लॉग इन

पेट और हृदय दोनों के लिए फायदेमंद है बेल, जानिए क्या हैं इसे खास फल के सेहत लाभ

आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स होने के कारण बेल को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बेल का सेवन आपके लिए कैसे फायदेमंद है?
जानिए आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद है बेल पत्थर।चित्र एडॉबीस्टॉक।
ईशा गुप्ता Updated: 17 Feb 2023, 14:00 pm IST
ऐप खोलें

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बेल के जूस का मौसम भी शुरू हो जाता है। चिलचिलाती गर्मी से सुकून पाने के लिए एक गिलास बेल के जूस से बेहतर क्या ही होगा? यह आपको ठण्डक देने के साथ पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। हमारी भारतीय संस्कृति में बेल को पवित्र माना गया है। इसी कारण इसके पत्तों को भी धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं बेल का सेवन किन बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है?

आयुर्वेद में बेल को सेहत के लिए औषधि माना गया है, जो पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा दे सकता है। यह फल बाहर से जितना कठोर होता है, उतना ही अंदर से सॉफ्ट और पोषक तत्वों से भरा होता है।

आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि यह चमत्कारी फल आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद हो सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है बेल

जर्नल ऑफ एनवायरनमेंट साइंस के मुताबिक बेल में प्राकृतिक रूप से शुगर होने के साथ प्रोटीन, फाइबर, फेट, कैल्शियम, पोटेशियम,आयरन, फॉस्फोरस होने के साथ विटामिन ए, बी, सी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

चलिए अब जानतें हैं किन स्वास्थ्य समस्याओं में बेल असरदार साबित हो सकता है –

1. डायरिया के इलाज में फायदेमंद

डायरिया और पेचिश जैसी समस्याओं में बेल का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है। डायरिया की समस्या अधिकतर खाना ने पचने के कारण होती है। आयुर्वेद के मुताबिक बेल में फाइबर और अन्य तत्व मौजूद होने से यह पाचन और डायरिया की समस्या में कुछ घण्टों में असर कर सकता है।

यह भी पढ़े – Apple cider vinegar : वेट लॉस में सुपर इफैक्टिव है सेब का सिरका, जानिए कैसे करना है इसे डाइट में शामिल

चेहरे पर आई सूजन की हो सकती है अलग अलग वजहें, चित्र: शटरस्टॉक

2. सूजन कम करने में फायदेमंद

जर्नल फार्मा इनोवेशन के एक अध्ययन के मुताबिक बेल को औषधीय रूप से भी फायदेमंद माना गया है। बेल के फल में टैनिन, फ्लेवोनोइड्स और कुमेरिन जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं जो प्राकृतिक रूप से सूजन कम करने में मदद करते हैं।

3. पाचन के लिए बेहतर

पाचन से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए बेल सबसे अच्छा फल माना गया है, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के साथ एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। यह म्यूकोसा को कंट्रोल रखने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कंट्रोल कर सकता है। बेल में पाए जानें वाले तत्व कब्ज की समस्या से भी राहत देते हैं।

4. त्वचा की समस्याओं से राहत दिलाता है

बेल में एंटी-फंगस, एंटी-बैक्टीरियल, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए गए हैं, जिससे यह स्किन इंफेक्शन के लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार बेल के पत्तों का तेल त्वचा को संक्रमित करने वाले फंगस को रोकता है। साथ ही रैशेज और खुजली जैसी समस्या के भी फायदेमंद है।

इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकती हैं । चित्र : शटरस्टॉक

5. इम्यूनिटी भी बढ़ाता है

बेल का जूस विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस माना जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा दे सकता है। गर्मियों में बेल के जूस का सेवन बैक्टीरिया और वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करता है।

6. कोलेस्ट्रॉल कम करें

बेल का सेवन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद कर सकता है। साथ ही ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। बेल एक कार्डियो-प्रोटेक्टिव फल है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा पाई गई है, जो हार्ट डिजीज के जोखिम को कम कर सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़े – हार्ट हेल्थ और हेयर दोनों के लिए फायदेमंद है पपीता, पर क्या आप जानती हैं इसे खाने का सही तरीका?

ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख