लॉग इन

न्यूट्रिशन के हिसाब से कितना हेल्दी हैं स्टार फ्रूट, जानें फायदों से लेकर खाने के तरीकों तक सब कुछ

रसीले फलों की गिनती में शामिल कमरख पौष्टिक मूल्यों से भरपूर है। इसके आकार से लेकर स्वाद तक हर चीज़ अन्य फलों से जुदा है। अक्सर चटनी या फल के रूप में खाई जाने वाली कमरख आपकी सेहत का सच्चा साथी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे खाने के कुछ नायाब तरीके।
विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर स्टार फ्रूट में बेहद कम कैलोरीज़ की मात्रा पाई जाती हैं। चित्र अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Updated: 20 Oct 2023, 10:06 am IST
ऐप खोलें

बचपन में जब भी कुछ चटपटा और खट्टा खाने का मन करता था, तो स्टार फ्रूट को खाकर संतुष्ट हो जाया करते थे। स्वाद में हल्की तीखी कमरख(star fruit) मसाला लगाने के बाद और भी चटपटी हो जाती थी। क्या चटपटा खाना गलत है बिल्कुल नहीं। दरअसल कमरख एक ऐसा फल है, जिसकी खटास हमें बहुत से पोषक तत्प प्रदान करने में सहायता प्रदान करता है। आइए जानते हैं सिटरस फलों की गिनती में शुमार कमरख के फायदों (star fruit health benefits) के बारे में सब कुछ।

नूट्रिशनिस्ट मुग्धा प्रधान बताती हैं कि पौष्टिक गुणों से भरपूर स्टार फ्रूट को खाने से आपको एक दिन का लगभग 50 फीसदी विटामिन सी प्राप्त हो जाता है। जो कोलेजन बनाने में भी सहायक साबित होता है। ठंड के मौसम में कमरख का सेवन फायदेमंद होता है। यह त्वचा, बाल और नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत रखने में अहम रोल अदा करता है।

पौष्टिक गुणों से भरपूर स्टार फ्रूट को खाने से आपको एक दिन का लगभग 50 फीसदी विटामिन सी प्राप्त हो जाता है। चित्र अडोबी स्टॉक

स्टार फ्रूट क्या है

स्टार फ्रूट पकने के बाद एक मोमी पीले रंग का फल बन जाता है, जिसका स्वाद खट्टास और तीखेपन से भरपूर होता है। इसे स्लाइस में काटने पर इसका आकार स्टार जैसा नज़र आता है। श्रीलंका में उगाए जाने वाले इस फल को कारम्बोला और अमरस कहकर भी पुकारा जाता है। ये रसीला फल भारत में साल भर पाया जाने वाला फल है। छोटे स्टार फल बड़े फलों की तुलना में ज्यादा तीखे और खट्टास से भरपूर होते हैं।

जानें, स्टार फ्रूट का पोषण स्तर

नूट्रिशनिस्ट मुग्धा प्रधान, सीईओ एंड फाउंडर, आइ थ्राइव का कहना है कि विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर स्टार फल में कैलोरी बेहद कम मात्रा में पाई जाती हैं। इसके अलावा इस फल और भी कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से प्रोटीन, सोडियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम और फाइबर मिलता है। जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को जम़बूती देने का भी काम करता है।

आंकड़ों की मानें, तो महिलाओं को एक दिन में लगभग 25 ग्राम फाइबर का उपभोग करना चाहिए। उनके इस लक्ष्य को स्टार फ्रूट के सेवन से पूरा किया जा सकता है। 100 ग्राम कमरख में 2 8 ग्राम फाइबर पाया जाता है। वहीं अन्य सिटरस फ्रूटस में 2 3 ग्राम फाइबर मिलता है। फाइबर के सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम दुरूस्त रहता है।

इम्यून सिस्टम होगा मज़बूत

स्टार फ्रूट को खाने से शरीर को सबसे ज्यादा विटामिन सी की प्राप्ति होती है। कमरख का सेवन करने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स अपने आप प्रोड्यूस होने लगते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत बनती है।

रेसपिरेटरी सिस्टम में होगा सुधार

एंटी इफ्लामेंटरी गुणों के कारण स्टार फल गले में खराश और दर्द की समस्या से राहत दिलाता है। दरअसल, कमरख का जूस कफ और गले में बनने वाले म्यूकस को रोकता है।

स्टार फ्रूट एक ऐसा फल है जो वजन कम करने के साथ.साथ हार्ट की बीमारी को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है। चित्र शटर स्टॉक

हार्ट की हेल्थ रखता है ख्याल

स्टार फल में सोडियम और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो बॉडी में जाकर इलेक्ट्रोलाइट्स के तौर पर काम करते है। इससे ब्लड प्रेशर नियमित बना रहता है। इससे हार्टबीट सुचारू रहती है और शरीर में ब्लड फलो हेल्दी बना रहता है। स्टार फल में मौजूद कैल्शियम हार्ट अटैक या स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र

स्टार फल में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है। इससे कब्ज, सूजन, दर्द और दस्त के लक्षणों से भी मुक्ति मिल जाती है।

स्टार फ्रूट को कैसे खाएं

आमतौर पर कमरख का रंग नारंगी और हल्का हरा होता है। इसे पीला होने तक पकने दें और उसके बाद इसका सेवन करें। पूरी तरह से पकने के बाद ही इसके असली स्वाद का मज़ा चखा जा सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

सबसे पहले इसे धोएं औए दोनों तरफ से थोड़ा काटें। इस फल को पील करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसे आप आसानी से छोटे छोटे स्लाइसिज़ में काटें और सर्व करें।

स्टार फूट ड्रिंक भी आप पी सकते है। इसके लिए कमरख के रस को पाइन एप्पल के रस के साथ मिलाकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। ये रस स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहतर है।

स्टार फ्रूट को आप सलाद के तौर पर भी खा सकते है। इसके अलावा की चटनी को आप अपनी मील की हिस्सा बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- पैरों को सॉफ्ट और सुंदर बनाने में आपकी मदद कर सकती हैं ये 5 चीजें, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख