scorecardresearch

सबसे छोटा और रसीला फल अंगूर, आपको बचाता है इन 5 गंभीर बीमारियों के जोखिम से 

शरीर को पोषण प्रदान करने के साथ ही, कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करता है अंगूर, हम बता रहे हैं इसके 5 फायदे। 
Written by: विनीत
Updated On: 12 Oct 2023, 06:04 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Grapes aapke health ke liye faydemand hai
अंगूर आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। चित्र: शटरस्टॉक

हम में से ज्यादातर लोगों को अंगूर बहुत पसंद होते हैं। बाजार में हरे, लाल, काले, पीले और गुलाबी सहित कई प्रकार के अंगूर मौजूद हैं। यह खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, हमारे स्वास्थ्य के लिए भी उतने ही लाभकारी होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अंगूर के स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में जानने की कोशिश की है? अगर आपका जवाब न है, इस लेख को पढ़ती रहिए।

प्रकृति ने हमें तरह-तरह के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल प्रदान किए हैं, उन्हीं में से एक अंगूर भी है। यह आपके शरीर को पोषण पहुंचाने के साथ ही, कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने के लिए भी लाभकारी है। वैसे तो अंगूर के स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ हैं, लेकिन हम आपको इसके 5 मुख्य लाभों के बारे में बता रहे हैं।

पोषक तत्वों से है भरपूर

युनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार एक अंगूर प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, जिंक के साथ ही विटामिन -सी, के और फॉलिक एसिड जैसे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। साथ ही अंगूर में विटामिन ए और बी भी होते हैं। वे एंटीऑक्सिडेंट में भी उच्च होते हैं, जैसे ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन।

लाल अंगूर के छिलके में फाइटोकेमिकल रेसवेराट्रॉल होता है। जो कई पुरानी बीमारियों और स्थितियों से बचाता है। इसके अलावा अंगूर में फ्लेवोनोइड्स माइरिकेटिन और क्वेरसेटिन भी पाए जाते हैं। ये शरीर को हानिकारक मुक्त कणों के निर्माण का मुकाबला करने में मदद करते हैं।

अब जानिए अंगूर के सेवन के 5 फायदे

अच्‍छा रहता है हृदय स्‍वास्‍थ्‍य

पशुओं पर किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि अंगूर में मौजूद क्वरसेटिन और रेस्वेराट्रोल एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को कम कर सकते हैं। ये कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल), या “खराब” कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है मूंगफली। चित्र-शटरस्टॉक
दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं अंगूर। चित्र-शटरस्टॉक

अंगूर में मौजूद पॉलीफेनोल्स जैसे कि रेस्वेराट्रोल में एंटीऑक्सिडेंट, लिपिड-लोइंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी क्रियाएं होती हैं, जो हृदय रोग (सीवीडी) के जोखिम को कम करने में मदद करती हैं। साथ ही प्लेटलेट के निर्माण को रोकने, ब्लड प्रेशर को कम करने और हृदय की अनियमित धड़कनों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: काले या सफेद तिल? आयुर्वेद के अनुसार कौन से तिल हैं ज्‍यादा पोषण युक्‍त

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

अंगूर में फाइबर और पोटैशियम होता है, दोनों ही दिल की सेहत का समर्थन करते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य में सुधार के लिए सोडियम की खपत को कम करते हुए पोटेशियम का सेवन बढ़ाने की सिफारिश करता है।

डायबिटीज के रोगियों लिए है फायदेमंद

2013 में, बीएमजे (BMJ) में प्रकाशित एक अध्ययन के परिणामों ने सुझाव दिया कि कुछ फल ( लेकिन उनरा रस नहीं) वयस्कों में टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को कम कर सकते हैं।

22 साल तक चले इस अध्ययन में 187,382 प्रतिभागी शामिल थे। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग ब्लू बेरी, अंगूर, किशमिश, सेब, या नाशपाती की एक हफ्ते में तीन सर्विंग का सेवन करते थे, उन लोगों में टाइप 2 मधुमेह का खतरा 7 प्रतिशत कम था।

जब कोशिकाएं पर्याप्‍त ग्‍लूकोज ग्रहण नहीं कर पाती तब स्थिति खतरनाक हो सकती है।चित्र: शटरस्टॉक
शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है अंगूर।चित्र: शटरस्टॉक

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन लोगों को अंगूर और अन्य फलों का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जब तक कि कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को उनके भोजन योजना के हिस्से के रूप में गिना जाता है।

आंखों के लिए है लाभकारी

अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इन्हें फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने के लिए जाना जाता है। इस तरह, वे ऑक्सीडेटिव तनाव और रेटिना के नुकसान को कम कर सकते हैं। यह मोतियाबिंद और अन्य स्थितियों को रोकने में मदद कर सकते हैं। प्रयोगशाला परीक्षणों ने सुझाव दिया है कि रेसवेराट्रॉल आंखों की विभिन्न समस्याओं से बचा सकता है, जैसे कि मोतियाबिंद।

मजबूत रहती हैं हड्डियां

अंगूर में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और विटामिन-के और कई अन्‍य मिनरल।

चूहों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि अंगूर में मौजूद रेस्वेराट्रोल ने चूहों की हड्डियों के घनत्व में सुधार किया है। साथ ही एक अध्ययन में 8 सप्ताह तक चूहों को अंगूर का पाउडर खिलाया गया। अध्ययन में पाया गया कि जिन चूहों को पाउडर खिलाया गया था, उनमें हड्डियों के अवशोषण और कैल्शियम रिटेंशन बेहतर था।

कैंसर के जोखिम को कम करते हैं अंगूर। चित्र-शटरस्टॉक।

कैंसर के जोखिम को कम करता है

अंगूर में उच्च स्तर के लाभकारी प्लांट यौगिक होते हैं, जो कुछ प्रकार के कैंसर से बचाने में मदद कर सकते हैं। रेसवेराट्रॉल. इस फल में पाए जाने वाले यौगिकों में से एक, जिसका कैंसर की रोकथाम और उपचार के संदर्भ में अच्छी तरह से अध्ययन किया गया है।

यह भी पढ़ें: बर्ड फ्लू के चलते नहीं खा पा रहीं हैं चिकन, तो ट्राय करें नॉन वेज के ये 5 शाकाहारी विकल्प

अंगूर को सूजन को कम करने और एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करके शरीर के भीतर कैंसर कोशिकाओं के विकास और प्रसार को रोक कर कैंसर से बचाव करने के लिए दिखाया गया है। रेस्वेराट्रोल के अलावा, अंगूर में क्वेरसेटिन, एंथोसायनिन और कैटेचिन भी होते हैं, ये सभी कैंसर के खिलाफ लाभकारी प्रभाव डाल सकते हैं।

तो फि‍र देर किस बात की, इस रसीले फल का आनंद लें और अपनी सेहत को दें ये ढेर सारे लाभ।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विनीत
विनीत

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए।

अगला लेख