लॉग इन

कभी सुना है ताड़ गोला के बारे में, हम यहां बता रहे हैं आपको इसके 8 स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

इस गर्मी के मौसम का यह प्‍यारा सा फल ताड़ गोला यानी आइस एप्‍पल आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।
आइस एप्‍पल आपके स्वाआइस एप्पल वजन घटाने के लिए सबसे शानदार फल में एक है। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 20 May 2021, 12:00 pm IST
ऐप खोलें

क्या आपने कभी पहले आइस एप्‍प्‍ले (Ice apple) के बारे में सुना है? शायद आप ये जानने के लिए पहले उत्सुक होंगे कि ये किससे संबंधित है। वैसे ये फल दक्षिण भारत में पाया जाता है। इसे तमिल में ‘नंगु’ के नाम से जाना जाता है और आमतौर पर इसे ‘ताडगोला’ भी कहा जाता है। बर्फीला सेब (आइस एप्पल) शरीर को ठंडक देता है, जिस कारण इसे गर्मियों का एक आदर्श फल माना जाता है।

ठंडक देने के आलाव ये फल आपके स्वास्थ्य के लिए और भी कई कारणों से लाभकारी है!

आइस एप्पल (Ice Apple) आवश्यक पोषक तत्वों जैसे कार्बोहाइड्रेट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और कैल्शियम से भरे होते हैं। कम कैलोरी वाले इस फल में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी, ए, ई और के भी पाया जाता हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें आयरन, पोटेशियम, जस्ता और फास्फोरस जैसे खनिज भी शामिल हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि ये सबसे सही और अच्छा फल माना जाता है!

इस फल को अपने ग्रीष्मकालीन आहार में शामिल करने के ये रहे 8 कारण :

1. प्राकृतिक रूप से शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखता है

तपती गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में, आइस एप्पल खाना चाहिए, जिससे शरीर में प्राकृतिक रूप से ठंडक और शरीर हाइड्रेट रहे।

2. इम्युन सिस्टम (Immune System) को मजबूत बनाता है

हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और रोगों को कम करने के लिए विटामिन और खनिजों की आवश्यकता होती है। इसलिए, ताड़ गोला या आइस एप्पल एक बढ़िया विकल्प है। ये विटामिन और खनिजों से भरा होता है, जो एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) के लिए आवश्यक हैं। बर्फीले सेब प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) की रक्षा करने में सहायक होते हैं।

बर्फीले सेब प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) की रक्षा करने में सहायक , चित्र- शटरस़्टॉक.

3. पेट की बीमारियों और पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करता है

यदि आप नियमित रूप से पेट की बीमारियों जैसे कब्ज, सूजन और मतली का सामना करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से आइस एप्पल का सेवन करना चाहिए। ये पाचन से संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार है।

4. उम्र बढ़ने को धीमा करता है

जी हां, आइस एप्पल में फाइटोकेमिकल्स की उपस्थिति के कारण ये उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में देरी करता हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

5. वजन कम करने में मदद करता है

आइस एप्पल वजन कम करने में मददगार होता है। खासकर यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फलों में पानी की उपस्थिति शरीर को ज्यादा न खाने की भावना को बनाए रखने में मदद करती है। जिस कारण आप खाना कम खाते हैं। इसके अलावा, ये एक कम कैलोरी वाला फल है, जो आपको कैलोरी की गिनती में शामिल किए बिना आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

6. चकत्ते को ठीक करता है

यदि आपकी त्वचा पर चकत्ते और जलन जैसी समस्या है, जो गर्मियों में त्वचा की काफी आम समस्याएं हैं। जिस जगह चकत्ते पड़े है उस जगह बर्फीले सेब को लगाने से त्वचा की खुजली दूर होती है और जल्द ही सुधार आता।

बर्फीले सेब को लगाने से त्वचा की खुजली दूर होती है, चित्र: शटरस्टॉक

7. गर्भवती महिलाओं के लिए एक अच्छा फल

गर्भावस्था में पेट दर्द और क्रैंप्स (cramps) आम हैं। अगर आप आहार में आइस एप्पल को शामिल करेंगी, तो आपकी पाचन संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं दूर हो जाएंगी। ये मतली (nausea) को भी कम करता है, जो गर्भावस्था में आम बात है। इसके अलावा, ये बहुत पौष्टिक है और स्तनपान कराने वाली मां के स्तन के दूध की गुणवत्ता में सुधार लाता है।

8. लीवर के स्वास्थ्य को बढ़ाता है

ताड़ गोला (आइस एप्पल) पोटेशियम से भरपूर होता है, जो लीवर को सभी तरह के नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, ये आपके लीवर सिस्टम से जहरीले पदार्थों को साफ करने में भी मदद करता है जो लीवर स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

तो, लेडीज, अपने आपको इस गर्मी में आइस एप्पल के साथ खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए!

इसे भी पढ़ें-मोटापा कम करना चाहती हैं, तो इन 5 सुपरफूड्स को करें अपनी डाइट लिस्‍ट में शामिल

 

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख