पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

बच्चों की बोन हेल्थ और हेल्दी ग्रोथ के लिए दूध के साथ इन 5 खाद्य पदार्थो का भी रखें ध्यान

डेयरी उत्पादों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जिसे शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। दूध में पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन ए, डी और बी12 जैसे अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं।
Updated On: 17 Jul 2024, 01:24 pm IST
कैल्शियम को बनाएं अपने डाइट का हिस्सा। चित्र:शटरस्टॉक

कैल्शियम के सोर्स के बारे में अगर आपसे कोई पूछे तो आपका जवाब क्या होगा? दूध अक्सर सभी का यही जवाब होता है। क्योंकि बचपन से दूध को हड्डियों को मजबूत करने का बात कहकर सभी को पिलाया जाता है। लेकिन अगर दूध के अलावा कुछ और नाम पूछें जाएं तो कई लोग कंफ्यूज हो सकते है। कैल्शियम हमारे शरीर में हड्डियों के साथ साथ दांतो को भी मजबूत रखने का काम करता है। ये हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। इसलिए इस केवल दूध से प्राप्त नहीं किया जा सकता है। आइए जानते है कि कैल्शियम के और क्या स्रोत हो सकते है।

कैल्शियम आपके शरीर के लिए क्यों जरूरी है

शरीर का 99% कैल्शियम हड्डियों और दांतों में जमा होता है। बचा हुआ 1% का महत्वपूर्ण शारीरिक कार्य होता है। यह एक ऐसा खनिज है जो सिर्फ़ हड्डियों के स्वास्थ्य से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है। शरीर में इसका कार्य नर्व ट्रांसमिशन, मांसपेशियों के संकुचन, हड्डियों के मेटेबॉलिज्म, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना और ब्लड क्लोट के लिए जरूरी है।

शरीर का 99% कैल्शियम हड्डियों और दांतों में जमा होता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

कैल्शियम से भरपूर 5 खाद्य पदार्थ (5 Calcium rich food)

1 दूध और दूध से बने उत्पाद (Milk products) 

डेयरी उत्पादों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जिसे शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। दूध में पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन ए, डी और बी12 जैसे अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जबकि विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और पोटेशियम के स्तर को नियंत्रित करता है।

दूध और दूध से बने उत्पादों का नियमित सेवन न केवल हड्डियों को स्वस्थ करता है, बल्कि डायबिटीड और हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है। आप इसके लिए केवल दूध या उससे बने उत्पाद जैसे दही, पनीर भी ले सकते है।

2 हरी पत्तेदार सब्जियां (Leafy green vegetable)

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए कितनी अच्छी होती है ये हम सभी जानते है। पालक, ऐमारैंथ, सरसों का साग, चुकंदर का साग, भिंडी और बीन्स जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां उन खाद्य पदार्थों में से हैं जिनमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इनमें आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और फोलेट भी होता है। इनमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। बच्चों को हर दिन कम से कम ¾ कप इन सब्ज़ियों का सेवन करवाना चाहिए।

3 रागी (Ragi)

अगर हम गेंहू या चावल की बात करें तो उन सभी अनाजों में से सबसे ज्यादा कैल्शियम रागी में होता है। कैल्शियम में अलावा रागी आयरन और अमीनो एसिड का भी अच्छा स्रोत है। रागी एक ग्लूटेन फ्री अनाज है इसमें वसा की मात्रा म के बराबर होती है। ये आसानी से पच जाता है और किसी भी तरह की पाचन समस्या पैदा नहीं करता है। बच्चों को आप रागी की कोई भी रेसिपी बनाकर दे सकते है। रागी से बनने वाली कई रेसिपी आपको हमारी वेबसाइट के स्वस्थ खानपान के सेक्शन में मिल जाएगी।

सोया आप सब्जियों में, फ्राई करके या किसी भी अपने पसंद के रूप में ले सकते है। चित्र : शटरस्टॉक

4 सोयाबीन (Soybean)

सोयाबीन आधारित खाद्य पदार्थ जैसे सोया मिल्क, टोफू और सोया चंक्स को भी कैल्शियम से भरपूर होने के लिए जाना जाता है। इनमें प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी होती है। सोया मिल्क में गाय के दूध के समान ही कैल्शियम होता है। इसलिए, यह लैक्टोज-इंटॉलरेंस वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। सोया आप सब्जियों में, फ्राई करके या किसी भी अपने पसंद के रूप में ले सकते है।

5 सफेद वाले छोले (Chickpeas) 

सफेद वाले छोलों में भी कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में होता है। कैल्शियम में साथ साथ इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, आहार फाइबर, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और फोलेट से भी होता हैं। चने से बना हम्मस डिप, जो अरबी व्यंजनों में लोकप्रिय है, सैंडविच में मक्खन का भी एक अच्छा विकल्प है। इसे आप किसी और भी रूप में सेवन कर सकते है।

ये भी पढ़े-Bergamot Benefits : जानिए क्या है संतरे जैसा दिखने वाला बर्गमोट फल और इसके फायदे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख