scorecardresearch

जिंदगी खट्टी मीठी है, तो आज आपको हम बताने वाले हैं खट्टी कैरी के सेहत लाभ

जिस तरह सिर्फ मीठा खाते रहने से बात नहीं बनती, उसी तरह जीवन में सिर्फ सुख ही सब कुछ नहीं सिखाते। कभी-कभी कच्‍ची आमी से खटास भरे अनुभव भी आपके तन-मन की सेहत को लाभ पहुंचाते हैं।
Published On: 4 May 2021, 09:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
mango pickle
गर्मियों मे काचे आम से बनाएं अचार. चित्र : शटरस्टॉक

गर्मियां आते ही आम सबसे पहले याद आता है। भारत में आम की हर किस्म बड़े ही चाव से खाई जाती है। इसी श्रेणी में आती है – खट्टी कैरी या कच्चे आम। इनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। शायद ही कोई व्‍यक्ति हो जिसे खट्टी कैरी न पसंद हो, खासकर महिलाओं को यह बहुत पसंद होती है।

इस मौसम में लोग कैरी की चटनी या शरबत बनाकर अपने भोजन का स्वाद बढ़ा रहे हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि खट्टी कैरी सिर्फ स्वाद का भंडार ही नहीं है, बल्कि औषधीय गुणों से भी परिपूर्ण है। आपको जानकार हैरानी होगी, लेकिन ये खट्टी कैरी आपके पाचन तंत्र और वज़न कम करने में भी आपकी मदद कर सकती है।

तो आइये जानते हैं इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ:

1. रक्त विकार को नियंत्रित करती कच्‍ची आमी

कच्चे आम खाने से एनीमिया, ब्लड क्लॉट, हीमोफिलिया जैसे रक्त विकारों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। विटामिन C से समृद्ध, कच्चा आम कोलेजन को बढ़ावा देता है, रक्त वाहिकाओं की लोच बढ़ाता है और रक्त कोशिकाओं को बनाने में भी सहायता करता है।

2. वजन कम करने में मददगार

यदि आप भी अपना वज़न स्वादिष्ट तरीके से कम करना चाहती हैं, तो कच्चा आम भोजन का सबसे पसंदीदा विकल्प है। कम से कम कैलोरी और चीनी के साथ कच्चा आम चयापचय को गति प्रदान करने में मदद करता है, आपको तृप्त रखता है और उन एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करता है।

यह वेट लॉस में मददगार है। चित्र : शटरस्टॉक
यह वेट लॉस में मददगार है। चित्र : शटरस्टॉक

3. स्कर्वी का इलाज करता है

स्कर्वी मसूड़ों की एक बीमारी है, जो विटामिन C की कमी के कारण होती है। इसमें मसूड़ों में चकत्ते, उभार और रक्तस्राव की समस्‍या होने लगती है। विटामिन C से भरपूर कच्चा आम स्कर्वी को ठीक करने में फायदेमंद है। यह सांसों की बदबू को कम करने और दांतों की सड़न को कम करके दंत स्वच्छता को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

4. लिवर स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

कच्चा आम लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बहुत अच्छा है और लिवर संबंधी बीमारियों का इलाज करता है। यह पित्त एसिड के स्राव को उत्तेजित करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करके वसा के अवशोषण को बढ़ाता है।

5. दंत स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

खट्टी कैरी श्वास की बदबू को दूर करती है, जिसमें मसूड़ों से खून बहता है। इसके साथ ही, यह दांतों के कैविटी के खतरे को भी कम करती है। यदि आप मजबूत और साफ दांतों की इच्छा रखती हैं, तो कच्चे आम को आहार में ज़रूर शामिल करें।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?
कच्‍चा आम आपके शरीर के लिए जरूरी बहुत सारे पोषक तत्‍व प्रदान करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

6. इम्यूनिटी बढ़ाये

कच्चे आम में विटामिन C, A और आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं। कैरी खाने से दृष्टि में सुधार होता है और इसके होने से आपके शरीर को कई संक्रमण जैसे सामान्य सर्दी, खांसी आदि से भी छुटकारा मिलता है।

हम जानते हैं कि खट्टी कैरी आपको बहुत पसंद है, लेकिन इसे मॉडरेशन में ही खाएं। क्योंकि इसका अधिक सेवन करने से आपको टॉन्सिल्स, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं आ सकती हैं। साथ ही, इसे खाने के तुरंत बाद कभी भी ठंडा पानी न पिएं।

यह भी पढ़ें : रॉकेट साइंस नहीं है इम्‍युनिटी बढ़ाना, बस दूध में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें और फर्क देखें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख