scorecardresearch

Millet Milk : ये 5 तरह के मिलेट मिल्क बन रहे हैं वीगन डाइट का नया ट्रेंड, आप भी जानिए इनके फायदे

डेरी का दूध और वीगन लोगों के लिए बादाम, नारियल और प्लांट बेस्ड मिल्क के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आज हम आपको प्लांट बेस्ड मिल्के के कुछ और विकल्प के बारे में बताने जा रहें है।
Updated On: 11 Mar 2024, 11:20 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
millet milk benefits
मिलेट का दूध विभिन्न प्रकार के मिलेट से बनाया जाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

प्लांट बेस्ड खाने का प्रचलन दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है। हेल्थ के क्षेत्र में लोग मिलेट की भी अलग अलग किस्मों को काफी पसंद कर रहें है। विभिन्न प्रकार के बाजरे डेयरी दूध का विकल्प बनाने के लिए कई तरह से इस्तेमाल किए जा रहें है। इतना प्रतलित होने के बाद आपको भी मिलेट के दूध के बारे में जानना चाहिए और उसका स्वाद लेना चाहिए। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है।

मिलेट का दूध गाय के दूध का एक शानदार विकल्प है, जो डेयरी-मुक्त, शाकाहारी और आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर है। यह लैक्टोज-असहिष्णु लोगों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है।

मिलेट का दूध विभिन्न प्रकार के मिलेट से बनाया जाता है। यह कैल्शियम और प्रोटीन जैसे आवश्यक विटामिन और खनिजों से युक्त एक ग्लूटेन-फ्रि अनाज है। मिलेट का दूध आमतौर पर प्रोसो, फॉक्सटेल या ब्राउनटॉप मिलेट से बनाया जाता है।

वेट लॉस कोच निधि गुप्ता ने मिलेट मिल्क के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिलेट मिल्क डेरी मिल्का का एक विक्लप है और हेल्थ के लिए काफी अच्छा है।

रागी दूध, आमतौर पर बाजरे के दानों से बनाया जाता है जिन्हें रात भर भिगोया या अंकुरित किया जाता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

चलिए आब जानते है अलग अलग मिलेट मिल्क के बारे में

रागी मिलेट मिल्क

रागी दूध, आमतौर पर बाजरे के दानों से बनाया जाता है जिन्हें रात भर भिगोया या अंकुरित किया जाता है, जो विभिन्न व्यंजनों उपयोग किया जाता है। स्मूदी, खीर, पुडिंग, दलिया, पॉप्सिकल्स और बहुत कुछ इस पौष्टिक दूध के विकल्प का उपयोग करके तैयार किया जा सकता है। शाकाहारी, प्लांट बेस्ड और ग्लूटेन और लैक्टोज से रहित होने के कारण, रागी दूध डेयरी दूध की जगह आसानी से ले सकता है। यह कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

फॉक्सटेल मिलेट मिल्क

फॉक्सटेल मिलेट से फॉक्सटेल मिलेट मिल्क प्राप्त होता है, जिसे इटालियन मिलेट भी कहा जाता है, इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। हल्के स्वाद के कारण, इस दूध का उपयोग अक्सर सूप और विभिन्न प्रकार के मीठे और नमकीन व्यंजनों में किया जाता है। कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है इसलिए आप इसे दूध का विकल्प मान सकते है।

प्रोसो मिलेट मिल्क

प्रोसो मिलेट मिल्क, प्रोसो मिलेट से तैयार किया जाता है, जिसे हॉग, सफेद या काशिफ मिलेट भी कहा जाता है, और भारत में इसे छेना भी कहा जाता है, इसमें उच्च फाइबर होता है, जो इसे पाचन को सही करने के लिए एक अच्छा ड्रिंक भी माना जाता है। इसमें जरूरी विटामिन, खनिज, कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है। प्रोसो मिलेट मिल्क स्वादिष्ट पुडिंग, आइसक्रीम और डेसर्ट बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?
ब्राउनटॉप मिलेट एक और बाजरे की ही रूप है, जिसे भारत में कोर्रा भी कहा जाता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

पर्ल मिलेट मिल्क

पर्ल मिलेट दूध, जो भारत में बाजरे के नाम से जाना जाता है, से प्राप्त होता है। यह मिलेट अविश्वसनीय रूप से पौष्टिक होता है, जिसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। अपनी पोष्टिकता से भरपूर और बढ़ी हुई कैल्शियम और प्रोटीन सामग्री के साथ, पर्ल मिलेट मिल्क कैल्शियम के सेवन को पूरा करने के लिए काफी अच्छा है।

ब्राउनटॉप मिलेट मिल्क

ब्राउनटॉप मिलेट एक और बाजरे की ही रूप है, जिसे भारत में कोर्रा भी कहा जाता है। यह मिलेट कैल्शियम और प्रोटीन जैसे आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर है। ब्राउनटॉप मिलेट मिल्क एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। इस दूध में थोड़ा मीठा स्वाद होता है और ये काफी पौष्टिक होता है। इसलिए इसका उपयोग स्मूदी और बेक किया हुआ सामान तैयार करने के लिए किया जा सकता है।

ये भी पढ़े- DASH Diet for Kidney Disease : किडनी के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है डैश डाइट, जानिए कैसे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख