लॉग इन

अरबी की सब्जी ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं आपकी सेहत के लिए लाभदायक, जानिए इसके 8 फायदे

आपने अरबी को तो कई स्वादिष्ट व्यंजनों में आजमाया होगा, पर अब अरबी के पत्तों को अपने आहार में शामिल करने का समय है। यह न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है।
अरबी के पत्ते आपकी स्किन और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 6 Oct 2021, 14:03 pm IST
ऐप खोलें

अरबी (Taro) दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में उपयोग की जाने वाली सब्जी है। इससे आमतौर पर नमकीन व्यंजन बनाया जाता है। इसके पकौड़े भी बहुत स्वादिष्ट और लजीज बनते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दिल के आकार का दिखने वाला अरबी का पत्ता (Taro leaves aka Arbi ke patte) विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर होता है। इसलिए यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रुप में काम करता है और इसके कई स्वास्थ लाभ हैं।

बहुत खास हैं अरबी के पत्ते 

अरबी की पत्तियों और जड़ों दोनों में पोषक तत्व होते हैं और इन दोनों को ही विभिन्न प्रकार के व्यंंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। अरबी की पत्तियां आकार में मध्यम से बड़ी तक होती हैं। जिनकी लंबाई 40 सेंटीमीटर और चौड़ाई 20 सेंटीमीटर तक हो सकती है। पत्तियां चिकनी और सतह पर गहरे हरे रंग की या नीचे की तरफ हल्के हरे रंग की होती हैं। पत्तियों को उबालकर,फ्राई करके, या भाप में पकाकर खाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

यहां है अरबी की पत्तियों के 8 स्वास्थ्य लाभ

1 पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है

ये पत्ते फाइबर (Fiber) से भरपूर होते हैं। इसलिए यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकते हैं। इनमें मौजूद फाइबर मल बढ़ाता है और आंतों की गतिविधियों को सामान्य बनाता है। इस तरह यह पाचन तंत्र की कुछ समस्याओं जैसे इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम (IBS) और कब्ज से बचाता है।

अरबी के पत्ते आपके पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

2 वजन कम करने में लाभकारी है

इन पत्तों में कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन इसके सेवन से आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। इसलिए आप इसका सेवन वजन कम करने के लिए कर सकती हैं।

3 झुर्रियां दूर करती हैं

अरबी में एमिनो एसिड और थ्रेओनिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह कोलेजन और इलास्टिन बनाने में मदद करता है। ये दोनों आपके स्वस्थ त्वचा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, नियमित रूप से अरबी और इसके पत्तों का सेवन झुर्रियां पड़ने बचाता है।

4 आंखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी है

अरबी के पत्तों में मौजूद विटामिन ए की भरपूर मात्रा आँखों के साथ – साथ शरीर के अन्य अंगों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आंखों की रोशनी तेज बनाये रखने के साथ-साथ मायोपिया, अंधापन और मोतियाबिंद जैसी आंखों की विभिन्न समस्याओं की रोकथाम में मदद करता है।

5 कैंसर रोगियों के लिए श्रेष्ठ आहार

ताजे और पके हुए अरबी के पत्तों का सेवन कैंसर के प्रभाव को कम कर सकता है। ऐसा उनमें मौजूद विटामिन सी की अच्‍छी उपस्थिति के कारण होता है। विटामिन सी एक सुरक्षात्‍मक और शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट है जो सामान्‍य बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और कुछ प्रकार के कैंसरों को रोक सकता है।

6 हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए लाभदायक है

अरबी के पत्तों में मौजूद मेथीयोनिन और फाइबर, ट्राइग्लिसराइड को तोड़कर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं। अरबी के पत्ते को धोकर, सुखाकर और पीसकर पाउडर बना लें और रोजाना सुबह या शाम में दूध या पानी में मिलाकर पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

अरबी के पत्ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

7 हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

इन पत्तियों में सेचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए इसका सेवन हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है। अरबी में मौजूद फाइबर रक्त वाहिनियों में कोलेस्ट्रॉल और फैट जमा होने से रोकता है।

जबकि इसमें उपस्थित पोटेशियम ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। यह ब्लड में होमोसिस्टिन के स्तर को कम करता है और हृदय की समस्याओं और स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

8 गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है

गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर विटामिन फोलेट के सेवन की सलाह देते हैं। भ्रूण के स्वस्थ विकास के लिए फोलेट एक अनिवार्य विटामिन है। अरबी के पत्तों में यह विटामिन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को नियमित रुप से इसका सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – कैंसर और दिल की बीमारियों से बचा सकता है कच्चे पपीते का परांठा, यहां है इसे बनाने की रेसिपी

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख