लॉग इन

इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक है बार्ले वॉटर, जानिए इसके फायदे और तैयार करने का तरीका

सूप, ब्रेड, पास्ता इत्यादि जैसे कई व्यंजनों को बनाने में जौ का इस्तेमाल किया जाता है। परंतु इसके पोषक तत्वों का उचित लाभ उठाने के लिए, घर पर जौ का पानी तैयार कर सकती हैं। आइए जाने इसकी रेसिपी।
यहां जानें सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है बार्ले वॉटर। चित्र एडोबी स्टॉक।
अंजलि कुमारी Published: 31 Jan 2023, 09:30 am IST
ऐप खोलें

बार्ले यानी कि जौ (barley) एक प्रकार का अनाज है जिसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। वहीं यह नवरात्र पूजन में भी इस्तेमाल होता है। साथ ही नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए इसे शुभ माना जाता है। हालांकि, आजकल जानकारी के अभाव में लोगों ने जौ के इस्तेमाल को सीमित कर दिया है। परंतु प्राचीन समय में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग जौ का सेवन करते थें। वहीं आयुर्वेद में औषधीय रूप से भी इसका इस्तेमाल किया जाता था।

सूप, ब्रेड, पास्ता इत्यादि जैसे कई व्यंजन हैं जिन्हें बनाने में जौ का इस्तेमाल किया जाता है परंतु यदि आप जौ के उचित लाभ उठाना चाहती हैं, तो घर पर जौ का पानी तैयार कर सकती हैं। सालों से मम्मी और दादी कई समस्यायों में इसका इस्तेमाल करती चली आ रही हैं। वहीं मां और दादी के नुस्खे से हटकर विज्ञान भी इस बात को प्रमाणित कर चूका है। पानी के माध्यम से आप जौ की गुणवत्ता का उचित लाभ उठा सकती हैं। आज हम आपके लिए लाये हैं जौ से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

हेल्थ कोच एवं न्यूट्रीशनिस्ट नेहा रंगलानी मैं अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बार्ली वॉटर (barley water) यानी कि जौ के पानी के कुछ महत्वपूर्ण फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका बताया है। तो आइए जानते हैं यह सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है (benefits of barley water), और क्या है इसे बनाने का सही तरीका (how to make barley water)।

यह भी पढ़ें : वेट लॉस डाइट पर हैं, तो आपके लिए हेल्दी विकल्प हो सकती है उड़द दाल की खिचड़ी, जानिए इसके फायदे

बार्ली यानी कि जौ (barley) एक प्रकार का अनाज है जिसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं.

यहां जानें बार्ले वॉटर की आसान सी रेसिपी

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

जौ – 1/4 कप
काली मिर्च (दरदरी पिसी हुई) – 1 चम्मच
इलायची – 2
सौंफ – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
आधी नींबू

इस तरह तैयार करें बार्ले वॉटर

सबसे पहले जौ को कम से कम 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

अब एक भगौने में 2 गिलास पानी डालें और उसे माध्यम आंच पर चढ़ा दें।

उसके बाद पानी में भिगोए हुए जौ (barley) को डाल दें।

फिर काली मिर्च, इलायची, सौंफ और जीरा डालें और पानी मे उबाल आने दें।

पानी को लगभग 7 से 10 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें। फिर तैयार किए गए पानी को चन्नी से छान कर किसी गिलास में निकाल लें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

अब गिलास में नींबू निचोड़ें और इसे मिला लें। आपका बार्ली वॉटर बनकर तैयार है।

प्रभावी परिणाम के लिए इसे सुबह खाली पेट पीने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि पूजन के बाद आप माता की साख या ज्वारे का क्या करने वाले हैं, हम बताते हैं इसके सेहत लाभ

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखे। चित्र ; शटरस्टॉक

अब जानें सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है बार्ले वॉटर (benefits of barley water)

1. ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार बार्ली वॉटर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता हैं, जो शरीर में ग्लूकोस के स्तर को संतुलित रखते हुए डायबिटीज (diabetes) की स्थिति में आपके लिए कारगर हो सकता है।

2. वेट लॉस में मदद करता है

बार्ले में मौजूद फाइबर आपकी पाचन क्रिया के लिए काफी हेल्दी (healthy digestion) होते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधी सभी समस्याएं दूर रहती है। साथ ही यह आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है। जिसकी वजह से बार बार भूख लगने की समस्या नहीं होती। और आप कम से कम मात्रा में कैलरी इनटेक करती हैं। जो आपके वेट लॉस (weight loss) के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

3. इम्युनिटी बूस्ट करे

बार्ले में मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपके शरीर को फ्री रेडिकल से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। वहीं यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। इसी के साथ बार्ली वॉटर में विटामिन सी से युक्त नींबू को मिलाने से यह और भी ज्यादा प्रभावी हो जाता है।

कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कंट्राेल करना है जरुरी। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. कोलेस्ट्रॉल की समस्या काे कंट्रोल करता है

बार्ले का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखने में मदद मिलती है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है, जो कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ (healthy heart) के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के प्रभाव और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर देते हैं। ऐसे में यह दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना को कम कर देता है।

5. यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन में कारगर है बार्ले

नेहा रंगलानी के अनुसार जौ के पानी का सेवन यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन (UTI) की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, साथ ही ज्यादा से ज्यादा यूरिन को पास होने में मदद करता है। जो शरीर के सभी टॉक्सिंस को बाहर निकाल देती हैं। इसके साथ ही यह किडनी स्टोन की समस्या का भी एक उचित समाधान है। इसका नियमित सेवन ब्लैडर और किडनी को पूरी तरह साफ रखता है। जिस वजह से यूटीआई जैसी समस्या नहीं होती।

यह भी पढ़ें : क्या ड्रेगन फ्रूट खाली पेट खा सकते हैं? जानिए इस सुपरफूड को खाने का सही समय और सही तरीका

अंजलि कुमारी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख