scorecardresearch

सेहत से लेकर सौंदर्य तक एंटीऑक्सीडेंट हैं जरूरी, पर कितने? हम देते हैं इसका जवाब

एंटीऑक्सीडेंट हमारे लिए बहुत जरूरी है। लेकिन हर दिन कितना एंटीऑक्सीडेंट लेना चाहिए? इस सवाल का जवाब हमारे पास है।
Published On: 12 Dec 2020, 12:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
antioxidant
हर दिन कितना एंटीऑक्सीडेंट लेना चाहिए? इस सवाल का जवाब हमारे पास है।चित्र- शटरस्टॉक।

स्वास्थ्य अनमोल है, इसे सबसे बड़ा धन माना जाता है। अच्छे स्वास्थ्य का अर्थ है शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ होना। जब हम उन कारकों की बात करते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, हमारे दिमाग मे प्रदूषण, नींद की कमी, तनाव, खराब आहार इत्यादि आते हैं। लेकिन ये सभी सिर्फ माध्यम हैं, आपका असल दोषी है फ्री रेडिकल्स।

क्या हैं फ्री रेडिकल्स?

फ्री रेडिकल्स ऑक्सीजन के कण होते हैं, जो हमारे लिए खतरनाक होते हैं। आप के मन में सवाल आ सकता है कि ऑक्सीजन तो हमारे लिए फायदेमंद होता है। फिर फ्री रेडिकल्स खराब कैसे हैं? हमारे सेल्स में ऑक्सीजन के कण होते हैं। हम जिस ऑक्सीजन का प्रयोग करते हैं वह असल में ऑक्सीजन के दो मॉलिक्यूल से मिलकर बनी होती है।

धूम्रपान, प्रदूषण, तनाव जैसी स्थिति में ये दोनों मॉलिक्यूल टूट जाते हैं और दो अलग-अलग फ्री रेडिकल्स बन जाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स बांड करने के लिए दूसरे ऑक्सीजन को तोड़ने लगते हैं।

ये न सिर्फ आपके सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं, बल्कि फ्री रेडिकल्स अत्यधिक हो जाने पर डीएनए को भी टारगेट कर सकते हैं, जिससे इनफर्टिलिटी, बर्थ डिफेक्ट और कई तरह के कैंसर भी हो सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट हमारे लिए बहुत जरूरी है।चित्र: शटरस्‍टॉक

क्यों आवश्यक है एंटीऑक्सीडेंट?

एंटीऑक्सीडेंट पेड़-पौधों से मिलने वाले वह कंपाउंड हैं जो फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। ये प्लांट बेस्ड डाइट में अधिक पाए जाते हैं। गहरे रंग के फल और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट सबसे अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन सी, विटामिन ई और पोलीफेनॉल्स सबसे मुख्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ब्लूबेरी, ग्रीन टी, डार्क चॉकलेट, हल्दी इत्यादि एंटीऑक्सीडेंट के प्रमुख स्रोत हैं।

कितना एंटीऑक्सीडेंट आपके लिए आवश्यक है?

सामान्य शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बाहर रहने के लिए 8000 से 11000 मिलीग्राम एंटीऑक्सीडेंट लेने चाहिए। यानी आपके आहार में 11000 से अधिक एंटीऑक्सीडेंट होना ही चाहिए। अगर आप स्मोक करते हैं या बहुत अधिक प्रदूषण के सम्पर्क में रहते हैं, तो आपको ये मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।

इन फूड्स से आप अपने एंटीऑक्सीडेंट की आवश्यकता पूर्ति कर सकते हैं-

1. ग्रीन टी- एक कप ग्रीन टी में लगभग 436 मिलीग्राम एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ब्लैक टी में यही मात्रा 230 मिलीग्राम के आस पास होती है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?
ग्रीन टी को आप अपने स्‍वादानुसार ट्वि‍स्‍ट दे सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. कॉफी- एक कप कॉफी में 200 से 550 मिलीग्राम तक एंटीऑक्सीडेंट हो सकते हैं जो कि कॉफी बीन्स पर निर्भर करता है।
3. ब्लूबेरी– ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट का सबसे प्रमुख स्रोत है। मात्र एक कप ब्लूबेरीज में 9,400 मिलीग्राम से अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसमे कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन ए, सी और फ्लेवनॉयड्स होते हैं।

शहद, हल्दी, अखरोट, तिल,अलसी, नींबू, आंवला, तुलसी, पालक, चुकंदर, बादाम, स्ट्राबेरी, कोकोआ इत्यादि फूड एंटीऑक्सीडेंट का भंडार होते हैं।

आपको हर दिन कम से कम 5 मील्स ऐसी लेनी हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट हो। इसके लिए आप दिन में दो कप कॉफी या ग्रीन टी, दो सर्विंग फल, हल्दी वाला दूध इत्यादि ले सकती हैं। हालांकि एंटीऑक्सीडेंट के सप्लीमेंट्स भी आते हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की राय लिए, इन्हें न लें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
विदुषी शुक्‍ला
विदुषी शुक्‍ला

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते।

अगला लेख