आज के समय में अगर कोई सबसे बड़ी चुनौती है तो वो है हेल्दी रहना। एक्सरसाइज, वॉक, ग्रीन टी ये वे उपाय हैं, जिन पर ज्यादातर लोग भरोसा करते हैं। पर सिर्फ यही नहीं, आयुर्वेद में और भी ऐसे कई उपाय हैं, जो बदलते मौसम में आपकी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय है भीगे हुए खजूर का सेवन। जी हां, सूखे खजूर से भी ज्यादा फायदेमंद है भीगे हुए खजूर का सेवन। हम बता रहे हैं ऐसे 15 कारण जो इसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। तो फिर क्या आप तैयार हैं अपने रुटीन में खजूर की मिठास घोलने को!
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार सवालिया कहती हैं कि खजूर के बारे में सबसे बड़ा मिथ है – इसकी प्रकृति। ज्यादातर लोगों का मानना है कि खजूर गर्म प्रकृति के होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। खजूर की प्रकृति बेहद ठंडी होती है और इसके सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ भी अद्भुत हैं।
डॉक्टर दीक्षा कहती है कि जब से मैंने अपनी डाइट से चीनी को हटा दिया है, तब से खजूर के लिए मेरा प्यार और अधिक बढ़ गया है।
भिगोने से खजूर में मौजूद टैनिन/फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे हमारे लिए इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है। भिगोने से खजूर पचाने में आसान भी बन जाते हैं। तो अगर आप खजूर का लुत्फ उठाना चाहती हैं और उनसे पोषण भी लेना चाहती हैं, तो उन्हें खाने से पहले रात भर (8-10 घंटे) जरूर भिगो दें।
यह भी पढ़े- स्पर्म काउंट भी बढ़ा सकते हैं ये 5 तरह के बीज, जानिए इनके फायदे और सेवन का तरीका
1. कब्ज को रोकता है।
2. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।
3. भीगा हुआ खजूर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है।
4. हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
5. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
6. पुरुषों और महिलाओं दोनों की यौन शक्ति में सुधार करता है।
8. मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देता है।
9. थकान से छुटकारा दिलाता है।
10. एनीमिया से बचाने में भी खजूर मददगार है।
11. वजन बढ़ाने में मददगार।
12. बवासीर की समस्या से राहत देता है।
13. सूजन कम करता है।
14. गर्भावस्था में भी खजूर खानाा लाभदायक है।
15. त्वचा और बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ।
1. सुबह खाली पेट।
2. शाम को स्नेक्स के रूप में।
3. जब भी आपका मीठा खाने का मन करे।
4. पर अगर आप वजन बढ़ाना चाह रही हैं, तो रात को सोते समय घी के साथ खजूर का सेवन करें।
यदि आप खजूर खाना शुरू करना चाहते है, तो 2 खजूर खाने ही शुरू करें। लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहती हैं तो रोजाना 4 खजूर भी खा सकती हैं, पर ध्यान रखें कि ये पच जाएं।
बच्चों के स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने के लिए खजूर सबसे अच्छा है। कम वजन वाले और कम हीमोग्लोबिन (आयरन) वाले लोगों को दिन में एक खजूर खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसे 2 से 3 महीने तक जारी रखा जा सकता है। हमेशा याद रखें कि खजूर गर्म नहीं, बल्कि बेहद ठंडा होता है और सभी पित्त विकारों के लिए सबसे अच्छा काम करता है।
यह भी पढ़े- Karwa chauth fasting tips: जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी करवा चौथ की डाइट और इससे पहले की तैयारी
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।