आपकी उम्र बढ रही है, इसलिए अब आपका शरीर पहले जैसा नहीं रहा। 30 के बाद आप कई परिवर्तनों से गुजरते हैं। ये बदलाव शारीरिक होने के साथ-साथ हार्मोनल भी हो सकते हैं। 30 की उम्र एक महत्वपूर्ण आयु होती है। विशेषकर महिलाओं के लिए, क्योंकि इस समय आपको करियर, परिवार, मातृत्व, और अपने स्वास्थ्य के लिए बहुत समय देने की आवश्यकता होती है।
हर चीज को समय देने के लिए, आपके पास ऊर्जा होनी आवश्यक है, जो कि आपके द्वारा सही भोजन लेने से ही आपको मिल सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको 30 वर्ष की उम्र पार करने के बाद खाने से बचना चाहिए।
ये महत्वपूर्ण बदलाव की उम्र है
जब आप 30 वर्ष के हो जाती हैं, तो आपका शरीर बदल जाता है। यदि आप गर्भवती हैं या स्तनपान कराने वाली मां हैं, तो आपके शरीर को पहले से कहीं अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। अगर गर्भवती नहीं हैं, पर मां बनना चाह रही हैं, तो भी आपको मातृत्व के लिए अपने शरीर को तैयार करने की आवश्यकता है।
यही कारण है कि आपके शरीर में जो कुछ भी जाता है, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये वर्ष ही तय करेंगे कि आपके आने वाले साल कितने अच्छे या बुरे होने वाले हैं।
तो, आइए आपको बताते हैं कि 30 साल की उम्र के बाद आपको क्या खाना चाहिए और आपको किन चीजों से बचना चाहिए।
यहां उन फूड प्रोडक्ट की सूची हैं, जिन्हें आपको अपने आहार में शामिल करना चाहिए
क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और वैदिक हेल्थ केयर एंड वेलनेस की सीईओ डॉ. समुंद्रिका पाटिल फूड प्रोडक्ट की सूची को चार भागों में बांटती हैं। सभी भाग आवश्यक हैं, खासकर जब आप 30 की उम्र में कदम रखती हैं।
30 की उम्र की महिलाओं के लिए बोन हेल्थ सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है। यदि आप आज से ही इन प्रोडक्ट को खाना शुरू कर देती हैं, तो आप भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस या गठिया जैसी समस्याओं से बच सकती हैं।
-हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी महत्वपूर्ण होता हैं।
-और ये तत्व डेयरी प्रोडक्ट्स में होते हैं जैसे दूध और दही।
-हरी सब्जियां, जो आयरन और अन्य विटामिन से भरी होती हैं, स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं।
-मछली और बादाम ये बहुत लाभकारी होते हैं।
मुक्त कण ऊतकों की उम्र बढ़ने को प्रोत्साहित करते हैं और उनका मुकाबला करने के लिए, एंटीऑक्सीडेंट वाले फूड प्रोडक्ट महत्वपूर्ण सहायक होते हैं!
-ये आश्चर्य की बात है, लेकिन सही मात्रा में चाय और कॉफी आपके लिए अच्छी हो सकती है। क्योंकि ग्रीन, ब्लैक टी और कॉफी में सभी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
-जामुन, विशेष रूप से ब्लूबेरी, मजबूत एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हैं और एंटीऑक्सीडेंट में भी इसमें मौजूद होता है।
-ब्लैक राइस।
नींद से समझौता न करें! दैनिक कामकाज के लिए नींद बेहद जरूरी है।
– इसके लिए आप कैमोमाइल टी।
– रात में एक गिलास दूध।
– बादाम, अखरोट और वसायुक्त मछली।
उच्च रक्तचाप दैनिक जीवन का एक हिस्सा बन गया है। किसी भी नुकसान से बचने के लिए इन फूड्स को अपने आहार में शामिल करें।
– पोटेशियम युक्त फूड प्रोडक्ट आपके रक्तचाप में संतुलन लाने के लिए जाने जाते हैं।
-इसमें आलू, बीन्स और टमाटर शामिल हैं।
अब, जानिए उन फूड प्रोडक्ट के बारे में जो आपको 30 की उम्र के बाद नहीं खाने चाहिए
– किसी भी खाने में चीनी नहीं होनी चाहिए, चीनी से हर कीमत पर बचना चाहिए।
– कोल्ड-ड्रिंक्स से कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं, और इसमें ज्यादा चीनी होती है।
– शक्कर, पेस्ट्री और चॉकलेट से बचें।
– रिफाइंड और स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ से बचें।
– शराब और धूम्रपान से बचें।
“ड्रिंक्स में कटौती करें और सिगरेट को दूर फेंक दें, ताकि आप लंबा जीवन जी सकें। आपके फेफड़े स्वस्थ रहें! डॉ. पाटिल बताती हैं कि आपको शराब बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए।
“सोया सॉस में साल्सोलिनॉल नामक एक न्यूरोटॉक्सिन होता है, जो डीएनए को नुकसान पहुंचाता है, और पार्किंसंस रोग को ट्रिगर करता है। ये कैंसर का कारण भी बन सकता है।
कोलेजन आपकी त्वचा को बेहतर बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। बेकन में सोडियम नाइट्रेट होता है, जो कोलेजन को कम करने में योगदान देता है, और बदले में झुर्रियों, झुलसी त्वचा और उम्र बढ़ने का कारण बनता है।
डिहाइड्रेशन के कारण चिप्स या फ्राइज़ जैसे नमकीन भोजन उच्च रक्तचाप और त्वचा की उम्र बढ़ने का कारण बन सकते हैं। इसी तरह फ्लेवर्ड दही में भी बहुत ज्यादा चीनी होती है। इन सभी से आपको बचना चाहिए।
अब आप जान ही गई होंगी कि आपके आहार में कितनी गड़बड़ी है? तो देरी न करें अब अपनी डायट को ठीक करें।
इसे भी पढ़े- क्या डेयरी मिल्क की जगह ले सकता है बादाम का दूध, जानिए इस बारे में क्या कहती हैं पोषण विशेषज्ञ
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।