scorecardresearch

अपनी प्‍लेट में शामिल करें इन 4 रंगों के आहार, बदले में ये देंगे आपको ढेरों स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

आहार विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आपकी प्‍लेट में जितने रंग होंगे, भोजन आपके लिए उतना ही स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक होगा। यहां हैं उन्‍हीं में से कुछ खास रंग।
Updated On: 12 Oct 2023, 07:57 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Sab color ki sabji aur fal khaas hai
हर रंग की सब्जी या फल अपने आप में ख़ास है। चित्र : शटरस्टॉक

हमारे जीवन से लेकर, आस पास के वातावरण तक, हमें कई रंग देखने को मिलते हैं और इन्ही रंगों की वजह से हमारा जीवन और प्रकृति खूबसूरत नज़र आती है। ठीक इसी तरह हमारे खाने में मौजूद अलग-अलग रंग, स्वास्थ के लिए भी लाभदायक है। हर रंग की सब्जी या फल अपने आप में ख़ास है और आहार में शामिल होने पर हमारे स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को बढ़ाती है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ फल और सब्जियों के बारे में।

हालांकि हर रंग खास है। पर हम यहां कुछ खास रंगों के आहार के बारे में बता रहे हैं। जिन्‍हें आपको बिल्‍कुल भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

1 हरा रंग: पालक

ये हरे रंग की पत्तेदार सब्जी दुनिया भर में खाने में इस्तेमाल की जाती है। पालक ऐसी सब्जी है जिसे खाना बहुत कम लोग पसंद करते हैं। लेकिन इसके पोषण मूल्यों के बारे में सुनकर आप इसे खाने से बच नही पाएंगी। पालक विटामिन-A, D, B6, B12 और मिनरल, प्रोटीन, फाइबर आदि में भरपूर होता हैं। सबसे अच्‍छी बात यह कि इसमें कैलोरी ना के बराबर होती हैं।

पालक का हर रोज सेवन आपको ढेर सारे सेहत लाभ देता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
पालक का हर रोज सेवन आपको ढेर सारे सेहत लाभ देता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

पालक खाने के फायदे

पालक में मौजूद विटामिन-A आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है।
इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के विकास में मदद करता है और उन्हें मज़बूत बनता है।
पालक नेचुरल बॉडी डिटॉक्‍स है और इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं।
रोज़ पालक खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा ठीक रहती है, जिससे एनीमिया का खतरा कम हो जाता है।

2 नारंगी रंग: संतरा

संतरा खाने में जितना स्वादिष्ट है, सेहत के लिए उतना ही फ़ायदेमंद भी है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। लोग इसके छिलके को खाने में तथा त्वचा पर लगाने में इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा संतरे के जूस का इस्तेमाल कई तरह के पेय पदार्थों में भी किया जाता है और गर्मियों में इससे बनी आइसक्रीम भी आप बड़े चाव से खाती हैं।

संतरे के फायदे

संतरा खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है।
किडनी में पथरी की समस्या से निजात पाने में संतरे का जूस फायदेमंद साबित हो सकता है।
त्वचा पर इससे बना उबटन लगाने से प्राकृतिक निखार आता है।
संतरे में पर्याप्‍त मात्रा में फाइबर होता है, जिससे यह टाइप 2 मधुमेह वाले रोगियों को ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन - C होता है। चित्र: शटरस्टॉक
संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन – C होता है। चित्र: शटरस्टॉक

3 पीला रंग : पीली शिमला मिर्च

पीली शिमला मिर्च मुख्य रूप से सब्जी, नूडल्स और गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल की जाती है। साथ ही इसे सलाद में भी प्रयोग किया जा सकता है। ये खाने में स्वादिष्ट होती है और इसमें कैलोरीज न के बराबर होती हैं। विटामिन-ए, बी, सी और के की मौजूदगी के कारण यह सब्‍जी और भी खास हो जाती है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

पीली शिमला मिर्च के स्वास्थ लाभ

अगर आपका मेटाबॉलिज्‍म धीमा है तो आपको अपने आहार में पीली शिमला मिर्च जरूर शामिल करनी चाहिए।
इससे मेटाबोलिज्म बूस्‍ट होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट अस्थमा जैसे रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।
पीली शिमला मिर्च में कैप्साइसिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो ह्रदय के लिए भी फ़ायदेमंद हो सकता है।

4 लाल रंग: सेब

An apple in a day keeps doctor away- ये कहावत बिलकुल सही है। वाकई सेब खाने के इतने फायदें हैं कि गिनते-गिनते शायद आप थक जाएंगी। इसमें लगभग वो सभी पौष्टिक तत्व मौजूद हैं, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

दिन में एक सेब का सेवन आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है । चित्र: शटरस्‍टॉक
दिन में एक सेब का सेवन आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है । चित्र: शटरस्‍टॉक

सेब के फायदे

सेब में डाइटरी फाइबर और कैरोटीनॉयड होता है, जो वज़न कम करने में मदद करता है।
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो, कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करता है।
आंखों के लिए भी सेब बहुत फ़ायदेमंद माना गया है।

यह भी पढ़ें : इस अध्ययन के अनुसार वजन कम करने के लिए वीगन डाइट है सबसे बेहतर, जानिए ऐसा क्यों है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख