scorecardresearch

यहां हैं सर्दियों के 9 सुपरफ़ूड्स, जो आपको विंटर वेट गेन से बचा सकते हैं

सर्दियां आते ही बढ़ते वजन की चिंता होने लगती है। इस बीच हम बता रहें हैं कुछ ऐसे सुपरफूड्स जो आपके हेल्दी वजन को नियंत्रित रखने में मदद करेंगे।
Published On: 16 Nov 2021, 12:30 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Winter superfoods ka sewan kare
इन सर्दी विंटर सुपरफूड्स का सेवन करें। चित्र:शटरस्टॉक

सर्दियों के समय अक्सर कैलोरी इंटेक बढ़ जाता है। इसके साथ ही कड़कड़ाती ठंड आपको एक्सरसाइज करने से रोकती है। हाइ कैलोरी इंटेक और लो कैलोरी बर्न का यह कॉम्बो सर्दियों के मौसम में आपके बढ़ते वजन का कारण बन जाता है। इस दौरान आपके पूरे साल की हेल्दी डाइट और वर्कआउट का परिणाम प्रभावित हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने डाइट को और सख्त करने की आवश्यकता है। 

इसका मतलब उबला या बेस्वाद खाने का सेवन करना नहीं है। प्राकृतिक रूप से सर्दियों में मिलने वाले विशेष खाद्य पदार्थ आपके फिटनेस गोल्स को पूरा करने में मदद करेंगे। जी हां, ठंड के मौसम में पाए जाने वाले फल और सब्जियां आपके वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। जानिए इन सुपरफूड्स के बारे में! 

Sab color ki sabji aur fal khaas hai
हर रंग की सब्जी या फल अपने आप में ख़ास है। चित्र : शटरस्टॉक

सर्दियों में बढ़ते वजन से बचने के लिए 5 सुपरफूड्स! 

सब्जियां 

1. गाजर 

गाजर ज्यादातर सर्दियों क मौसम में उपलब्ध होनेवाली सब्जी है। गाजर के सेवन से आपको विटामिन ए,सी, डी का भरपूर खुराक मिल सकता है। इसके अलावा यह फोलेट, आयरन, पोटैशियम और फ़ाइबर से भी भरपूर है। गाजर वेट लॉस के साथ आपक आंखों की रोशनी के लिय भी फायदेमंद है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कैंसर सेल्स से भी लड़ता है। आप गाजर को सलाद, सब्जी, हलवा, आदि के रूप में खा सकते हैं।  

2. चुकंदर

चुकंदर सर्दियों में उगाई जाने वाली सेहतमंद सब्जियों में से एक है। यह आपके बॉडी डिटॉक्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वेट लॉस में मदद करने के साथ यह अपच और कब्ज जैसी परेशानियों से भी राहत देता है। चुकंदर आयरन का महत्वपूर्ण स्रोत है जिसके कारण यह खून की कमी या एनीमिया से भी लड़ता है। आप इसका  सलाद या डिटॉक्स ड्रिंक बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3. पालक 

सर्दियां आते ही पालक पनीर खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। पालक का सेवन आपको वजन घटाने में मदद कर सकता है। यह फ़ाइबर युक्त होने की वजह से पाचन स्वस्थ रखता है और शरीर में अतिरिक्त फैट को जमने से रोकता है। पालक आयरन का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसलिए एनीमिया से पीड़ित लोगों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए। इसके अलावा यह स्वस्थ बालों और खूबसूरत त्वचा भी प्रदान करता है।  

Paalak mein bhaari matra mein antioxidant hote hai
पालक में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) होते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

फल 

1. अमरूद 

सर्दियों के मौसम में अमरूद का सेवन बढ़ जाता है। कई जरूरी विटामिन और मिनेरल से भरपू है अमरूद। इसके वेट लॉस और अन्य स्वास्थ्य फ़ायदों के कारण इसे अपनी विंटर डाइट में जरूर शामिल करें। फ़ाइबर से भरपूर होने के कारण यह आपके मेटाबोलिस्म को मजबूत रखने में मदद करता है। हफ्ते में कम से कम एक बार अमरूद का सेवन जरूर करें। 

2. संतरा 

विटामिन सी का मुख्य स्रोत और वेट लॉस के लिए रामबाण है संतरा। यह खट्टा-मीठा फल आपके वजन घटाने की योजना का हिस्सा जरूर होना चाहिए। यह आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालकर आपको हल्का महसूस करवा सकता है। यह आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है और आप मौसमी संक्रमनों से बच सकते हैं।  

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

3. नाशपाती 

नाशपाती विटामिन सी, ए और डी से भरपूर होती है। साथ ही नाशपाती में डाइटरी फाइबर होता है जो पाचन को मजबूत करता है। हेल्दी मेटाबोलिस्म आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है।  साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय रोगों के जोखिमों से भी बचाता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो कम कैलोरी वाले इस फल को अपनी विंटर डाइट में स्नैक के तौर पर शामिल कर सकते हैं। 

Nashpati ke fayde
नाशपाती आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा। चित्र:शटरस्टॉक

4. अनानास 

अनानास विटामिन सी, मैंगनीज और कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरा हुआ होता है। यह आपकी हड्डियों को मजबूत करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रख्त है। साथ ही इसका जूस आपके शरीर को टॉक्सिक पदार्थ से दूर रखने में मदद कर सकता है। वेट लॉस के लिए आपको अनानास का सेवन जरूर करना चाहिए।

तो लेडीज, इस विंटर सीजन अपनी डाइट में ये जरूरी फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। यह आपके वेट लॉस जर्नी को आसान और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है बथुआ, यहां हैं इस सुपरफूड को आहार में शामिल करने का तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अदिति तिवारी
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख