डायबिटीज है, तो लाल की बजाए खाएं हरा सेब, हम बता रहे हैं इसके 9 सेहत लाभ

सेब हमेशा से डॉक्टरों और आहार विशेषज्ञों द्वारा सुझाया जाने वाला फल रहा है। पर जब आपको डायबिटीज हो, तो यकीनन आप मीठा सेब खाने से परहेज करेंगी। और तब हरा सेब आपके काम आ सकता है। 
laal seb se behtar hain hare seb
लाल सेब से बेहतर हैं हरे सेब
शालिनी पाण्डेय Updated: 20 Oct 2023, 09:05 am IST
  • 120

“An apple in a day keeps Doctor away” इस कहावत से हम सभी परिचित हैं। पर इस कहावत में सेब के किसी रंग का जिक्र नहीं है। क्योंकि हर तरह का सेब आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके बावजूद ज्यादातर लोग सिर्फ लाल सेब पर ही ध्यान देते हैं। जबकि हरा सेब भी पोषण के मामले में किसी से कम नहीं है। 

हरा सेब एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, फाइबर, खनिज और कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं और इस तरह इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप खुद को डॉक्टर से दूर रख पाती हैं।

हरे सेब के फायदों के बारे में बात करते हुए ऑनलाइन न्यूट्रीशन कंसल्टेंट अर्पिता बताती हैं, “सेब के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वे विभिन्न रंगों में आते हैं। उनमें से एक हरा सेब है। हालांकि, लोकप्रियता के लिहाज से लाल सेब, हरे सेब को पछाड़ सकते हैं। हरे सेब में लाल सेब के सभी पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं। लाल सेब के मुकाबले हरा सेब बेहतर है, क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा कम होती है। हरे सेब में सौंदर्य और स्वास्थ्य के बहुत सारे लाभ हैं। हरा सेब स्वाद में खट्टे और मीठे का मिश्रण होता है। 

दोनों सेबों में पोषक तत्वों का स्तर समान होता है। इनमें विटामिन सी, विटामिन ए, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। हरे सेब में शर्करा का स्तर लाल सेब की तुलना में कम होता है। इसलिए, जिन लोगों को मधुमेह होता है उन्हें हरा सेब ही खाना चाहिए।

hare seb ke fayde
पोषण का भंडार है ग्रीन एप्पल। चित्र- शटरस्टॉक।

यहां जानिए हरा सेब खाने के कुछ और फायदे 

1 चयापचय की गति (metabolism rate) बढ़ाता है

हरे सेब में मौजूद उच्च फाइबर चयापचय को बढ़ाने में मदद करता है। हरे सेब में मौजूद फाइबर आपकी बॉडी को डिटॉक्सिक और पाचन तंत्र (digestive system) को शुद्ध(clean) रखता है। जैसे-जैसे पाचन तंत्र (digestive system) सक्रिय होता है, वैसे-वैसे चयापचय को भी गति मिलती है यानी शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है। बेहतर परिणाम के लिए  आप नाश्ते में  हरे सेब खा सकती हैं। हरे सेब मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएंगे और वजन को कंट्रोल भी करेंगे।

2 लीवर के लिए भी अच्छा है 

न्यूट्रीशनिस्ट अर्पिता के अनुसार हरे सेब एंटीऑक्सिडेंट और प्राकृतिक डिटॉक्सिफाइंग एजेंट हैं, जो आपके लीवर को हेपेटिक स्थितियों से बचाते हैं। हरे सेब को छिलके सहित खाना चाहिए। हरे सेब लीवर और पाचन तंत्र (digestive system) को स्वस्थ रखते हैं। यह मल त्याग को आसान बनाते हैं और आपकी आंत को भी साफ रखते हैं। अगर आपको भी पाचन तंत्र यानी डाइजेशन से जुड़ी परेशानी है तो रोजाना एक हरा सेब खाएं। उबले हुए हरे सेब खाना आपके और आपके शिशु के लिए भी अच्छा है।

3 फेफड़े (lungs) का भी केयर टेकर

अध्ययनों के अनुसार हरे सेब के रोजाना खाने से फेफड़ों से जुड़े जोखिम को 23% तक कम किया जा सकता है। यह अस्थमा के खतरे को कम करता है। रोजाना हरे सेब खा कर आप स्मोकिंग के अपने अपराध बोध को कम कर सकती हैं। हरे सेब फेफड़ों की बीमारियों से भी बचाता है। हरे सेब का रस आपके फेफड़ों की रक्षा कर सकता है।  

kaee tarah ke seb hain maujood
सेब खासतौर पर लाल और हरे रंग में मिलते हैं । चित्र : शटरस्टॉक।

4 हड्डियों को मजबूत बनाए

कैल्शियम, बोन डेनसिटी और मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है। महिलाओं को हड्डियों के पतले होने और कमजोर होने का खतरा खासतौर पर रहता है। 30 की उम्र के बाद अस्थि घनत्व (bone density) कम हो जाता है। रजोनिवृत्ति में महिलाओं को अपने आहार में हरे सेब को शामिल करना चाहिए । हरा सेब ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचाता है। अगर आपको हड्डियों से संबंधित समस्या है तो विटामिन और मिनरल से भरपूर भोजन आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आप हरे सेब और अन्य पौष्टिक फलों से फ्रूट सलाद भी बना सकती हैं।

5 आंखों का रखता है ध्यान

हरा सेब विटामिन ए से भरपूर होता है जो आपकी आंखों के लिए बेमिसाल है और दृष्टि यानी देखने की क्षमता में सुधार करने में भी मदद करता है। हरे सेब के रस में मौजूद विटामिन ए आपकी दृष्टि को संभावित रूप से मजबूत कर सकता है। यह आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने का एक निश्चित स्रोत है। अगर आपको रोजाना हरे सेब चबाने से डर लगता है तो इसमे जूस मिलाएं। यह तब भी आपकी भी मदद कर सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

6 हाई कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप (high cholesterol and blood pressure) को कम करे 

एक हेल्दी डाइट पर स्विच करना चाहती हैं, तो रोजाना एक जूसी ग्रीन एप्पल खाएं। बहुत सारे अध्ययनों से पता चला है कि हरा सेब, हृदय प्रणाली में सुधार करता है। घुलनशील फाइबर (soluble fibre) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। यह स्ट्रोक के जोखिम को 52% तक कम करता है। 

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार हरे सेब को खाने से आप खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकती हैं। यदि आप उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं, तो अपने खाने में हरे सेब को शामिल करना न भूलें। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या है तो सेब को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाएं। 

green apple rakhtaa hai aapke digestive system kaa bhi khyaal
ग्रीन एप्पल रखता है आपके digestive system का भी  ध्यान। चित्र- शटरस्टॉक।

7 स्किन का भी रखता है ध्यान 

हरा सेब आपकी त्वचा को निखारने और खूबसूरत त्वचा देने का कारगर उपाय है। अगर आप बेदाग त्वचा चाहती हैं, तो हरे सेब को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाएं। बहुत सारे स्किनकेयर उत्पादों में हरे सेब का रस होता है। लेकिन अतिरिक्त लाभ पाने के लिए ग्रीन एप्पल को अपनी डाइट में शामिल करें।

8 एजिंग के खिलाफ लड़ता है

हरे सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एजिंग होने से रोकते हैं और आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से भी बचाते हैं। विटामिन ए, विटामिन सी, फिनोल आपके शरीर को झुर्रियों, महीन रेखाओं और काले घेरों से लड़ने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को उम्र के कारण होने वाले होने वाले नुकसान से रोकते हैं और त्वचा को हेल्दी भी बनाते हैं। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने आहार में हरे सेब को शामिल करें। हरा सेब खाने से त्वचा अंदर से निखरेगी। आप इसके जूस को त्वचा पर भी लगाएंगी तो आपकी त्वचा में भी निखार आएगा।

9 बालों का रखता है ख्याल 

हरा सेब आपको सिंड्रेला या रेपन्ज़ेल जैसे बाल दे सकता है, जिसका आप लंबे समय से सपना देख रहीं हैं। यह आपके शरीर को स्वस्थ बनाने के अलावा आपके बालों और स्कैल्प के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर, हरे सेब आपके बालों को मजबूत करते हैं और लंबा भी बनाते हैं। यदि आप लंबे बाल चाहती हैं तो आपको सेब खाना चाहिए। यह बालों के झड़ने को कम करता है और आपके बालों में वॉल्यूम भी एड कर सकता है। 

 

  • 120
लेखक के बारे में

...और पढ़ें

अगला लेख