हीमोग्लोबिन कम है, तो अपनी डाइट में शामिल करें संतरा, यहां हैं इसके 4 और फायदे

संतरा सिर्फ आपकी इम्‍युनिटी ही बूस्‍ट नहीं करता, बल्कि यह आपका हीमोग्‍लोबिन बढ़ाने में भी मददगार है। हम बताते हैं सर्दियों में संतरा खाने के सेहत लाभ।
orange fruit
अपने हेयर केयर में शामिल करें फल और सब्जियां। चित्र: शटरस्टॉक
विदुषी शुक्‍ला Updated: 12 Oct 2023, 17:36 pm IST
  • 79

सर्दियां आते ही ताजे मौसमी फल हमें बाजार में नजर आने लगते हैं। अंगूर से लेकर सिंघाड़े और सन्तरे तक, बाजार में रंग-बिरंगे, स्वादिष्ट और पौष्टिक फलों की भरमार होती है। आज हम बात करेंगे सबके फेवरेट फल सन्तरे की! आइस क्रीम से लेकर कोल्डड्रिंक तक ऑरेंज फ्लेवर तो आप सब ने खाया होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि संतरा आपके लिए कितना फायदेमंद है।

पोषक तत्वों का भंडार है संतरा

संतरा सिट्रस परिवार का फ्रूट है, ये तो आप जानती ही होंगी। संतरे में विटामिन सी होता है जो संतरे को इम्यूनिटी के लिए बहुत महत्वपूर्ण बनाता है। संतरे में फाइबर, थियामिन और फॉलेट होता है जो संतरे को सेहत का खजाना बनाता है। एंटीऑक्सीडेंट में भरपूर संतरे ट्रॉपिकल एरिया में उगाए जाते हैं।

हीमोग्लोबिन कम है, तो अपनी डाइट में शामिल करें संतरा। चित्र: शटरस्टॉक

100 ग्राम संतरे में 47 कैलोरी होती हैं। इसमें से 8.7 प्रतिशत पानी, 0.9 ग्राम प्रोटीन, 11 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.4 ग्राम शुगर और 2.5 ग्राम फाइबर हैं।
संतरे में प्रोटीन कम होता है और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। इसके बावजूद इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 31 से 51 यानी काफी कम होता है।
आंखों के लिए लाभकारी विटामिन ए इसमें अच्छी मात्रा में मिलता है।

ये हैं संतरा खाने के फायदे-

1. हीमोग्लोबिन बढ़ाने में फायदेमंद है

हीमोग्लोबिन खून में ऑक्सीजन की मात्रा को निर्धारित करता है। ज्यादा हीमोग्लोबिन का अर्थ है शरीर मे ज्यादा ऑक्सीजन की पूर्ति। सन्तरा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का बेहतरीन स्रोत है, जो खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है।

2. इम्युनिटी बढ़ाता है सन्तरा

संतरा एंटीऑक्सीडेंट में भरपूर है। इसमें मौजूद विटामिन सी इसे इम्युनिटी बढाने के लिए बहुत कारगर बनाता है। विटामिन के अलावा संतरे में पोटेशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं।

हार्ट हेल्‍थ के लिए कार्डियो एक्‍सरसाइज बेस्‍ट है। चित्र: शटरस्‍टॉक
हार्ट हेल्‍थ के लिए सन्तरा बेस्‍ट है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. संतरे का सेवन हृदय को स्वस्थ रखता है

संतरे में एंटीऑक्सीडेंट, फॉलेट और पोटेशियम होता है, जो ब्लड वेसल्स की रक्षा करता है और कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है। संतरे में मौजूद फाइटोकेमिकल प्लेटलेट्स को आपस में चिपकने से रोकता है। यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है।

4. एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी से भरपूर है सन्तरा

संतरे में एन्टी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है और यह हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। संतरे में विटामिन ए, फॉलेट और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं।

5. आंखों के लिए लाभकारी है सन्तरा

सन्तरे में मौजूद विटामिन ए के कारण यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
इसके साथ ही सन्तरा किडनी की समस्या, अर्थराइटिस और वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद है। रोजाना सन्तरे का सेवन सर्दियों में आपको बहुत सी बीमारियों से बचाता है। आपको सन्तरा या सन्तरे का जूस अपने आहार में हर दिन शामिल करना चाहिए।

  • 79
लेखक के बारे में

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते। ...और पढ़ें

अगला लेख