पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

कुछ फलों को साथ खाना हो सकता है खतरनाक, यहां जानिए कुछ टॉक्सिक कॉम्बिनेशन्स के बारे में

फलों में फाइबर, विटामिन और मिनरल की उच्च मात्रा पाई जाती है। जहां कुछ फल एसिडिक होते हैं, तो कुछ में वॉटर कंटेंट की मात्रा पाई जाती है। इन सभी फलों को एक साथ मिलाकर खाने से डाइजेशन स्लो होने लगता है, जिससे ब्लोटिंग, कब्ज, पेट दर्द और अपच का सामना करना पड़ता है।
Published On: 22 Apr 2025, 07:00 pm IST
कई बार अलग अलग फ्रूटस को एक साथ मिलाकर खाना पाचन संबधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। चित्र- शटर स्टॉक

गर्मी के मौसम में कई नए फल नज़र आने लगते है। फिर चाहे आम हो, खरबूजा हो या तरबूज, लोग इन्हें खूब चाव से खाते है। दरअसल, वॉटर कंटेट से भरपूर से फल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और फाइबर की उच्च मात्रा के कारण भूख को भी नियंत्रित करते है। अधिकतर लोग गर्मियों में फ्रूट खाना पसंद करते है। मगर कई बार अलग अलग फ्रूटस को एक साथ मिलाकर खाना पाचन संबधी समस्याओं को बढ़ा सकता है, जो फ़ायदे से ज़्यादा नुकसान का कारण साबित हो सकता है। जानते हैं वो कौन से फल हैं, जिन्हें एक साथ मिलाकर खाने से शरीर को करना पड़ता है नुकसान का सामना (Toxic Fruits combination)।

फ्रूट कॉम्बीनेशन शरीर को कैसे प्रभावित करते हैं (How Toxic Fruits combination affect health)

इस बारे में डायटीशियन डॉ अदिति शर्मा बताती हैं कि फलों में फाइबर, विटामिन और मिनरल की उच्च मात्रा पाई जाती है। जहां कुछ फल एसिडिक होते हैं, तो कुछ में वॉटर कंटेंट की मात्रा पाई जाती है। वहीं कुछ अधिक मीठे, तो कुछ सख्त होते हैं। ऐसे में इन सभी फलों को एक साथ मिलाकर खाने से डाइजेशन स्लो होने लगता है, जिससे ब्लोटिंग, कब्ज, पेट दर्द और अपच का सामना करना पड़ता है। हांलाकि फल बहुत स्वस्थ होते है। मगर विभिन्न प्रकार के फलों को सब्जियों और अन्य फलों के साथ मिलाने से पाचन संबंधी समस्याएं और कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।

नियमित रूप से फलों का सेवन करने से शरीर को पोटेशियम, विटामिन सी, फोलिक एसिड और फाइबर समेत एंटीऑक्सीडेंट की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा कोई भी फल अगर अधिक मात्रा में लिया जाए तो उससे भी नुकसान का सामना करना पड़ता है। फलों को एक साथ मिलाकर खाने से बचना चाहिए।

फलों में फाइबर, विटामिन और मिनरल की उच्च मात्रा पाई जाती है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

इन फ्रूट कॉम्बीनेशन को खाने से बचें (Avoid these Fruits combination)

1. तरबूज और पपीता

वॉटर मेलन, खरबूजा, चकोतरा और खीरा समेत वॉटर कंटेंट से भरपूर फलों को पपीता के साथ खाने से बचना चाहिए। दरअसल, वॉटर कंटेंट से भरपूर वो फल पपीता के साथ मिलाकर खाने से पाचन संबधी समस्याओं का कारण बनता है और अपच का सामना करना पड़ता है।

2. केला और अमरूद

साइंस डायरेक्ट के अनुसार अमरूद एसिडिक गुण होते है और केले में स्टार्च पाई जाती है। इससे पाचन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पाचन संबंधी असुविधा बढ़ने लगती है। दोनों फलों को खाने से एसिडोसिस होता है जिससे मतली का सामना करना पड़ता है और सिरदर्द की संभावना बढ़ जाती है।

दोनों फलों को खाने से एसिडोसिस होता है जिससे मतली का सामना करना पड़ता है और सिरदर्द की संभावना बढ़ जाती है।

3. स्ट्रॉबेरी और आम साथ मिलाने से बचें

अंगूर, स्ट्रॉबेरी, अनार और आड़ू जैसे एसिडिक फलों को कभी भी सेब, आम, और केले जैसे मीठे फलों के साथ मिलाने से बचें। ये सबसे खराब फलों के संयोजनों में से एक है क्योंकि इससे अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं मतली, एसिडोसिस और सिरदर्द का सामना करना पड़ता है। साथ ही डाइजेस्टिव लाइनिंग प्रभावित होने लगती है।

4. संतरे और केले को एक साथ न खाएं

संतरे का सेवन केले के साथ करने से पेट का पीएच स्तर असंतुलित होने लगता है और फर्मेंटेशन का जोखिम बढ़ जाता है। इससे पाचन संबधी समस्याएं बढ़ सकती है। ऐसे में संतरे और किन्नू को केले के साथ कंबाइन न करें। इससे अधिकतर लोगों को ब्लोटिंग का भी सामना करना पड़ता है।

5. सेब और केला

इन दोनों को एक साथ खाने से इनडाइजेशन का जोखिम बढ़ने लगता है। दोनों में मौजूद फाइबर और नेचुरल शुगर की मात्रा एसिडिटी का खतरा बढ़ा देती है। इसके अलावा गैस की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में सेब और केले को एक साथ मिलाकर खाने से बचना चाहिए।

सेब और केला को एक साथ खाने से इनडाइजेशन का जोखिम बढ़ने लगता है।

6. आम और नींबू

आम की गिनती मीठे और जूसी फलों में की जाती है। इसका अपना बेहतरीन स्वाद अन्य फलों के साथ मिलाकर स्वाद और पोषण दोनों को प्रभावित करता है। आम में नींबू मिलाकर खाने से पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा बढ़ने लगती है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख