scorecardresearch

इस रेसिपी के साथ दें अपने बच्‍चों को स्‍ट्रॉबेरी मिल्‍क की हेल्‍दी ट्रीट, हम बता रहे हैं इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

स्ट्रॉबेरी की गुडनेस और दूध के पोषण से मिलकर बना है स्‍ट्रॉबेरी मिल्‍क। ये न सिर्फ आपके बच्‍चों को पसंद आएगा, बल्कि उन्‍हें पोषण भी देगा।
Published On: 3 Apr 2021, 09:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
रेगुलर मिल्क के बजाय अपने बच्चों को दें स्ट्रॉबेरी मिल्क. चित्र : शटरस्टॉक
रेगुलर मिल्क के बजाय अपने बच्चों को दें स्ट्रॉबेरी मिल्क. चित्र : शटरस्टॉक

दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन बच्चों को दूध पिलाना हाथी का पांव है। बढ़ते बच्‍चों की पोषण की आवश्‍यकताओं के लिए दूध बहुत जरूरी है। ये उनकी बोन हेल्‍थ, मांसपेशियों और मस्तिष्‍क के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है। पर अगर आपका बच्‍चा भी कई और बच्‍चों की तरह दूध पीने में नखरे करता है, तो हमारे पास है एक हेल्‍दी आइडिया। इसके लिए आप स्‍ट्रॉबेरी मिल्‍क की ये आसान रेसिपी ट्राय कर सकती हैं।

बच्चों के पास दूध न पीने के 100 बहाने पहले से ही तैयार रहते हैं। मगर दूध पीना शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, ये बच्चों के विकास और शक्ति को बढ़ावा देता है।

बच्चों को दूध पिलाने के लिए आपको दूध को इंट्रेस्टिंग ट्विस्ट देना होगा, जिससे बच्चे इसे ख़ुशी से पियें। आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए हम आपके लिए लाएं हैं स्ट्रॉबेरी मिल्क! जो टेस्टी तो है ही साथ ही, हेल्दी भी है। बच्चों को स्ट्रॉबेरी बेहद पसंद होती हैं और ये रेगुलर दूध का एक अच्छा विकल्प है। यह किसी भी कूलिंग कार्बोनेटेड ड्रिंक से बहुत बेहतर है।

स्ट्रॉबेरी मिल्क बनाने के लिए आपको चाहिए

8 से 10 बड़े स्ट्रॉबेरीज

2 ग्लास फुल क्रीम दूध

स्वादानुसार चीनी

स्ट्रॉबेरी या वैनिला आइस क्रीम (वैकल्पिक)
(ये क्वांटिटी दो से तीन लोगों के लिए पर्याप्त है)

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?
स्ट्रॉबेरी मिल्क बच्चों के लिए फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक
स्ट्रॉबेरी मिल्क बच्चों के लिए फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक

स्ट्रॉबेरी मिल्क बनाने की विधि

सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर काट लें

अब कटी हुई स्ट्रॉबेरी को एक मिक्सी में डाल लें, आप चाहें तो इसमें आइस क्यूब भी डाल सकती हैं।

अब स्ट्रॉबेरी के साथ दूध और चीनी डालकर मिक्सी में चला लें।

आपको इसे बस एक से दो मिनट के लिए चलाना है।

स्ट्रॉबेरी मिल्क को गिलास में डालें और इसे स्ट्रॉबेरी या वैनिला आइस क्रीम के एक स्कूप के साथ गार्निश करें।

आपका स्ट्रॉबेरी मिल्क तैयार हैं!

कार्बोनेटेड ड्रिंक से बेहतर है स्ट्रॉबेरी मिल्क, जानिये इसके फायदे:

स्ट्रॉबेरी

ये फायटो न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। ये विटामिन-C में समृद्ध होती हैं, जिसके कारण शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और संक्रमण से बचाव होता है। स्ट्रॉबेरी में पोटेशियम और मैग्‍नीशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक हैं।

फुल क्रीम दूध

कार्बोनेटेड ड्रिंक प्रोसेस्ड होती हैं और बच्चों के स्वास्थ के लिए हानिकारक भी। उन्हें फुल क्रीम दूध दें, क्योंकि ये उन्हें पर्याप्त ऊर्जा और पोषक तत्व देगा। दूध प्रोटीन और कैल्शियम का उच्च स्रोत माना जाता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देता है। बढ़ते बच्चों के लिए दूध बेहद ज़रूरी है, ये उनकी तंदुरुस्ती को बनाए रखता है।

अपने बच्चों को स्ट्रॉबेरी मिल्क ज़रूर पिलाएं और आप आपने हिसाब से इसमें नट्स या अन्य फ्रूट्स एड कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : रागी उत्तपम है विटामिन-D डेफिशियेंसी दूर करने का सबसे टेस्टी तरीका, नोट कीजिए रेसिपी

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख