हार्ट एसोसिएशन के अनुसार साबूदाना में मौजूद पोटेशियम की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को हल करने में मदद करती है। दरअसल, पोटेशियम से सोडियम की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है और ब्लड वैसल्स रिलैक्स हो जाती हैं।

2. ऊर्जा के स्तर को बढ़ाए

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और ऊर्जा प्रदान करता है। उपवास में साबूदाना को शामिल करने से शरीर को डाइटरी फाइबर की भी प्राप्ति होती है, जिससे एनर्जी का लेवल बढ़ने लगता है और वेटलॉस में मदद मिलती है।

3. कब्ज से राहत दिलाता है

फाइबर की उच्च मात्रा आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। साबूदाना (Sabudana vada recipe) पाचन में सहायता करता है और इससे जुड़ी किसी भी समस्या जैसे कब्ज और गैस से राहत दिलाता है।  वे लोग जो उपवास में ब्लोटिंग, पेट दर्द और भारीपन व सीने में जलन की शिकायत करने हैं, उनके लिए भी ये बेहद कारगर है।

4. हड्डियों को मजबूत बनाए

कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर साबूदाना हड्डियों का घनत्व (Bone Density) बढ़ाता है। इससे गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी किसी भी समस्या को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही फ्रैक्चर के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

इस तरह साबूदाना वड़ा न टूटेगा, न कड़ाही में बिखरेगा। चित्र : अडोबीस्टॉक

परफेक्ट साबूदाना वड़े बनाने का तरीका (Sabudana vada recipe)

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

  • साबूदाना 1 कप
  • मूंगफली 1/2 कप
  • जीरा 1 चम्मच
  • कटी हुई हरी मिर्च 2 से 3
  • कसूरी मेथी 1 चम्मच
  • कड़ी पत्ते 5 से 6
  • काली मिर्च 1/4 चम्मच
  • उबले हुए आलू 1 से 2
  • नींबू का रस 2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

साबूदाना वड़े बनाने का तरीका (Sabudana vada recipe)

  1. इसके लिए साबूदाना को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रखें। जब साबूदाना मुलायम हो जाएं, तो उसे छानकर अलग बर्तन में निकाल लें।
  2. अब उसमें आधा कप क्रश की हुई मूंगफली डालें और मिक्स करें। अब इसमें 1 चम्मच जीरा, कटी हुई हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर मिलाएं।
  3. पहले से उबालकर रखे हुए दो मीडियम साइज़ के आलू क्रा करके डालें और साथ में कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक व काली मिर्च डालकर मिक्स करें।
  4. आप चाहे तो इसके ज़ायके को बढ़ाने के लिए सूखे हुए कड़ी पत्ते 3 सक 4 क्रश करके डाल दें। सभी चीजों को आपस में मिलाएं।
  5. तैयार मिश्रण को हाथ पर लेकर वड़े का आकार दें। अब तवे को पहले से ग्रीस कर लें और उस पर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

यह भी पढ़ें – टोफू डाइट में शामिल करना है, तो इन आसान स्टेप्स में इसे घर पर करें तैयार, है पनीर से भी ज्यादा हेल्दी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख