पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Mango Day 2024 : कब, कितना और कैसे खाना चाहिए आम? एक एक्सपर्ट दे रही हैं आम से जुड़े सभी सवालों के जवाब

आम मीठे होते हैं, साथ ही इसमें कैलोरिज भी पाई जाती है। जिसकी वजह से आमतौर पर लोगों के मन में इसे लेकर कई सवाल आते हैं। खासकर यदि किसी को डायबिटीज है, या वे मोटापे से ग्रसित हैं, तो आम खाने के पहले वे काफी ज्यादा सोचते हैं।
Published On: 22 Jul 2024, 08:00 am IST
सभी चित्र देखे
नेशनल मैंगो डे पर जानें आम खाने का सही समय और सही तरीका।चित्र-शटरस्टॉक

स्वाद और पोषण से भरपूर गर्मियों का राजा आम हमारा राष्ट्रीय फल है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें आम के लिए गर्मी के मौसम का इंतजार रहता है। आम एक ऐसा फल है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों का भी पसंदीदा होता है। लोग आम को फल के रूप में खाने के साथ ही इसे तरह-तरह के अन्य व्यंजन जैसे की आइसक्रीम, कस्टर्ड, मैंगो शेक, मैंगो जूस, अचार, लौंजी आदि के रूप में लेना पसंद करते हैं। सबसे अच्छी बात यह है की हमारे भारत में इस फल को सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल 22 जुलाई को मैंगो डे (Mango Day 2024) के रूप में मनाया जाता है।

आम मीठे होते हैं, साथ ही इसमें कैलोरिज भी पाई जाती है। जिसकी वजह से आमतौर पर लोगों के मन में इसे लेकर कई सवाल आते हैं। खासकर यदि किसी को डायबिटीज है, या वे मोटापे से ग्रसित हैं, तो आम खाने के पहले वे काफी ज्यादा सोचते हैं। तो मैंगो डे के इस मौके पर आज हेल्थ शॉट्स आपके मन में आम को लेकर छिपी सभी सवालों का जवाब लाया है।

न्यूट्रीफाई बाई पूनम डायट एंड वैलनेस क्लीनिक की डायरेक्टर, डाइटिशियन और न्यूट्रीशनिस्ट पूनम दुनेजा ने आम को लेकर पूछे जानें वाले सवालों के जवाब दिए हैं। तो चलिए आज अपने मन के सवालों को भी स्पष्ट कर लें।

नेशनल मैंगो डे (National mango day)

नेशनल मैंगो डे को आम की सभी प्रजातियों की गुणवत्ता को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है इस दिन स्कूल, कॉलेजेज, मार्केट, जैसी जगहों पर तमाम तरह के मैंगो एग्जीबिशन लगाए जाते हैं। वहीं कई ऐसे रेस्टोरेंट और होटल हैं, जो इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अलग-अलग प्रकार के मैंगो डिशेज इंट्रोड्यूस करते हैं। ये दिन सभी मैंगो लवर्स के लिए बेहद खास है।

कैल्शियम कार्बाइड का छिड़काव आम के गुणवत्ता मानकों को प्रभावित करता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

1987 में, भारतीय राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (National horticulture board of India) ने आम को श्रद्धांजलि देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय आम महोत्सव (international mango festival) की अवधारणा पेश की। पिछले कुछ वर्षों में, यह वार्षिक आयोजन एक बहुप्रतीक्षित उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो देश के सभी कोनों से आम के शौकीनों को आकर्षित करता है।

5,000 साल पुराने समृद्ध इतिहास के साथ, आम भारतीय लोककथाओं में एक विशेष स्थान रखता है। “आम” नाम मलय शब्द “मन्ना” से लिया गया है, और इस फल के बीज एशिया से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाएं जाते हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर इसकी मौजूदगी स्थापित हुई है।

भारत में, आम को प्यार और दोस्ती के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है, और इसके पत्तों, छाल, त्वचा, बीज और गूदे का उपयोग सालों से लोक उपचार में किया जाता रहा है। इसके अलावा, आम काजू और पिस्ता के साथ अपने परिवार, एनाकार्डियासी को साझा करते हैं, जिससे इन प्यारे फलों के बीच एक वनस्पति संबंध बनता है।

यहां जानें आम से जुड़े कुछ कॉमन सवालों के जवाब (FAQs about mango)

1. आम खाने से पहले क्यों जरूरी है इसे पानी में डुबोना?

पूनम जुनेजा के अनुसार आम में फाइटिक एसिड नमक नेचुरल मॉलिक्यूल मौजूद होता है, इसकी अधिकता आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में जब आप आम को पानी में डालकर छोड़ देती हैं, तो पानी एक्स्ट्रा फाइटिक एसिड को सोख लेती है। इसलिए आम खरीदने के बाद कम से कम इसे 1 घंटे के लिए पानी में डुबोकर छोड़ना जरूरी है।

बहुत ज्यादा आम खाने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। अडोबी स्टॉक

2. क्या डिनर में और डिनर के बाद आम खा सकते हैं?

एक्सपर्ट के अनुसार डिनर के बाद आम खाना बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है, जिससे कि डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। वहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए यह अधिक खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनमें ब्लड शुगर स्पाइक देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Mango Cake : समर बर्थडे पार्टी की शान है मैंगो केक, इस रेसिपी से आप इसे घर पर कर सकती हैं तैयार

3. आम की तासीर क्या है?

आम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे एक बार में अधिक मात्रा में खाने की सलाह नहीं दी जाती। एक बार में ढेर सारा आम खाने से पेट की गर्मी बढ़ सकती है, जिससे की पाचन संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आम को दो मिल के बीच के गैप में मॉडरेशन में लेना एक हेल्दी आइडिया है।

आम खाने से आप मोटे नहीं होते बस सही तरीका आजमाने की जरुरत है. चित्र : शटरस्टॉक

4. आम खाने के फौरन बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

आम खाने के फौरन बाद मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज रखना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे की गैस, अपच, एसिडिटी, कब्ज आपको परेशान कर सकती हैं। वहीं आम और मसालेदार खाद्य पदार्थों का कांबिनेशन आपकी त्वचा पर नकारात्मक असर छोड़ता है।

5. क्या डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं?

हालांकि, आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक है, परंतु इसमें अन्य विटामिन और मिनरल्स की गुणवत्ता पाई जाती है, जो इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर के स्तर को बैलेंस करती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी आम खा सकते हैं। परंतु उन्हें इसे खाने के सही समय तरीके और सबसे महत्वपूर्ण इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। सामान्य लोगों की तुलना में डायबिटीज के मरीजों को कम आम खाना चाहिए।

6. क्या खाली पेट आम खा सकते हैं?

डाइटिशियन पूनम दुनेजा के अनुसार खाली पेट आम खाया जा सकता है। इससे शरीर में ऊर्जा शक्ति का संचार बढ़ता है। सुबह के समय आपकी बॉडी को अल्कलाइन फूड्स की आवश्यकता होती है, जिसे पूरा करने में आम आपकी मदद कर सकता है।

जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर एक रोग मुक्त जीवन प्रदान कर सकता है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

7. क्या आम वजन बढ़ा सकता है?

जिस प्रकार किसी भी चीज की अधिकता हानिकारक होती है, आम की अधिकता भी आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। परंतु यदि इसे सही मात्रा में लिया जाए तो यह वजन बढ़ाने की जगह उसे घटाने में आपकी मदद कर सकता है। आम फाइबर से भरपूर होता है, जिससे कि आपको संतुष्टि का अनुभव होता है। ऐसे में आप ओवरराइटिंग नहीं करती और कैलोरी कंट्रोल रहता है। वहीं इसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो बिना वेट गेन के आपकी क्रेविंग्स को शांत करता है।

यह भी पढ़ें: Best Mango Dishes : आम रस है दुनिया की सबसे स्वादिष्ट मैंगो रेसिपी, यहां जानिए आम से बने कुछ और स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख