scorecardresearch

Khajur ke fayde : ब्रेन के लिए भी फायदेमंद है खजूर, जानिए इस हाई प्रोटीन सुपरफूड के और भी फायदे

खजूर से शरीर हेल्दी और एक्टिव बना रहता है। इसे आप ताज़ा या फिर भिगोकर भी खा सकते हैं। ओवरनाइट सोक करके खाने से इसकी सतह पर मौजूद टेनिन निकल जाता है। जानते हैं पोषक तत्वों से समृद्ध खजूर के फायदे ।
Published On: 27 Aug 2023, 11:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
khajoor ke fayde
पोषक तत्वों का खजाना है खजूर। चित्र : शटरस्टॉक

एक नेचुरल स्वीटनर natural sweetener) के तौर पर मील में शामिल किए जाने वाले खजूर के कई स्वास्थ्य लाभ है। महिलाओं के लिए एक सुपरफूड साबित होने वाले खजूर (dates) के सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी 6 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर हेल्दी और एक्टिव बना रहता है। इसे आप ताज़ा या फिर भिगोकर भी खा सकते हैं। ओवरनाइट सोक करके खाने से इसकी सतह पर मौजूद टेनिन निकल जाता है। इससे पाचन में आसानी होती है। जानते हैं शरीर को तंदरूस्त बनाए रखने के लिए खाई जाने वाली पोषक तत्वों से समृद्ध खजूर के फायदे (benefits of dates)।

कोरनेल युनिवर्सिटी कतर के मुताबिक खजूर में फ्लेवोनोइड, कैरोटीनॉयड, पॉलीफेनोल, फाइटोएस्ट्रोजेन और स्टेरोल्स जैसे फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व मानव शरीर को मज़बूती प्रदान करते हैं। खजूर को नियमित तौर पर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस खाने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट संबधी समस्याओं का खतरा कम होने लगता है। सालभर मिलने वाले खजूर (dates) की तासीर गर्म होती है। इसे आप सूखा या फिर किसी रेसिपी में मिलाकर भी खा सकते हैं।

swasthy ke liye faydemand hai khajoor
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है खजूर। चित्र : शटरस्टॉक

इस बारे में बातचीत करते हुए डॉ अदिति शर्मा का कहना है कि खजूर में एंटीऑक्सीडेंटस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले कॉपर, जिंक, फाइबर और पोटेशियम की मदद से शरीर हृदय रोगों और डायबिटीज़ के खतरे से मुक्त रहता है। ये हमारी स्किन और बालों को भी फायदा पहुंचाती हैं।

जानते हैं शरीर को हेल्दी रखने वाली खजूर के ये 6 फायदे

1. ब्रेन हेल्थ का रखे ख्याल

एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार वे लोग जो खजूर खाते हैं। उनके ब्रेन में इंटरल्यूकिन के स्तर को कम पाया है। जो न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों जोखिम का कारण बन जाता है। इसके अलावा एनिमल्स पर किए गए रिसर्च की मानें, तो अगर आप इसका सेवन करती हैं, तो इससे ब्रेन में एमिलॉयड बीटा प्रोटीन की एक्टिविटी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये ब्रेन में प्लेग को बनने से रोकने में सहायक साबित होती है। प्लेग एक प्रकार का फैट डिपोज़िट होता है।

2. हड्डियों को बनाए मज़बूत

खजूर (dates) का सेवन करन से शरीर ओस्टियोपिरोसिस के खतरे से बचा रहता है। इसमें मौजूद मैगनीशियम, पोटेशियम, आयरन और कॉपर बॉडी को मज़बूत बनाता है। इससे शरीर बार बार होने वाले फ्रैक्चर से भी शरीर को दूर रखता है।

3. इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाए

खजूर (dates) को खाने से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर खजूर को नियमित तौर पर खाने से शरीर कई प्रकार के इंफेक्शन से बचा रहता है। इसमें मौजूइ फलेवनॉइड्स, केरोटीनॉइडस और फिनोलिक एसिड पाए जाते हैं। इससे शरीर कैंसरए अल्जाइमर, डायबिटीज़ और हृदय संबधी समस्याओं से बचा रहता है।

dates se milti hai energy
आपकी ऊर्जा बढ़ाते हैं खजूर। चित्र : शटरस्टॉक

4. हार्ट हेल्थ का रखे ख्याल

अगर आप रोज़ाना भीगी हुई 2 से 3 खजूर खाती हैं, तो कोलेस्ट्रॉल के चलते आर्टरीज़ में होने वाली ब्लॉकेज से बचा जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला फिनोलिक एसिड हृदय संबधी समस्याओं को पनपने से रोकता है। इसका नियमित सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

5. हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाए

खजूर में आयरन और कॉपर की भरपूर मात्रा होने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। ऐसे में अगर महिलाएं रोज़ाना खजूर को अपनी डाइट में किसी भी तरह से शामिल करती हैं, तो उससे न सिर्फ हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगता है बल्कि अनियमित पीरियड साइकिल भी रेगुलर हो जाती है। साथ ही ये ब्लड को प्यूरिफाई करने में भी मददगार साबित होता है।

6. पाचनतंत्र को बनाए मज़बूत

फाइबर से भरपूर होने के चलते खजूर को खाने से पाचन सबंधी समस्याएं खुद ब खुद दूर होने लगती है। अगर आप रातभर भिगोकर खजूर को खाती हैं, तो इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन आसानी से डिटॉक्स हो सकते हैं। इसके अलावा पेट में रहने वाले दर्द और ऐंठन से भी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- स्लिम, फिट और हेल्दी रहना है , तो इन 5 मिनी मील्स को करें ट्राई, बनाने में भी हैं बेहद आसान

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख