सर्दियों में हमे कई चीजें बाज़ार में दिखने लगती है। जैसे छिलके वाला हरा मटर। जो हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने आती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो स्वाद के साथ साथ हमारे लिए पोषण का तोहफ़ा भी ले कर आती हैं। इनमें से शामिल एक का नाम हरा लहसुन। वैसे लहसुन तो हम साल भर खाते हैं लेकिन हरा लहसुन साल के केवल कुछ दिन ही मिलता है। हरा लहसुन यानी लहसुन के पत्ते जो लहसुन के ऊपरी हिस्से में मिलते हैं। साल में कुछ ही दिन मिलने वाला हरा लहसुन आपको ऐसे फायदे दे कर जा सकता है जो बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद साल भर करेंगे। इतना ही नहीं,हरा लहसुन आपको कुछ बीमारियों से लड़ने में भी मदद कर सकता है। हरे लहसुन के वो फायदे (Green Garlic benefits) क्या हैं और हरे लहसुन को किस तरह खाने में शामिल करें कि इसका फायदा बरक़रार रहे,यही आज हम बताने वाले हैं।
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुड़गांव में हेड न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर नीति शर्मा के अनुसार हरे लहसुन के ढेरों फायदे हैं। जैसे–
हरा लहसुन हमारे इम्यून सिस्टम के लिए बड़ा फायदेमंद है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant) और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो हमारे शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं। अगर आप रोज हरा लहसुन किसी ना किसी तरह खाने में ले रहे हैं तो सर्दी,खांसी जैसी समस्याओं से दूर रहेंगे।
हरे लहसुन में मौजूद एन्टीऑक्सिडेंट्स स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये हरे लहसुन के मुख्य फ़ायदों (Green Garlic benefits ) में से एक है। यह स्किन को दाग-धब्बों से बचाता है। इसके अलावा बालों के लिए भी हरा लहसुन बहुत फायदेमंद है। यह बालों को समय से पहले झड़ने और पकने से रोकने में भी बहुत सहायक है।
हरे लहसुन में कैलोरीज की मात्रा कम लेकिन न्यूट्रिएंट्स अधिक होते हैं,इसी की वजह से यह वजन घटाने में भी सहायक है। यह आपका मेटाबॉलिज्म तेज़ करता है जिससे शरीर मे मौजूद अतिरिक्त फैट कम होता है।
हरे लहसुन में फाइबर और प्रीबायोटिक्स होते हैं जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया पनपने देते हैं। इसकी वजह से हमारा पाचन तंत्र सुधरता है। अगर आपको पेट में गैस या अपच जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है तो हरा लहसुन इसमें आपकी मदद करेगा।
लहसुन किसी भी तरह के इन्फेक्शन को रोकने में सक्षम है।।चाहे वो इन्फेक्शन स्किन का हो या शरीर के किसी और हिस्से का। इसके अंदर मौजूद एन्टी बैक्टीरियल तत्व लहसुन को इस काम मे सक्षम बनाते हैं। अगर आपको बार बार स्किन इंफेक्शन से दो चार होना पड़ता है तो खाने में हरे लहसुन को ज़रूर शामिल करें।
1. हरे लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सलाद या किसी और तौर पर खाया जा सकता है। ये शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।
2. हरे लहसुन की सब्जी या पराठा बनाना एक आसान तरीका हो सकता है।
3. हरे लहसुन की चटनी बनाकर भी आप इसे खाने के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे लहसुन कच्चा रहेगा जिससे आपको उसके ज्यादातर फायदे मिलेंगे।
4. कुछ लोग हरे लहसुन को दाल या साग में डालकर भी खाते हैं। इससे दाल या साग का स्वाद तो बढ़ ही जाता है। इसके अलावा, उससे मिलने वाला पोषण भी दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें – क्या लहसुन और क्रेनबैरी जूस यूटीआई से बचा सकता है? एक डॉक्टर से जानते हैं इसके लिए सही आहार