scorecardresearch

वेट लॉस से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, खरबूजा खाने के ये 13 फायदे जानती हैं आप?

अगर आप आम और तरबूजे खाकर थक गईं हैं, तो अब गर्मियों के इस सुगंधित मीठे फल खरबूजे को ट्राय करने का समय है।
Updated On: 26 Apr 2022, 06:03 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
खरबूजा खाने के इतने सारे फायदे हैं कि एक बार तो आपको यकीन ही नहीं होगा। चित्र: शटरस्‍टॉक

खरबूजा ऐसा फल है जो गर्मियों में सब जगह मिल जाता है। खास बात ये कि यह सभी को पसंद भी आता है। खरबूजा सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं होता, बल्कि सेहत के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। असल में यह विटामिन ए और सी का एक बेहतर स्रोत है।

इसके अलावा इसमें पोटेशियम, विटामिन बी1, बी6, विटामिन के, फॉलेट, कॉपर, मैग्नीयशियम और डायटरी फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सभी विटामिन मिलकर खरबूजे को पोषण का भंडार बना देते हैं।

आइए जानते हैं खरबूजे के स्वास्‍थ्‍य लाभ

1 यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है

खरबूजे में काफी मात्रा में पानी होता है। जो गर्मियों में आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह शरीर का तापमान नियंत्रित करता है और हीट से प्रोटेक्ट करता है। इसके सेवन से शरीर को काफी मात्रा में विटामिन और खनिजों की आपूर्ति होती है।

2 ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

खरबूजा खाने का गर्मियों में सबसे बड़ा लाभ यह है कि ये आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है जो आपके रक्त चाप को असंतुलित होने से बचाता है।

निम्न रक्त‍चाप या हाइपोटेंशन भी अगर लंबे समय तक रहे तो ये आपके स्वास्‍थ्‍य के लिए खतरनाक हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

3 आंखों की रोशनी बढ़ाता है खरबूजा

खरबूजे में विटामिन ए और बीटा केरेटोन होता है, जो आपकी आंखों के लिए एक जरूरी पोषक तत्व‍ है। इससे आपकी आंखों की रोशनी बेहतर होती है और केटारेक्ट के जोखिम से बचाव होता है।

4 वजन घटाने में मददगार

इसमें फैट कंटेंट न के बराबर होता है, जिससे इसे वेट लॉस फ्रेंडली फ्रूट माना जाता है। आप चाहें तो इसे अपनी वेटलॉस डाइट में भी शामिल कर सकती हैं।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

5 डायबिटीज को करता है कंट्रोल

ब्लड शुगर को रेगुलेट करके खरबूजा डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मददगार है।

 

मेथी ब्‍लड शुगर को रेगुलेट कर डायबिटीज से बचाती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
मेथी ब्‍लड शुगर को रेगुलेट कर डायबिटीज से बचाती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

6 खरबूजे से बढ़ती है इम्यूनिटी

इन दिनों आप सभी को अपनी इम्यू‍निटी पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए विटामिन सी का सेवन करना जरूरी है। खुशकिस्मिती से खरबूजे में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन सी वाइट ब्लड सेल्स का निर्माण कर संक्रमण से मुकाबला करता है।

7 कब्ज से दिलाता है राहत

खरबूजा डाय‍टरी फायबर का समृद्ध स्रोत है। जिसकी वजह से आपका पाचन ठीक होता है और आपको कब्ज से छुट्टी मिलती है। इसके हर रोज सेवन से आप पाचन संबंधी समस्याओं से बच सकती हैं।

8 किडनी स्टोन से बचाता है

खरबूजे में ऑक्सीकाइन नाम का एक खास तत्व होता है, जिसके बारे में यह साबित हो चुका है कि यह किडनी डिसऑर्डर और किडनी स्टोन से बचाता है। खरबूजे में मौजूद वाटर कंटेंट किडनी की प्राकृतिक तरीके से सफाई करते हैं।

9 गर्भावस्था की लाजवाब डाइट

खरबूजे में उच्च मात्रा में फोलेट कंटेंट होता है। यह शरीर से अनावश्यक सोडियम को बाहर कर वाटर रिटेंशन से बचाता है।

10 पीरियड के दर्द में देता है राहत

इसमें मौजूद एंटीकॉगुलेंट प्रोपर्टीज ब्लड क्लॉट्स को डिजॉल्व कर पीरियड्स को आरामदायक बनाती हैंं। तो जब भी आपको पीरियड क्रैम्स हों तो आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

11 अच्छी आती है नींद

यह मसल्स और नर्व्स को आराम दिलाकर आपको रिलैक्स करवाने में मददगार है। ईवनिंग स्नैक्स में खरबूजा को शामिल कर आप इनसोमनिया से बच सकती हैं।

12 हार्ट डिजीज का जोखिम होता है कम

खरबूजे में मौजूद एडिनोसाइन रक्त को पतला करने वाला जरूरी तत्व है। जो हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

13 ये आपका स्ट्रेस रिलीवर भी है

अगर आप बहुत ज्यादा तनाव में रहती हैं, तो आपको अपनी डाइट में खरबूजा जरूर शामिल करना चाहिए। यह आपका स्ट्रेस रिलीवर भी हो सकता है। यह ब्रेन में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाकर आपको अपने काम पर फोकस करने और तनाव मुक्त होने में मदद करता है।

अब आप इसके फायदे तो जान ही गई हैं। पर अब यह भी जान लें कि खरबूजा खाने का बेस्ट टाइम क्या है –

इसे मिड मील स्नैक्स के तौर पर खाना सबसे ज्यादा बेहतर होता है। आप इसे ब्रेकफास्ट और लंच के बीच लगने वाली छोटी सी भूख को शांत करने के लिए भी खा सकती हैं। यह बॉडी को हाइड्रेट करता है, इसलिए आप इसे पोस्ट वर्कआउट डाइट के रूप में भी ग्रहण कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Jinal Keval Savla

Jinal is a clinical nutritionist and founder of The Healthy Palate. She is also a certified yoga instructor.

अगला लेख