scorecardresearch

बढ़ते बच्चों की तंदुरुस्ती और एनर्जी के लिए हर रोज खिलाएं अंडे की ये 4 टेस्टी रेसिपीज

अंडों के फायदे कौन नहीं जानता। लेकिन अपने बच्चों की डाइट में इन्हें शामिल करने के लिए आपको फायदों के साथ साथ टेस्टी रेसिपी जानना भी बहुत जरूरी है।
Updated On: 10 Dec 2020, 12:16 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
hamesha fresh egg hi chune
इस समय आपको कच्‍चा अंडा खाने से परहेज करना चाहिए। चित्र: शटरस्‍टॉक

नाश्ता हमारे दिन का पहला मील है। यह हमें पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है। यही कारण है कि हमारा नाश्ता सबसे पौष्टिक होना चाहिए। और नूट्रिशनिस्ट हमेशा ही नाश्ते में अंडा शामिल करने पर जोर देते हैं। सन्डे हो या मन्डे रोज खाओ अंडे, यह तो आपने सुना ही होगा। और इस कहावत के पीछे सटीक कारण भी है। आखिर अंडे में मौजूद प्रोटीन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर से बच्चों के लिए तो यह उनके ग्रोथ ईयर में और भी ज्‍यादा जरूरी हैं।

अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ सेलेनियम और कोलिन भी होता है। अंडे के सेवन से आप हृदय संबंधी रोगों से मुक्त रहते हैं और यह मोटापे को भी दूर करता है।

बढ़ते बच्‍चों को खिलाएं अंडे की बनी ये 4 आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज। चित्र: शटरस्‍टॉक

बच्चे बोरिंग उबले अंडे नहीं खाते तो उनके लिए बनाएं ये चार टेस्टी और मजेदार रेसिपी।

1. फ्रीटाटा

फ्रीटाटा अंडे से बनने वाली बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 2 अंडे, गोल कटा प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च, कसा हुआ चीज (आपकी पसन्द का) और नमक और काली मिर्च।

फ्राई पैन को गर्म करें और उसमें थोड़ा सा बटर लगाएं। अंडों को फेंट लें और नमक – काली मिर्च मिला लें। अब ऑमलेट की तरह ही इसे तवे पर डाल दें। तुरन्त ही इसके ऊपर प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें। कसे हुए चीज को ऊपर फैलाएं और ढक दें। इसे 5 से 10 मिनट तक ढक कर एक तरफ से ही पकाएं। अब इसे प्लेट में निकाल लें और सॉस के साथ बच्चों को परोसें।
इस डिश से उन्हें अंडों के फायदे भी मिलेंगे और वे सब्जियां भी खा लेंगे।

2. एग रोल

इस रेसिपी में आप अपने अनुसार सब्जियां शामिल कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे परांठे या रोटी के साथ भी बना सकती हैं।
सबसे पहले दो से तीन अंडे फेंट लें और उसमें नमक मिला लें। गर्म पैन में एक चम्मच तेल डालें जिससे तला ग्रीसी हो जाये। अब पैन में एक तिहाई मिश्रण डालें। जब साइड से पपड़ी बनने लगे तो चम्मच की मदद से इसमें सॉस या चटनी लगाएं। अब अंदर कसा हुआ पनीर, प्याज, टमाटर, शिमलामिर्च, गाजर, चिकन कीमा, उबली साबुत मूंग इत्यादि अपनी पसंद से लगाएं। इसे धीरे से रोल करें। आप इस रोल को परांठे के अंदर रोल कर सकती हैं या ऐसे भी परोस सकती है।

अंडे को किसी भी तरह से खाएं, यह आपको फायदा देगा। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. अंडे की डम्पलिंग

बच्चों को मोमोज़ का शौक है तो मैदे के बने मोमो की जगह उन्हें ये डम्पलिंग खिलाएं।
दो से तीन अंडों को फेंट लें और नमक काली मिर्च मिला दें। अब एक गर्म तवे पर बटर लगाएं और चम्मच से थोड़ा सा बैटर तवे पर डालें। हल्का भूरा होते ही इस में फिलिंग भर दें। फिलिंग के लिए आप पनीर भुर्जी, चिकन, पत्तागोभी इत्यादि कुछ भी भर सकते हैं। इस डम्पलिंग को ऊपर से बन्द कर दें और अलग रख दें। जब सारे बैटर की डम्पलिंग बन जाएं तो इन्हें 5 मिनट के लिए स्टीम करें। आपकी डम्पलिंग तैयार है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

4. एग चाट

उबले अंडों को छोटा छोटा काट लें। प्याज, टमाटर, खीरा भी छोटा-छोटा काट लें। सभी चीजों को बाउल में डालें। ऊपर से नमक, चाट मसाला, काली मिर्च, हरी मिर्च, बारीक कटी हरी धनिया और पुदीने की चटनी मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें।

कैसे नाश्ते के लिए बनाएं अंडे
कैसे नाश्ते के लिए बनाएं अंडे। चित्र: शटरस्टॉक

इसे आप स्नैक्स के रूप में बच्चों को खिला सकती हैं। क्‍यों हैं न आसान और लाजवाब रेसिपी।

तो अब बच्‍चों के ग्रोथ ईयर में अंडे को उनका बेस्‍ट फ्रेंड बनाएं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विदुषी शुक्‍ला
विदुषी शुक्‍ला

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते।

अगला लेख